Tag: Poonam Sahay

  • गर्ल्स हाई स्कूल, पचंबा में छात्राओं के लिए स्वास्थ्य एवं जागरूकता पर विशेष सत्र

    द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

    गिरिडीह जिले के पचंबा स्थित गर्ल्स हाई स्कूल में शनिवार को छात्राओं के लिए एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस सत्र का संचालन समाजसेवी श्रीमती भावना सहाय और श्रीमती पूनम सहाय ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम का उद्देश्य किशोरियों को यौन, प्रजनन, मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के प्रति सजग बनाना था।

    नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड (एनएबी) दिल्ली की डायरेक्टर कम्युनिकेशन, श्रीमती भावना सहाय ने छात्राओं को यौन और प्रजनन स्वास्थ्य की बारीकियों से परिचित कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में समझाया कि किशोरावस्था में जागरूकता और सही जानकारी का होना बेहद जरूरी है। इस क्रम में उन्होंने छात्राओं को अदिति एआई चैटबॉट’ से भी रूबरू कराया। यह चैटबॉट एनएबी दिल्ली की निःशुल्क सेवा है, जो महिलाओं और लड़कियों को यौन एवं प्रजनन स्वास्थ्य संबंधी विश्वसनीय जानकारी उपलब्ध कराती है।

    श्रीमती सहाय ने छात्राओं को चैटबॉट के उपयोग की प्रक्रिया भी प्रदर्शित की। उन्होंने बताया कि महिलाएँ और किशोरियाँ इस सेवा का लाभ व्हाट्सऐप नंबर 80765 51617 पर आसानी से उठा सकती हैं।

    इसी दौरान श्रीमती पूनम सहाय ने मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर चर्चा करते हुए संतुलित जीवनशैली के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने छात्राओं को तनाव प्रबंधन, नियमित व्यायाम और पौष्टिक आहार से जुड़ी व्यवहारिक टिप्स साझा किए।

    कार्यक्रम के दौरान विद्यालय की छात्राएँ बेहद उत्साहित दिखीं। कई छात्राओं ने सवाल पूछे और जिज्ञासापूर्वक चैटबॉट के इस्तेमाल के बारे में जानकारी ली। सत्र के अंत में उपस्थित सभी ने माना कि इस तरह के कार्यक्रम किशोरियों के आत्मविश्वास और जागरूकता को बढ़ाने में अत्यंत उपयोगी सिद्ध होते हैं।

  • इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने मनाया जन्माष्टमी उत्सव

    नन्हें कान्हाओं ने मोह लिया सबका मन

    द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क

    गिरिडीह : भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव जन्माष्टमी के पावन अवसर पर इनरव्हील क्लब ऑफ गिरिडीह सनशाइन ने एक भव्य एवं भक्तिमय कार्यक्रम का आयोजन किया। यह विशेष आयोजन क्लब की अध्यक्षा श्रीमती कविता राजगाड़िया के आवास पर हुआ, जहाँ क्लब की सभी सदस्याएँ और उनके परिवारजन बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

    कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और भक्ति गीतों के साथ हुई। पूरे वातावरण में भगवान श्रीकृष्ण और माता यशोदा के स्वरूप गूंज उठे, जिससे माहौल श्रद्धा और आनंद से भर गया।

    इस अवसर पर दो रोचक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया – मटकी सजावट प्रतियोगिता और रूप सज्जा प्रतियोगिता

    • मटकी सजावट प्रतियोगिता में क्लब की प्रतिभावान सदस्याओं ने रंग-बिरंगे रंगों, फूलों और पारंपरिक आभूषणों से मटकियों को सजाकर अपनी कला का प्रदर्शन किया। इसमें प्रथम स्थान पर संगीता सिंह, द्वितीय स्थान पर शशि जैन और तृतीय स्थान पर संगीता सिन्हा एवं रिया अग्रवाल रहीं।
    • रूप सज्जा प्रतियोगिता में क्लब की सदस्याओं के घरों के नन्हें बच्चों ने श्रीकृष्ण का रूप धारण कर सभी का मन मोह लिया। छोटे-छोटे कान्हाओं के रूप में ऑली, वीरांश राज, आर्यन, मन्नी, साहिती और कियारा मंच पर आए तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा वातावरण गूंज उठा।

    प्रतियोगिता के विजेताओं और प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए पीडीसी पूनम सहाय ने पुरस्कार एवं उपहार भेंट किए।

    इस आयोजन की विशेषता यह रही कि क्लब की सभी सदस्याएँ माता यशोदा के रूप में सजी थीं, जिससे कार्यक्रम और भी आकर्षक एवं सांस्कृतिक रंग में रंग गया।

    अंत में, सभी सदस्याओं ने मिलकर भक्ति-भाव से भजन गाए और प्रसाद स्वरूप क्लब की सदस्याओं द्वारा बनाए गए पारंपरिक स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया।

    जन्माष्टमी उत्सव के इस आयोजन ने न केवल सांस्कृतिक और धार्मिक परंपराओं को जीवंत किया, बल्कि समाज में आपसी सहयोग और आनंद के भाव को भी मजबूत किया।