Tag: jharkhnad hindi news

  • विधानसभा का बजट सत्र को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़

    झारखंड विधानसभा का बजट सत्र 24 फरवरी से शुरू होने जा रहा है और इसको लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज़ हो गई हैं। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार को सर्किट हाउस में होगी,जिसमे पार्टी इस सत्र को लेकर अपनी रणनीति तय करेगी  । बैठक में कांग्रेस के सभी विधायक, मंत्री, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष केशव महतो कमलेश और झारखंड कांग्रेस प्रभारी के. राजू मौजूद रहेंगे। विधायक दल की बैठक के बाद दोपहर 2 बजे कांग्रेस के अग्रणी मोर्चा और बोर्ड निगम की बैठक भी होगी। इसमें प्रदेश कांग्रेस प्रभारी अपने मोर्चा और बोर्ड निगम के अध्यक्षों व सदस्यों के साथ चर्चा करेंगे।

    वहीं, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भी बजट सत्र से पहले अपनी रणनीति को धार देने के लिए बैठक बुलाई है। झामुमो विधायक दल की बैठक भी रविवार को ATI सभागार में होगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में सत्ताधारी दलों (झामुमो, कांग्रेस, राजद और सीपीआई माले) की संयुक्त बैठक भी आयोजित की जाएगी।

    अब देखना यह होगा कि बजट सत्र में सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच किस तरह की राजनीतिक हलचल देखने को मिलती है।

  • भारतीय रेलवे: ग्रुप D पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू,32,000 पद

    भारतीय रेलवे ने ग्रुप D पदों की भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है, जिसमेंपदों पर आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। यह प्रक्रिया रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड (RRB) द्वारा संचालित की जाएगी, और इसकी आधिकारिक जानकारी रोजगार समाचार में प्रकाशित की गई है।

    महत्वपूर्ण जानकारी:

    1. पद का नाम: रेलवे ग्रुप D (तकनीकी और गैर-तकनीकी विभिन्न पद)
    2. कुल पद: लगभग 32,000
    3. शैक्षणिक योग्यता: न्यूनतम 10वीं कक्षा पास या ITI प्रमाणपत्र आवश्यक।
    4. आयु सीमा: सामान्यत: 18 से 33 वर्ष (आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों को आयु में छूट मिलेगी)।
    5. चयन प्रक्रिया:
      • चरण 1: कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT)
      • चरण 2: शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
      • चरण 3: दस्तावेज़ सत्यापन और चिकित्सा जांच

    आवेदन प्रक्रिया:
    आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किए जाएंगे। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट पर जल्द ही प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद है। आवेदन शुल्क सामान्य और ओबीसी वर्ग के लिए लागू होगा, जबकि SC/ST/PWD वर्ग के उम्मीदवारों को शुल्क में छूट प्रदान की जाएगी।

    तैयारी के सुझाव:

    1. पाठ्यक्रम की जानकारी: उम्मीदवारों को परीक्षा का सिलेबस और पैटर्न अच्छे से समझना चाहिए। इसमें सामान्य ज्ञान, गणित, सामान्य बुद्धिमत्ता और विज्ञान से जुड़े प्रश्न शामिल होंगे।
    2. समय का प्रबंधन: नियमित अध्ययन के लिए एक व्यवस्थित टाइम टेबल बनाएं।
    3. मॉक टेस्ट: मॉक टेस्ट का अभ्यास करने से परीक्षा की तैयारी और बेहतर हो सकती है।

    अधिक जानकारी और अपडेट के लिए संबंधित रेलवे रिक्रूटमेंट बोर्ड की वेबसाइट या रोजगार समाचार का नियमित रूप से अवलोकन करें।