Category: Giridih

  • शिमला और मनाली की तरह पारसनाथ को भी देश के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित करेंगे: नवीन आनंद

    परवेज़ आलम

    गिरिडीह: झारखंड विधानसभा चुनाव जैसे-जैसे करीब आ रहे हैं, राजनीतिक दलों के उम्मीदवार अपनी सक्रियता बढ़ाते जा रहे हैं। गिरिडीह विधानसभा से JLKM के उम्मीदवार नवीन आनंद चौरसिया ने सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड के कई गांवों का दौरा किया, जहां उनका भव्य स्वागत किया गया। पालगंज, कुम्हारलालो और कठवारा में उन्होंने लोगों से मुलाकात की और उनका समर्थन प्राप्त किया। इस जनसंपर्क अभियान में बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं और युवा उन्हें सुनने पहुंचे। उन्होंने बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया और बच्चों के साथ भी घुल-मिल गए।

    नवीन आनंद चौरसिया के स्वागत से यह स्पष्ट हो रहा है कि जयराम महतो का प्रभाव इस क्षेत्र में गहराई से फैला है। पीरटांड़ में आदिवासी और कुर्मी मतदाताओं की बड़ी संख्या है, और यहां चौरसिया का जोरदार स्वागत जयराम महतो की पार्टी के लिए सकारात्मक संकेत माना जा रहा है। नवीन आनंद चौरसिया भी जनता के इस अपार समर्थन से उत्साहित दिखे।

    जनसंपर्क अभियान के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि जिस तरह से जनता का समर्थन मिल रहा है, इससे उनका विश्वास और भी पुख्ता हो गया है कि इस बार जयराम महतो को मुख्यमंत्री बनने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने बताया कि अगर गिरिडीह विधानसभा की जनता का यह समर्थन वोटों में बदलता है और वे जीतते हैं, तो पीरटांड़ की तस्वीर और तकदीर बदल देंगे। उनकी योजना है कि शिमला और मनाली की तरह पारसनाथ को भी देश के मानचित्र पर एक प्रमुख पर्यटन स्थल के रूप में स्थापित किया जाएगा।

     

  • सहारा के निवेशकों की पाई-पाई वापस होगी-अमित शाह

    रांची : झारखंड विधानसभा चुनाव से पहले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को रांची मे बड़ा ऐलान कर दिया  कहा कि सहारा के निवेशकों की पाई-पाई हम वापस कराएंगे.

    . अमित शाह ने कहा है कि झारखंड में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकारबनने पर सहारा के सभी वैध निवेशकों की पाई-पाई वापस होगी.

    होटल रेडिसन ब्लू में अमित शाह झारखंड विधानसभा चुनाव का संकल्प पत्र जारी कर रहे थे. इस अवसर पर उन्होंने कहा कि भाजपा की सरकार झारखंड को भ्रष्टाचार से मुक्त करा कर एक समृद्ध प्रदेश बनाएगी.

  • BJP और AJSU नेता JMM में हुए शामिल, हेमंत सोरेन ने प्रणव वर्मा किया स्वागत

    रांची: BJP नेता प्रणव वर्मा, AJSU के केंद्रीय प्रवक्ता  विकास राणा और काँग्रेस नेता हसनैन आली भी अपने समर्थकों के साथ शनिवार को झामुमो में शामिल हो गए । उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के कांके रोड स्थित आवास पर उनकी उपस्थिति में पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। BJP नेता प्रणव वर्मा स्वर्गीय रितलाल वर्मा के पुत्र है । झामुमो में शामिल होने वाले प्रमुख सदस्यों में आनंद सिंह (केंद्रीय सदस्य, आजसू पार्टी), जितेंद्र कुमार (केंद्रीय सदस्य), अजय कुमार, विवेक कुमार राणा, अफ्ताब आलम, अविनाश कुमार सिंहा, ओम प्रकाश देव, अवध किशोर साव, धीरेंद्र सिंह, विजय कुमार, अनूप कुमार सिंह, सुनील राजा, कारू शर्मा, रामलखन मिस्त्री सहित सैकड़ों समर्थक हैं।
    इस अवसर पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि उनकी सरकार सभी समुदायों और वर्गों के उत्थान के लिए समर्पित है और इस सामूहिक समर्थन से झारखंड को नई दिशा में ले जाने की प्रतिबद्धता और सुदृढ़ होगी।

  • झारखंड- बागियों ने वापस लिया नामांकन । बाबूलाल मरंडी की सीट फांसी

    झारखंड की नाला विधानसभा सीट भाजपा के लिए एक चुनौती बनती नजर आ रही थी, लेकिन हिमंता बिस्वा सरमा की कोशिशों से समय रहते इस चुनौती पर काबू पा लिया गया। हालांकि, धनवार सीट से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने में भाजपा अब तक सफल नहीं हो पाई है, जबकि पार्टी के नेताओं ने उनसे भी मुलाकात की थी। यहाँ से भाजप के प्रदेश अध्यक्ष  बाबू लाल मरंडी उम्मीदवार हैं ।  हाल ही में झारखंड में भाजपा को उस समय झटका लगा जब पार्टी के दो नेता, सत्यानंद झा और वीरेंद्र मंडल, टिकट न मिलने से नाराज होकर निर्दलीय चुनाव लड़ने का निर्णय कर लिया। इनकी बगावत से भाजपा में हलचल मच गई, और स्थिति को संभालने की जिम्मेदारी झारखंड प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा को सौंपी गई। सरमा ने दोनों बागी नेताओं, सत्यानंद झा और वीरेंद्र मंडल, से मिलकर उन्हें मनाने में सफलता पाई, जिससे दोनों ने अपना निर्दलीय नामांकन वापस ले लिया। दूसरे चरण में नाला सीट से निर्दलीय नामांकन करने वाले पूर्व मंत्री सत्यानंद झा ने अब अपना नामांकन वापस ले लिया है, जबकि वीरेंद्र मंडल ने भी सरमा के आश्वासन पर चुनाव से हटने का निर्णय लिया। सरमा ने दोनों नेताओं से उनके आवास पर मुलाकात कर उनके भविष्य को लेकर भरोसा दिया, जिसके बाद दोनों ने भाजपा का समर्थन करने का फैसला किया।

  • JLKM  का एक विकेट और गिर गया गांडेय उम्मीदवार JMM मे हुआ शामिल

    परवेज़ आलम

    जयराम महतो की पार्टी JLKM  का एक विकेट आज और गिर गया। गांडेय विधानसभा से JLKM के उम्मीदवार रिजवान क्रांतिकारी ने आज पार्टी की सदस्यता से इस्तीफा देकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया । आपको बता दें कि गांडेय वह सीट है जहां से हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना मुर्मू सोरेन उम्मीदवार है । बीते दिनों ही JLKM के उम्मीदवार रिजवान क्रांतिकारी ने यहां से अपना नामांकन दाखिल किया था और स्कूटनी के बाद उनका नामांकन पत्र भी स्वीकृत कर लिया गया था  लेकिन अचानक आज यह खबर आई की JLKM के उम्मीदवार रिजवान क्रांतिकारी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से रांची में मिले और झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल हो गए ।  खबर है कि रिजवान क्रांतिकारी को झारखंड मुक्ति मोर्चा में शामिल कराने में गांडेय के पूर्व विधायक और मौजूदा राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद की अहम भूमिका रही है हालांकि डॉक्टर सरफराज अहमद ने THE NEWS POST4U से बातचीत में सीधे तौर पर तो नहीं माना कि उनके प्रयास से यह हुआ है लेकिन सूत्रों का कहना है कि डॉक्टर अहमद  पूरी ताकत और जोर लगा कर  कल्पना मुर्मू सोरेन के चुनाव में आने वाली हर रुकावट को हटाने का बड़ा तेजी से कर रहे हैं और भी कुछ मुस्लिम उम्मीदवार हैं,जो समझा जा रहा है कि डॉक्टर अहमद के प्रयास से नामांकन की वापसी के अंतिम दिन, वह भी नामांकन वापस ले सकते हैं ताकि कल्पना मुर्मू सोरेन के चुनाव में किसी तरह का कोई अड़ंगा न रहे।  खास तौर पर मुस्लिम मतदाताओं में कोई भरम की स्थिति पैदा ना हो और आदिवासी और मुस्लिम वोटो के अलावा पिछड़ों का मत लेकर कल्पना मुर्मू सोरेन प्रचंड बहुमत के साथ विधानसभा पहुंच सके।