Category: Giridih

  • गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख समाज की प्रभात फेरी

    रिपोर्ट- डिम्पल

    GIRIDIH:गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें प्रकाश पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने को लेकर सिक्ख समाज द्वारा शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए नगीना सिंह रोड़ स्थित सरदार आदित्य दुआ के आवास पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में संगतों ने सब ते बडा सतगुरु नानक एवम नानक आया नानक आया कल तारण गुरु नानक आया कीर्तन गाकर गुरु नानक देव जी का गुणगान किया।जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हुआ। सरदार आदित्य दुआ के आवास पर प्रभात फेरी पहुंचने पर संगतों ने खालसा ध्वज पर फूल माला चढ़कर एवं संगतों पर पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया। वहीं महिला सिक्ख जत्था द्वारा कीर्तन गाया गया। कीर्तन के उपरांत अरदास किया गया एवं प्रभात फेरी में शामिल संगतों के बीच जलपान की भी व्यवस्था की गई। जलपान की व्यवस्था सरदार आदित्य दुआ के परिवार वालों के द्वारा किया गया। प्रभात फेरी में गुरूद्वारा के सचिव नरेन्द्र सिंह सम्मी, पूर्व प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह,अमरजीत सिह, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह,गुरमीत कौर, जसविंदर कौर, इश्मित कौर, गिन्नी सिंह सलूजा समेत काफी संख्या में सिक्ख समाज के महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।

  • निर्भय कुमार शाहाबादी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

    भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने   अपने विधानसभा में शुक्रवार को सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया । इसके के तहत फुल्ची महेशपुर,हजारीबाद ,भरकट्टा सलिया

    पहरी,करमाटांड़,नावाडीह कोल्हरिया ,चुंगलो ,खेशमी ,बल्हो ,जसपुर,पुरना नगर ,टिकोडीह के क्षेत्रों मे जनसम्पर्क अभियान किया ।  स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 20 नवंबर को गिरिडीह विधानसभा मे होने वाले मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने का अपील किया । साथ ही उन्होंने evm मशीन के 2 नंबर कमल फूल छाप पर पर बटन दबाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा ।

    जनसंपर्क के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के बॉर्डर एरिया में डेमोग्राफिक बदलाव होना चिंता का विषय है और यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है।
    यहां के संसाधनों ,झारखंड के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर घुसपैठिये डाका डाल रहे हैं।
    यहां के लोगों की जमीनो पर येन केन कब्जा किया जा रहा है। कहा कि पांच सालों में सरकार ने प्रदेश की व्यवस्था चलाने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना सकी ।
    परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहा है ,परीक्षाएं रद्द हो रही है ।
    युवाओं का आज भी प्रदेश से दूसरे राज्यों में पलायन हो रहा है।

    वहीं गिरिडीह विधानसभा को लेकर कहा कि सरकार और इनके प्रतिनिधि ने पांच साल केवल घोषणाओं में बीता दिया । जो काम हमने अपने कार्यकाल में किए उनको जनता आज भी याद करती है और उससे लाभांवित है।
    कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों का विशेष रूप से महिला शक्ति का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और इस चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

    जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान अनूप सिन्हा , दीपक पंडित , मनीलाल साहू,रंजीत राय, संतोष शर्मा , रजकिशोर साव समेत कई लोग उपस्थित रहे ।

  • डूबते हुए सूर्य को किया गया अर्घ्य अर्पित। विधायक सोनू ने गिरिडीह के लोगों की सुख-समृद्धि, व खुशहाली की कामना की

    Giridih : महापर्व छठ के पावन अवसर पर गिरिडीह के अरगाघाट छठ घाट पर विधायक सुदिव्य कुमार सोने ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और गिरिडीह के लोगों की सुख-समृद्धि, खुशहाली और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। छठ पूजा की यह परंपरा सदियों से चली आ रही है और इसे लोक आस्था, पवित्रता, प्रकृति के प्रति आभार, तथा सामाजिक और पारिवारिक एकता का प्रतीक माना जाता है। इसी मौके पर JLKM के उम्मीदवार नवीन आनंद चौरसिया ने भी छठी माई और भगवान सूर्य देव से गिरिडीहवासियों के कल्याण और सुख-शांति की प्रार्थना की।

    आज जिले के सभी घाटों पर श्रद्धालुओं ने डूबते हुए सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया। इस दिन व्रतधारी दिनभर बिना जल ग्रहण किए उपवास रखते हैं और शाम को पानी में खड़े होकर सूर्य देव की आराधना करते हैं। फिर लोटे में जल और दूध भरकर अर्घ्य देते हैं। छठ एक ऐसा पर्व है जिसमें डूबते सूर्य की पूजा की जाती है, जो माना जाता है कि इस समय भगवान सूर्य अपनी दूसरी पत्नी प्रत्यूषा के साथ रहते हैं

  • चुनाव आयोग हेट स्पीच मामले मे स्वत सज्ञान ले : कल्पना

    परवेज आलम
    Giridih : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष  नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का झारखंड दौरा हो चुका है और फिर पीएम 10 तारीख से झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं लेकिन जिस तरह से झारखंड की रैलियां में घुसपैठ और बटोगे तो काटोगे, रोटी, बेटी और माटी का सवाल उठाकर चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है उसका झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है की चुनाव आयोग को स्वत इस मामले में संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। आज गिरिडीह में दी न्यूज़ पोस्ट फॉर यू से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को झारखंड की जनता पूर्ण बहुमत देने जा रही है और यह चुनावी दौरे से ही साफ दिखने लगा है इधर झामुमो के राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने भी हेट स्पीच के मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है। आई सुनते ही नेताओं को….

  • गिरिडीह से JLKM के उम्मीदवार नवीन आनन्द चौरसिया ने गिरिडीह विधान सभा के समस्त नागरिकों को छठ पुजा की हार्दिक बधाई दी है ।

    गिरिडीह से JLKM के उम्मीदवार नवीन आनन्द चौरसिया ने गिरिडीह विधान सभी के समस्त नागरिकों को छठ पुजा की हार्दिक बधाई दी है । आइए सुनते हैं इनका बधाई शांदे

  • शाहबादी ने गिरिडीह के लोगों को दी छठ की शुभकामनयें

    गिरिडीह से भारतीय  जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने गिरिडीह के समस्त मतदाताओं  को छट पर्व की हार्दिक शुभकामना दी है । आइए सुनते हैं ।

  • छठ पर्व मनाने घर आए युवक की हत्या

    गिरिडीह : गिरिडीह में छठ पर्व मनाने अपने घर आए युवक की हत्या कर दी गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां 30 वर्षीय छोटू दास का शव बुधवार सुबह हेठलापीठ और सिमरियाधोड़ा के बीच मिला। छोटू के गले पर कट के निशान और शरीर पर चाकू के घाव पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी निर्मम हत्या की गई।
    घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है।
    मृतक छोटू बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह में अपने ससुराल में रह रहा था। छठ पर्व के लिए वह अपने बच्चों के साथ हेठलापीठ आया था लेकिन रविवार को बच्चों को छोड़कर ससुराल लौट गया था। उसने अपने परिवार से कहा था कि वह मंगलवार रात को वापस आ जाएगा, लेकिन बुधवार सुबह उसका शव एक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिला।
    पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच हुई है। मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि हत्यारे की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

  • नवीन आनंद चौरसिया ने लोगों को JLKM के विजन बताया

    परवेज़ आलम
    गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा से JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. हरलाडीह ,सिमरकोढ़ी सहित कई जगहों पर जनसंपर्क किया. यहां JLKM के विजन लोगों को बताया  । जनसंपर्क के दौरान नवीन आनंद चौरसिया ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोग हमारा साथ दें. हर हाल में गिरिडीह की जनता की जीत होगी. उन्हें सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. कहा जनता का आशीर्वाद मिला तो हर वर्ग के लोगों की बात को सदन और सरकार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करुंगा. प्रचार अभियान में कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटे दिखे । दिन-रात 15 घंटे मेहनत कर रहे हैं, ताकि इस चुनाव में चौरसिया को विजयी बना सके । चौरसिया ने जनता से सीधा संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका कहना है कि यह चुनाव उनके लिए नहीं, बल्कि गिरिडीह की जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है और जनता ही निर्णायक भूमिका में है। चौरसिया ने जनता से अपील की कि वे इस बार कैंची छाप परवोट देकर क्षेत्र के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए उन्हें समर्थन दें। उनका संदेश साफ है-इस बार क्षेत्र से ठेकेदारी की राजनीति को समाप्त कर जनता के सच्चे सेवक को चुना जाना चाहिए।इस चुनावी माहौल में चौरसिया का बढ़ता जनसमर्थन निश्चित ही एक संदेश है कि जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।

  • बागियों पर भाजपा का बड़ा ऐक्शन

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने बगावत करने वाले नेताओं पर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री वर्मा ने उन 30 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया, जिन्होंने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दायर कर दिया था और पार्टी की नीतियों का उल्लंघन किया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित नेताओं में चंद्रमा कुमारी (पलामू), कुमकुम देवी (हजारीबाग), लक्ष्मी देवी (पलामू), जूली यादव (दुमका), बलवंत सिंह (लातेहार), अरविंद सिंह (खरसावां), बटेश्वर मेहता (हजारीबाग), भैय्या बांके बिहारी (हजारीबाग), चितरंजन साव (बोकारो), कर्नल संजय सिंह (पलामू), हर्ष अजमेरा (हजारीबाग), हजारी प्रसाद साहू (रांची ग्रामीण), मिसिर कुजूर (गुमला), मिस्त्री सोरेन (पाकुड़), मुकेश कुमार शुक्ला (पाकुड़), पुष्परंजन (पलामू), और राजकुमार सिंह (जमशेदपुर महानगर) का नाम शामिल है।

  • अवसर मिला तो खेल के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करूँगा- नवीन चौरसिया

    गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा से JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया नवाडीह गाँव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि थे । यहाँ उन्होने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के दौरान सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था, इसमे भी वे शामिल हुये । उन्हेने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन मे कहा कि इस सम्मान के लिए मैं आप समस्त गाँव वालों और प्रतियोगिता कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, साथ-ही-साथ वादा करता हूँ

     

    कि आगे भी मुझे सेवा का अवसर मिला तो खेल के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करूँगा।