Blog

  • झारखंड का निर्माण भाजपा ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी- शाहबादी

    परवेज़ आलम

    GIRIDIH :  गिरिडीह से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने कहा कि झारखंड का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी । उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र  मोदी का सपना है कि झारखंड अग्रणी राज्यों में शामिल हो और यह तब ही साकार हो सकता है जब यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी । उन्होंने मतदाताओं से मतदान के जरिए झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा का आह्वान किया। श्री शाहबादी बुधवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र मे जनसम्पर्क के दौरान  विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुये उक्त बातें कही । उन्होने 20 नवंबर  को कमल फूल पर वोट देकर उन्हे विजय बनाने का लोगो से आशीर्वाद मांगा ।सभा मे उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर उन्हे समर्थन देने की बात कही ।

    परिवारवाद पर निशाना साधते हुए श्री शाहबादी ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने  केवल अपने परिवारों की चिंता है, जबकि मोदी सरकार जनता के परिवारों की परवाह करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड  की सत्तारूढ़ इंडिया गंठबंधन की सरकार ने झारखंड  की जल, जंगल जमीन और संसाधनों को लूटा है । उन्होने  हेमंत सरकार पर पेपर लीक मामले में युवाओं का भविष्य खराब करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकारी नौकरियां अपने करीबी लोगों को दी है।  इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजीत सिंह, चंद्रदेव यादव, पवन शर्मा, बृजेश चौधरी ,शशि सिन्हा ,शंकर पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

     

  • दिसंबर से हर मां-बहन को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए मिलेंगे-कल्पना सोरेन

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH: झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक व गांडेय की विधायक कल्पना मुरमु सोरेन कहा कि झारखंड मे गठबंधन सरकार ने महिलाओं और समाज के सभी वर्गों का ध्यान रखा है। उन्होंने वादा किया कि सरकार बनने पर हर गरीब परिवार के खाते में अगले पांच साल तक हर साल एक लाख रुपए भेजे जाएंगे। श्रीमति कल्पना बुधवार को अपने विधान सभा क्षेत्र तेलोडीह मे एक जन सभा मे बोल रही थी । उन्होने अपने 5 माह के कार्यकाल की उपलब्धियों की फेरिस्त गिनान्नते हुये अपने पक्ष मे वोट करने की अपील की
    श्रीमति कल्पना ने कहा कि यदि उनकी सरकार दोबारा बनती है तो दिसंबर से हर मां-बहन को मंईयां सम्मान योजना के तहत 2500 रुपए मिलेंगे। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने का संकल्प दोहराया और अपने समर्थन में वोट की अपील की। कल्पना ने यह भी कहा कि सरकार का उद्देश्य हर गरीब परिवार को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है, और फिर से सरकार बनने पर अगले पांच वर्षों में हर साल प्रत्येक गरीब परिवार के खाते में एक लाख रुपए भेजे जाएंगे।

  • झारखंड के पहले चरण का मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न, 64.86 प्रतिशत पड़े वोट

    झारखंड की 43 विधानसभा सीटों पर बुधवार को प्रथम चरण का मतदान शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न हो गया। चुनाव आयोग ने भी यह स्वीकार किया कि छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण सम्पन्न हुआ है। चुनाव आयोग ने 5.00 बजे सम्पन्न हुए मतदान के बांद आंकड़ा भी जारी किया है। दिन की समाप्ति के बाद पूरे झारखंड में वोटों का औसत 64.86 प्रतिशत रहा। जिन 43 सीटों पर मतदान आज हुए हैं, अगर इन सीटों के 2019 के विधानसभा चुनाव के मतदान से तुलना करें तो इस बार वोटिंग थोड़ी कम हुई है। 2019 में इन 43 सीटों पर 65.5 प्रतिशत मतदान हुआ था। शाम पांच बजे के बाद जो अंतिम आंकड़ा आया है उसके अनुसार तमाड़ में 67.12 %, राँची -में 51.5 % , हटिया में 58.2 %, कांके में 57.89 % और मांडर में 72.13 % मतदान हुआ। रांची में 2019 की तरह की 51.5 प्रतिशत मतदान हुआ है।

  • जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद ने 7 गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया।

    परवेज़ आलम

    गंडेय,
    आज दिनांक 11/11/2024 को जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद के 7  गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों मे दौरा किया बाँकीकला पंचायत के गई गांव मैं बाँकीकला, माथासेर, सलैया , karmai शिबुवाडीह, झामुमो के लोकप्रिय गांडेय विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में लोगों से वोट डालने का अपील किया।

  • बिहार : उपचुनाव के दौरान हुई हिंसक झड़प, 6 लोग हुए घायल

    बिहार में आज 4 सिटों में मतदान हो रहा है। इस दौरान चतरा विधानसभा क्षेत्र में हिंसक झड़प हुई। इसमें 6 लोगों के घयल होने की जानकारी मिल रही है। वहीं एक की स्थति गंभीर बताई जा रही है। घटना चतरा के बूथ संख्या 223 की है। इस झड़प के कारण करीब आधे घंटे तक मतदान बांधित रहा। मामले की जानकारी मिलने के बाद पीरो अनुमंडल पदाधिकारी और अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मौके पर पहुंचे। सभी को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।

    बता दें कि बिहार में 4 सीट इमामगंज, बेलागंज, तरारी और रामगढ़ की सीटों पर उपचुनाव का मतदान हो रहा है। वहीं राजस्थान में 7, पश्चिम बंगाल में 6, असम में 5, केरल में 3, मध्य प्रदेश में 2 और मेघालय, गुजरात, छत्तीसगढ़ और कर्नाटक में एक-एक सीट पर वोट डाले जा रहे हैं।

  • मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह

    KODERMA: कोडरमा लोकतंत्र के महापर्व में हर कोई अपनी भागीदारी निभाने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुँच रहें हैं । क्या आम क्या खास हर किसी मे मतदान को लेकर काफी उत्साह देखा जा रहा हैं और लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए पोलिंग बूथों पर पहुँच रहें हैं । केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री अन्नपुर्णा देवी भी अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए करियावर के बूथ संख्या 196 पर पहुँची और अपने और अपने परिवार संघ मताधिकार का प्रयोग किया । उन्होंने कहा कि मतदान के प्रति लोगों में काफी उत्साह देखाजा रहा हैं ,उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि लोग घरों से बाहर निकले और पहले मतदान करें उसके बाद कोई दूसरा काम करें । उन्होंने इंडी गठबंधन सहित हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा और कहा कि गठबंधन ठगों की जमात हैं और हेमंत सरकार ने राज्य के युवाओं ,महिलाओं व किसानों को ठगने का काम किया हैं । अन्नपुर्णा देवी ने कहा कि राज्य की जनता बेटी ,माटी और रोटी के लिए भाजपा को वोट करेगी और राज्य में एकबाई फिर से प्रचंड बहुमत से भाजपा की सरकार बनेगी ।

  • झारखंड के पहले दो घंटों में 13.04 फीसदी मतदान

    झारखंड के पहले दो घंटों में 13.04 फीसदी मतदानसबसे ज्यादा वोटिंग सिमडेगा में
    झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान में मतदाताओं में काफी उत्साह देखा जा रहा है। मतदाता पूरे जोश के साथ मतदान केन्द्रों पर पहुंच पर अपना वोट डाल रहे हैं। झारखंड में पहले दो घंटों के मतदान के आंकड़े सामने आये हैं। 9 बजे तक पूरे राज्य की 43 सीटों के लिए 9 बजे तक 13.04% मतदान हो चुके है। सिमडेगा में सबसे ज्यादा  15.09% मतदान की खबर है। जबकि सबसे कम पूर्वी सिंहभूम में 11.25% वोट हुए हैं,

  • 43 सीटों पर सुबह 7 बजे से मतदान होगा, पहले मतदान फिर जलपान

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए दूरस्थ और संवेदनशील क्षेत्रों के 939 बूथों पर शाम 4 बजे तक मतदान होगा, जबकि अन्य सभी बूथों पर मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।
    चुनाव की तैयारियों के तहत पोलिंग पार्टियों की तैनाती कर दी गयी है। सोमवार को पश्चिमी सिंहभूम, लातेहार, लोहरदगा, गुमला और गढ़वा के 194 बूथों पर हेलीकॉप्टर के माध्यम से चुनाव कर्मियों को भेजा गया था । शेष बूथों पर पोलिंग पार्टियां 12 नवंबर को भेजी गयी । मंगलवार शाम तक सभी चुनाव कर्मियों को बूथों पर तैनात कर दिया गया । मतदान की प्रक्रिया 13 नवंबर की सुबह 7 बजे से शुरू की जाएगी, और सभी मतदान केंद्रों पर सीसीटीवी और वेबकास्टिंग से चुनाव आयोग निगरानी रखेगा। सुरक्षा के कड़े इंतजाम भी किए गए हैं।
    पहले चरण की 43 सीटों पर कड़ा मुकाबला है, जिसमें इंडिया गठबंधन, एनडीए और कुछ छोटे दलों की प्रतिष्ठा दांव पर है। हर पार्टी को सत्ता तक पहुंचने के लिए अपने प्रतिद्वंद्वियों को हराना होगा। इन सीटों पर पिछली बार झामुमो ने 17 सीटें जीती थीं, और इस बार उसे अपना प्रदर्शन दोहराने की चुनौती है। बीजेपी ने पिछली बार 13 सीटों पर जीत हासिल की थी और इस बार उसे अपने ग्राफ को ऊपर ले जाना होगा। कांग्रेस ने पिछले चुनाव में 8 सीटें जीती थीं, और इस बार उसे प्रदर्शन सुधारने की जरूरत है। एनडीए को आजसू से भी अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद है, जो लोहरदगा, जुगसलाई, ईचागढ़ और मनोहरपुर सीटों पर मैदान में है।
    इस चरण में कई दिग्गज नेता चुनाव लड़ रहे हैं, जिनमें पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और वर्तमान सरकार के चार मंत्री शामिल हैं।
    ।

  • कल्पना मुर्मू सोरेन को जिताएं, गाण्डेय की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी – फरदीन अहमद

    GIRIDIH : JMM के जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद लगतार गांडेय विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष मे लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं । श्री अहमद बता रहे हैं कि जो कम 20 वर्षों मे इलाके मे नहीं हुई थी वो काम कल्पना जी ने महज 5 माह के कार्यकाल मे करके दिखा दिया और अगर उन्हे 5 वर्षों तक काम करने का अवसर मिला तो पूरे विधान सभा कि तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी । श्री अहमद हेमंत सोरेन के कार्यकाल मे हुये काम की फेहरिस्त भी गिनाते हैं । श्री अहमद जहां भी जा रहे हैं लोग खुद ब खुद सैकड़ों की तादाद मे जमा हो जा रहे हैं । श्री अहमद मोटर साइकल से गाँव गाँव का दौरा कर रहे हैं । बाँकीकला पंचायत के गई गांव मैं बाँकीकला, माथासेर, सलैया , करमई, शिबुवाडीह सहित कई इलाकों मे लोग इनकी नुक्कड़ सभाओं मे जमा हो कर फरडीन की बातें गौर से सुनते हैं और वादा कर रहे हैं कि गांडेय विधानसभा से श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन को भारी मातों से विजयी बनयेंगे और झारखंड मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएँगे ।

  • गिरिडीह को शिक्षा का हब बना दूंगा-सोनू

    GIRIDIH: गिरिडीह विधान सभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार और निरवर्तमान विधायक सुदिवय कुमार सोनू ने आज वोढ़न सभा मे कई इलाकों मे जन संपर्क अभियान चलाया और लोगों से वोट की अपील की । इस दौरान बड़ी संख्या मे युकोन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और सोनू को जिताने का संकल्प लिया । श्री सोनू भी लोगों से मिल रहे प्यार से अभिभूत दिखे और कहा कि हेमंत सोरेन कि सरकार दुबारा बनाइये गिरिडीह को शिक्षा का हब बना दूंगा। विकास कि गंगा बहेगी ।