Category: Giridih

  • सामाजिक कार्यों की अग्रणी संस्था: इनर व्हील क्लब

    क्लब यात्री शेड का उद्घाटन और सामाजिक सेवाओं की पेश की मिशाल  

    चंदन पांडे की रिपोर्ट……………

    गिरिडीह: इनर व्हील क्लब गिरिडीह ने अपने सामाजिक कार्यों की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए, डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलकनंदा बख्शी के आधिकारिक दौरे के अवसर पर पपरवाटांड़ में एक और यात्री शेड का उद्घाटन किया। यह शेड शहर में क्लब द्वारा बनाया गया पाँचवाँ यात्री शेड है, जो यात्रियों को छाया और विश्राम का एक सुरक्षित स्थान प्रदान करेगा।

    इसके साथ ही क्लब ने अपने 35वें चार्टर दिवस को भी यादगार बना दिया। इस अवसर पर रानी लक्ष्मीबाई मध्य विद्यालय में कई ज़रूरी सुविधाओं का प्रावधान किया गया। विद्यालय को असामाजिक तत्वों से सुरक्षित रखने के लिए बाउंड्री वॉल पर कंटीले तारों की घेराबंदी की गई। बच्चों की ज़रूरतों को ध्यान में रखते हुए पीने के पानी और हाथ धोने के लिए अलग-अलग नल लगाए गए। इसके अलावा, प्लंबिंग से जुड़ी समस्याओं को हल किया गया और छात्राओं के लिए सैनिटरी नैपकिन का वितरण किया गया।

    इस कार्यक्रम में क्लब की कई प्रमुख सदस्या उपस्थित रहीं, जिनमें डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन अलकनंदा बख्शी, क्लब अध्यक्ष डॉक्टर रूपाश्री खैतान, वाइस प्रेसिडेंट हेमा दत्ता, सेक्रेटरी निवेदिता पोद्दार, ट्रेज़रर डॉक्टर पायल वर्मा, एडिटर सोनी कंधवे, सीजीआर रेखा तर्वे, डिस्ट्रिक्ट वाइस चेयरमैन रश्मि गुप्ता, पास्ट इंटरनेशनल एडिटर प्रभा रघुनंदन, पास्ट डिस्ट्रिक्ट चेयरमैन रुही अहमद, और अन्य सदस्याएं शामिल थीं।

    कार्यक्रम में शामिल होने वाले अन्य सदस्यों में आराधना, उमा, साध्वी सिंह, चित्रलेखा डे, नौशाबा अहमद, और डॉली हलधर भी थीं, जिन्होंने क्लब की सामाजिक सेवाओं में सक्रिय भूमिका निभाई।

    इन प्रयासों ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि इनर व्हील क्लब गिरिडीह समाज सेवा में अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

     

  • 90 करोड़ का प्राइवेट जेट खरीदकर सुर्खियों के केंद्र मे है सुरेश जालान

    परवेज़ आलम की रिपोर्ट ………..

    झारखंड के गिरिडीह जिले के नामचीन उद्योगपति सुरेश जालान इन दिनों हर तरफ चर्चा में हैं। चाहे इलेक्ट्रॉनिक मीडिया हो या सोशल मीडिया, हर जगह सुरेश जालान और उनके 90 करोड़ के प्राइवेट जेट की बात हो रही है। यह 10 सीटों वाला लग्जरी विमान जब से बोड़ो हवाई अड्डा के हैंगर में पहुंचा है, तभी से सुरेश जालान लाइमलाइट में हैं।

    कौन हैं सुरेश जालान?

    गिरिडीह के निवासी सुरेश जालान न केवल झारखंड बल्कि पूरे देश के जाने-माने उद्योगपति हैं। देश के सबसे अमीर कारोबारियों की सूची में उनकी रैंकिंग 299वें स्थान पर है। उनका कारोबार भारत के पांच राज्यों में फैला हुआ है। उनकी कंपनी विभिन्न प्रकार के उत्पादों का निर्माण करती है और झारखंड के सबसे बड़े कार्बन रिसोर्स अलकतरा कारखाने के मालिक के रूप में वे उद्योग जगत में अपनी खास पहचान रखते हैं।

    सिंगापुर से आया लग्जरी जेट।

    सुरेश जालान का यह प्राइवेट जेट स्विट्जरलैंड से गिरिडीह एयरपोर्ट, जिसे बोड़ो हवाई अड्डा  कहा जाता है, लाया गया। इसके बाद इसे सिंगापुर भेजे जाने की भी खबर है। यह प्राइवेट जेट न केवल उनकी आर्थिक सफलता का प्रतीक है, बल्कि उनके उभरते हुए व्यापार साम्राज्य को भी दर्शाता है।

    कंपनी का विशाल कारोबार।

    सुरेश जालान की कंपनी भारत में इलेक्ट्रोड पेस्ट की सबसे बड़ी और एकमात्र उत्पादक मानी जाती है, जिसकी सालाना उत्पादन क्षमता 1.20 लाख मीट्रिक टन है। इसके अलावा उनकी कंपनी कैल्सिनेड पेट्रोलियम कोक, इलेक्ट्रिकली कैल्सिनेड एन्थ्रेसाइट, रैमिंग पेस्ट, काब्युर्सराइजर और इंजेक्शन कार्बन जैसे उत्पादों का भी निर्माण करती है।

    90 करोड़ का यह प्राइवेट जेट सिर्फ एक विमान नहीं, बल्कि उनकी उपलब्धियों और समृद्धि की उड़ान को दर्शाता है। झारखंड के इस उद्योगपति ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि मेहनत, जुनून और सही रणनीति के साथ कोई भी ऊंची उड़ान भर सकता है।

  • गिरिडीह में ब्लास्ट,एक की मौत

    गिरिडीह  : शीतलपुर में देर रात उमेश दास के घर में जबरदस्त ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है । घटना में उमेश दास की सास की मौत हो गई। जबकि उमेश दास, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट कि वजह का पता नहीं चल पाया है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार से अलग होकर छत ऊपर की ओर उठ गई।

  • गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: झारखंड के विकास की नई दिशा

    झारखंड के दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए झारखंड के ऐतिहासिक बदलाव और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के प्रयासों को साझा किया।

    ऐतिहासिक चुनाव और सशक्त सरकार.

    मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव राज्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल साबित हुए। झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में पहली बार किसी सत्ताधारी दल ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की, और वह भी प्रचंड दो-तिहाई बहुमत के साथ। उन्होंने इस जनसमर्थन को राज्य की जनता की अपेक्षाओं और उनके प्रति सरकार की जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

    महिला सशक्तीकरण: मंईयां सम्मान योजना का प्रभाव।

    महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना का जिक्र किया। पहले 1000 रुपये की सम्मान राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये करना, पांच महीने के भीतर ही इस योजना की सफलता को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से अब तक 56 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।

    युवाओं को रोजगार: नियुक्तियां और स्वरोजगार योजनाएं।

    राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 46,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं, जिनमें से कई पर नियुक्तियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, स्वरोजगार की दिशा में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 438 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 4.84 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 2.14 लाख को नौकरी के अवसर प्राप्त हुए।

    ग्रामीण विकास और पलायन रोकने का प्रयास।

    ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने मनरेगा और अन्य योजनाओं की सफलता पर प्रकाश डाला। बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, और दीदी बाड़ी योजना जैसी पहलों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।

    सड़क निर्माण में नए कीर्तिमान

    वर्ष 2024-25 में पथ निर्माण विभाग ने अब तक 2075 किमी सड़क और 9 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण पूरा किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 2368 किमी सड़क और 51 पुलों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन झारखंड के समग्र विकास और जनता के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर राज्यवासियों के लिए उन्होंने विकास और प्रगति की एक नई राह का वादा किया।

  • गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने झंडा मैदान में किया झंडोतोलन

    गिरिडीह : 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गिरिडीह के झंडा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे शान के साथ फहराया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में हुआ। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दिया। नमन प्रियेश लकड़ा और डॉ बिमल कुमार भी इस मौके मे उपस्थित थे । इससे पहले गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवानों के टुकड़ियों के साथ महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवान और एनसीसी कैडेटों के अलावा विभिन्न स्कूल के बच्चो के परेड का निरीक्षण मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और डॉ बिमल कुमार ने खुली जीप से किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली ।

    झंडोतोलन के बाद मंत्री ने आवाम को खिताब करते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है. आज झंडा मैदान के इस मंच से मैं उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. झारखंड की पावन भूमि से बिरसा मुंडा, सिद्धु कान्हो, चांद-भैरव, नीलांबर-पीतांबर जैसे महानायकों ने हमें प्रेरणा दी. समृद्ध खनिज संसाधनों से परिपूर्ण गिरिडीह की यह पावन धरती जैन तीर्थकरों और वैज्ञानिक धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को अपने में समेटे हुए पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है. हमारा प्रयास है कि झारखंड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढ़े.

    समारोह के दौरान एसएसबी 35 बटालियन को प्रथम, कार्मेल हाई स्कूल को द्वितीय, एनसीसी सीनियर महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिला पुलिस बल, पुरुष, आईआरबी 09, जिला पुलिस बल, महिला, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, हाई स्कूल, गिरिडीह, एनसीसी सीनियर महिला, डीएवी सीसीएल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुभाष पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी तथा बैंड दल के रूप में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जमुआ को सम्मानित किया गया। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्सय विभाग गिरिडीह, जिला समाज कल्याण कार्यालय गिरिडीह, गव्य विकास कार्यालय गिरिडीह, JSLPS गिरिडीह, डी० आर० डी० ए० गिरिडीह, उत्पाद विभाग गिरिडीह, जिला उद्योग केन्द्र गिरिडीह, अग्निशमन केन्द्र गिरिडीह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह, शिक्षा विभाग गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में परिवहन विभाग की झांकी प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वितीय एवं समाज कल्याण विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

    बाद मे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के ज़िला करर्यालय मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर ज़िला संयोजक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।

    पूरे ज़िले मे गणतंत्र दिवस की धूम रही। सभी संस्थाओं मे बड़े शान के साथ तिरंगा फहराया गया। ज़िला ब्यवहार न्यायालय मे प्रधान ज़िला जज अरविंद पांडेय ने तिरंगा फहराया वहीं ज़िला अधिवक्ता संघ मे  प्रकाश सहाय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर अधिवकता संघ ने वकालत मे शानदार 50 वर्ष पूरा करने वाले अधिवकता नागेश्वर प्रसाद सिन्हा व नरेंद्र शर्मा को शाल और प्रसशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संघ के पूर्व सचिव नंद लाल गोप को भी शाल और बुके देकर सम्मानाइट किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव चुन्नू कान्त,उपाधायक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू,सचिव प्रशासन दसरथ प्रसाद, वरीय अधिवक्ता विजय सिन्हा, दीपक कुमार सुधीर ओझा, उर्मिला शर्मा, मुमताज़ मिर्ज़ा, शबबीर आलम, तनवीर आलम, चन्दन सिन्हा,शालनी सिन्हा रंजन सिन्हा,गीतेश चंद्रा, विपिन यादव, अंजनी सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता उपस्थित थे।

    इसके अलावा नवजीवन नर्सिंग होम मे लायन्स क्लब एलिट,गिरिडीह के अधयक्ष अधिवक्ता दसरथ प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर लोजपा नेता राज कुमार राज, पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद, अधिवक्ता परवेज़ आलम, रेड क्रॉस के अध्यक्ष अरविंद कुमार, सुभाष पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सिंह गुड्डू, चैंबर ऑफ कोमेर्स के अध्यक्ष राहुल बर्मन, डॉ अमिता राय, डॉ शैलेन्द्र चौधरी, सरदार परमजीत सिंह,संवेदक रत्न गुप्ता,अधिवक्ता प्रकाश सहाय  नवजीवन नर्सिंग होम की सीईओ स्वाती बगेडिया और राजेन्द्र बगेरिया सहित शहर के गण्य मान्य लोग उपस्थित थे। ज़िला परिषद मे अध्यक्ष मुनिया देवी ने तिरंगा फहराया। किरण पब्लिक स्कूल मे निदेशक अशोक सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गांधी चौक मे स्थापित गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । मौलाना आज़ाद चौक पर jmm नेता इरशाद अहमद वारीश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं चुंजका पंचायत के वार्ड सदस्य सुशीला देवी ने अपने क्षेत्र की गरीब महिलाओं को अंग वस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया ।              

  • गिरिडीह के कारोबारी ने 90 करोड़ में खरीदा प्राइवेट जेट

    देश के अमीर कारोबारियों मे  299 स्थान रखने वाले गिरिडीह के मशहूर उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये की लागत से एक प्राइवेट जेट खरीदा है। 10 सीटों वाले इस विमान ने शनिवार को गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर अपनी पहली लैंडिंग की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज इस विमान का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद, यह विमान सिंगापुर के लिए अपनी पहली उड़ान भरेगा।

    यह कदम क्षेत्र में जालान की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक कनेक्टिविटी की ओर संकेत करता है।

  • गरीबों के लिए बोलने वालों को जेल में डालने की राजनीति अब नहीं चलेगी-कल्पना

    परवेज़ आलम की रिपोर्ट …………
    झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रखर नेता और गांडेय की विधायक वसीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को कोवाड़ में आयोजित एक भावुक संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता को गहराई से छूने वाला भाषण दिया। उन्होंने 31 जनवरी 2024 की  तारीख का जिक्र करते हुए कहा कि यह दिन झारखंड की राजनीति के लिए अहम साबित हुआ था। ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की याद दिलाते हुए उन्होंने जनता की दुआओं और समर्थन को हेमंत जी की रिहाई और उनके संघर्षों की वजह बताया।

    कल्पना सोरेन ने स्पष्ट शब्दों में कहा, “आपने उस ताकत को सबक सिखाया, जो गरीबों की आवाज दबाने की कोशिश करती है। गरीबों के लिए बोलने वालों को जेल में डालने की राजनीति अब नहीं चलेगी। जनता ने दिखा दिया है कि उनका फैसला सबसे बड़ा है।”

    कार्यक्रम में कल्पना सोरेन ने झारखंड आंदोलन और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के संघर्षों को याद करते हुए कहा, “हेमंत सोरेन ने गरीबी, भूख और तड़प देखी है। उन्होंने झारखंड के हर व्यक्ति के लिए लड़ाई लड़ी है। लेकिन यह लड़ाई वह अकेले नहीं जीत सकते। उन्हें आपके साथ की जरूरत है।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा और हेमंत सोरेन को और मजबूती दें।

    सरकार की उपलब्धियां और भावनात्मक अपील

    विधायक कल्पना सोरेन ने झारखंड सरकार की उपलब्धियों को गिनाते हुए बताया कि कैसे पेंशन बढ़ाने, बिजली बिल माफ करने और अन्य योजनाओं ने जनता को राहत पहुंचाई है। उन्होंने झारखंड आंदोलन से जुड़ी भावनाओं को छूते हुए कहा कि दिशोम गुरु का सपना है कि झारखंड न सिर्फ देश का अव्वल राज्य बने, बल्कि झामुमो का प्रभाव दूसरे राज्यों तक भी पहुंचे। कल्पना सोरेन के यहाँ  पहुँचने पर उनपर फूलों की वर्षा की गयी ।।

    मंत्री ने किया विकास योजनाओं की समीक्षा।

    कार्यक्रम से पहले झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग और उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग के मंत्री योगेंद्र प्रसाद ने विकास योजनाओं की समीक्षा बैठक की। इस बैठक में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, विधायक कल्पना सोरेन, उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉ. बिमल कुमार सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। बैठक में जल संकट, नल-जल योजनाओं, सोलर आधारित पानी टंकियों और शौचालय निर्माण जैसे अहम मुद्दों पर चर्चा की गई। मंत्री ने योजनाओं के समयबद्ध और पारदर्शी क्रियान्वयन पर जोर दिया।

    जनता से जुड़ाव और अपील।

    अपने भाषण के अंत में कल्पना सोरेन ने पार्टी कार्यकर्ताओं को “रीढ़ की हड्डी” बताते हुए उन्हें प्रोत्साहित किया और कहा, “आप इलाके की समस्याओं से मुझे अवगत कराते रहें। मैं हर संभव प्रयास करूंगी कि उन समस्याओं का समाधान हो।”

    झामुमो के इस कार्यक्रम ने एक बार फिर जनता को झारखंड के इतिहास, संघर्ष और विकास से जोड़ने का प्रयास किया। यह साफ है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा राज्य के हर व्यक्ति को साथ लेकर आगे बढ़ने की राह पर चल रही है। कल्पना सोरेन का यह भावुक और प्रेरणादायक संबोधन न सिर्फ राजनीतिक बल्कि सामाजिक संदेश भी देता है।इस कार्यक्रम बैरिस्टर फरदीन अहमद सहित पार्टी के सैकड़ो कार्यकर्ता और नेता उपस्थित थे ।

  • आदिवासी युवती धर्मांतरण मामला : आरोपी ने किया कोर्ट मे सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष

    परवेज़ आलम की रिपोर्ट ………………..

    गिरिडीह जिले के पीरटांड में आदिवासी युवती के शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में आरोपी ताज हुसैन ने एससी एसटी स्पेशल कोर्ट गिरिडीह में शनिवार को  सरेंडर  कर दिया। सरेंडर से पहले आरोपी ताज ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। उसने कहा कि यह साजिश है और उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।

    क्या है मामला?
    पीरटांड की रहने वाली एक आदिवासी युवती ने ताज हुसैन और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि ताज ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश की, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, और धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ताज और उसके परिवार ने उसे धमकाया और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी भी दी।

    इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ताज को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जेएमएम संयोजक  संजय सिंह ने कहा, “पार्टी इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। दोषी पाए जाने पर कानून अपना काम करेगा।”

    आदिवासी समाज ने जताया विरोध॰
    घटना को लेकर पीरटांड के सिद्धो कान्हू स्कूल मैदान में आदिवासी समाज की बैठक हुई। बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी ।

    पुलिस ने तेज की कार्रवाई ।
    पीरटांड थाना के अधिकारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा, “आरोपी ताज हुसैन के कोर्ट मे सरेंडर कर दिया है।”

    ताज हुसैन ने आरोपों को बताया साजिश।
    सरेंडर से पहले जारी वीडियो में ताज ने कहा कि सभी आरोप गलत हैं। यह राजनीतिक साजिश है और इसमें उनके विरोधियों का हाथ है। ताज ने खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा कि मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है कि अदालत मुझे निर्दोष पाएगा ।

    आदिवासी समुदाय में रोष।
    घटना से आदिवासी समुदाय में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके।

    गिरिडीह से सामने आई इस घटना ने न केवल कानूनी, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि कानून इस मामले में क्या फैसला सुनाता है।

     

     

     

  • मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: गिरिडीह से पसनौर तक शुरू हुआ निशुल्क बस सेवा  

    ग्रामीण परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार

    गिरिडीह : झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को गिरिडीह बस स्टैंड से पसनौर तक निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत यह सेवा शुरू की गई है। फीता काटकर मंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर गिरिडीह डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी और बाबा सम्राट ट्रेवल्स के मालिक राजू खान भी मौजूद थे।

    ग्रामीण परिवहन में आएगा बदलाव.
    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा देना है। इस योजना के तहत बसों को सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किराए में भारी कमी आएगी। योजना के पहले चरण में 250 से अधिक बसें ग्रामीण इलाकों से शहरों तक चलेंगी। इनमें झारखंड आंदोलनकारी, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए यात्रा निशुल्क होगी।

    बस संचालकों के लिए राहतभरी पहल.
    योजना के तहत सरकार बसों के परिचालन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट दे रही है। इसके अलावा प्रति किलोमीटर 10 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किराए में लगभग आधी कटौती होगी।

    गांव-शहर की दूरी होगी कम.
    इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों या जिला मुख्यालय तक पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा। आवागमन की सुविधा बढ़ने से न केवल ग्रामीणों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। यह कदम गांव और शहर के बीच की दूरी कम करते हुए एक मजबूत कनेक्टिविटी का आधार बनेगा।

    मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड सरकार की एक क्रांतिकारी पहल साबित हो सकती है, जो विकास की राह में गांवों को भी शहरों के साथ जोड़ने का काम करेगी।

     

  • अब वक्त आ गया है कि हम झारखंडी होने पर गर्व करें-कल्पना सोरेन

    परवेज़ आलम की रिपोर्ट …………

    गांडेय विधान सभा के बेंगाबाद मे  झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की विधायक और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने जनता से सीधा संवाद किया और उनका धन्यवाद  सह आभार ब्यक्त किया । उनकी बातें न सिर्फ दिल को छूने वाली थीं, बल्कि झारखंड की जनता को अपने हक और पहचान पर गर्व करने के लिए प्रेरित करने वाली भी।

    कल्पना सोरेन ने बेंगाबाद में आयोजित जनसभा में गांडेय की जनता को संबोधित करते हुए कहा, “अब वक्त आ गया है कि हम झारखंडी होने पर गर्व करें और पूरी दुनिया को यह बताएं कि हम भारत के हैं पर साथ ही झारखंडी भी है । अपने संबोधन में कल्पना सोरेन ने कहा, “दिशोम गुरु शिबू सोरेन का सपना है कि झारखंड सिर्फ देश में नहीं, बल्कि दुनिया में अपनी पहचान बनाए।” उन्होंने जनता से अपील की कि वे झारखंड मुक्ति मोर्चा का समर्थन करें और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मजबूत करें।

    महिलाओं ने कल्पना सोरेन उन्हें फूल मालाओं से लाद दिया और बच्चों ने उनके साथ सेल्फी लेकर खुशी जताई। पूरे गांव में उत्साह का माहौल था। इस दौरान कल्पना सोरेन ने कहा, “यह आपकी सरकार है, अबुआ सरकार। झारखंड के हर व्यक्ति के मान-सम्मान और विकास को प्राथमिकता देना हमारी जिम्मेदारी है।”

    कल्पना सोरेन ने इस मौके पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा किए गए कार्यों का जिक्र किया। उन्होंने माइयाँ सम्मान योजना  को 1000 रुपये से बढ़ाकर 2500 रुपये करने और बिजली बिल माफ करने जैसे फैसलों को जनता के सामने रखा। उन्होंने झारखंड आंदोलन का जिक्र करते हुए कहा कि इस राज्य के लिए कई लोगों ने संघर्ष किया है। 2019 में जब जनता ने उन्हें मुख्यमंत्री बनाया, तब से वे जनता की सेवा के लिए समर्पित हैं।  कल्पना सोरेन ने झारखंड सरकार की “माइयाँ सम्मान योजना” का उल्लेख किया, जिसके तहत महिलाओं को हर महीने ₹2500 दिए जा रहे हैं। उन्होंने वादा किया कि आने वाले पांच वर्षों में गांडेय की तस्वीर बदलकर रहेगी।

    कार्यक्रम में राज्य के उच्च शिक्षा व नगर विकास व पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू , बैरिस्टर फरदीन अहमद और झामुमो के अन्य वरिष्ठ नेता भी मौजूद रहे।

    इस कार्यक्रम के बाद कल्पना सोरेन रांची के लिए रवाना हो गईं, लेकिन उन्होंने गांडेय की जनता को भरोसा दिलाया कि वे लगातार अपने इलाके मे आती रहेंगी  और विकास कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाएंगी। उन्होने पर्यटन मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू से भी आग्रह किया कि वे उनके विधान सभा क्षेत्र को भी अपनी प्राथमिकता मे रखें ।