Tag: jharkhand committe

  • कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति की अध्यक्ष नियुक्त किया गया है

    झारखंड विधानसभा के अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो ने विधानसभा की 25 समितियों का पुनर्गठन किया है। इसके लिए सभापति और सदस्यों की सूची अधिसूचना के माध्यम से जारी कर दी गई है। जारी अधिसूचना के अनुसार, गांडेय से झामुमो की विधायक कल्पना सोरेन को महिला एवं बाल विकास समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। वहीं, बरही से भाजपा के विधायक मनोज कुमार यादव को लोकलेखा समिति की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

    विधानसभा अध्यक्ष रबींद्रनाथ महतो स्वयं विशेषाधिकार समिति, नियम समिति और याचिका समिति के अध्यक्ष होंगे।

    अन्य प्रमुख समितियों के नए अध्यक्ष:

    • सत्येंद्र नाथ तिवारी (भाजपा, गढ़वा) – सामान्य प्रयोजन समिति
    • हेमलाल मुर्मू (झामुमो, लिट्टीपाड़ा) – प्राक्कलन समिति
    • निरल पूर्ति (झामुमो, मझगांव) – सरकारी उपक्रम समिति
    • अरूप चटर्जी (माले, निरसा) – सरकारी आश्वासन समिति
    • बसंत सोरेन (झामुमो, दुमका) – प्रश्न एवं ध्यानाकर्षण समिति
    • प्रदीप यादव (पोड़ैयाहाट) – जिला परिषद एवं पंचायती राज समिति
    • रामेश्वर उरांव (कांग्रेस, लोहरदगा) – आंतरिक संसाधन एवं केंद्रीय सहायता समिति
    • उमाकांत रजक (झामुमो, चंदनक्यारी) – निवेदन समिति
    • स्टीफन मरांडी (महेशपुर) – अनुसूचित जाति, जनजाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण समिति
    • रामचंद्र सिंह (मनिका, कांग्रेस) – सदाचार समिति
    • नीरा यादव (कोडरमा, भाजपा) – पुस्तकालय विकास समिति
    • उदयशंकर सिंह (सारठ, झामुमो) – पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण समिति
    • चंद्रेश्वर प्रसाद सिंह (रांची, भाजपा) – विधायक निधि अनुश्रवण समिति
    • भूषण तिर्की (गुमला, झामुमो) – शून्यकाल समिति
    • राज सिन्हा (धनबाद, भाजपा) – गैर सरकारी संकल्प समिति
    • सुरेश पासवान (देवघर, राजद) – अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति
    • सविता महतो (ईचागढ़, झामुमो) – युवा कल्याण, संस्कृति एवं पर्यटन विकास समिति
    • दशरथ गगराई (खरसावां, झामुमो) – आवास समिति
    • सरयू राय (जमशेदपुर पश्चिम, निर्दलीय) – प्रत्यायुक्त समिति
    • विकास मुंडा (तमाड़, झामुमो) – खाद्य, सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता मामले समिति