विधानसभा चुनाव में 32 उम्मीदवारों ने किया नामांकन, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 12 मामले दर्ज

0:00

रांची: झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने जानकारी दी कि विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए अब तक 57 उम्मीदवारों ने नामांकन दाखिल किया है। मंगलवार को 32 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र जमा किए। इस बीच, आदर्श आचार संहिता उल्लंघन के 12 मामलों की रिपोर्ट दर्ज की गई है, जिन पर कार्रवाई जारी है। इनमें सबसे अधिक 8 मामले गढ़वा जिले से दर्ज किए गए हैं, जबकि रांची, सरायकेला खरसांवा, धनबाद और सिमडेगा जिलों से एक-एक मामला सामने आया है।
चुनावी माहौल को प्रभावित करने वाले गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है, और राज्यभर में कुल 290 चेकपोस्ट स्थापित किए गए हैं। आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 12.5 करोड़ रुपये की अवैध नकदी और सामग्री जब्त की जा चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा जब्ती राज्य पुलिस द्वारा की गई है।
प्रेस वार्ता के दौरान मतदाता जागरूकता के लिए भोजपुरी गीत का एक वीडियो भी जारी किया गया, जिसके गीतकार और संगीत संयोजक संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार हैं। इस अवसर पर अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी डॉ. नेहा अरोड़ा और सुबोध कुमार भी उपस्थित थे।

  • Related Posts

    नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय
    • June 5, 2025

    0:00 की पॉइंट : घटना: 25 अप्रैल 2025 जगह: सकोइरा, तिल्लाबेरी, नाइजर, पश्चिम अफ्रीकी अपहृत मजदूर: संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, उत्तम महतो कंपनी: कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल…

    Continue reading
    सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत
    • June 5, 2025

    0:00  – रैंप विवाद के कारण यह फ्लाईओवर रहा  सुर्खियों मे.    परवेज़ आलम. रांची: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को एक ऐतिहासिक क्षण तब दर्ज हुआ जब मुख्यमंत्री…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय

    • June 5, 2025
    • 222 views
    नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय

    सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत

    • June 5, 2025
    • 183 views
    सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत

    गिरिडीह : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने रचा कीर्तिमान-कल्पना सोरेन

    • June 5, 2025
    • 229 views
    गिरिडीह : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने रचा कीर्तिमान-कल्पना सोरेन

    रांची में आदिवासी आक्रोश: फ्लाईओवर रैंप को लेकर झारखंड बंदका मिलाजुला असर  रहा

    • June 4, 2025
    • 183 views
    रांची में आदिवासी आक्रोश: फ्लाईओवर रैंप को लेकर झारखंड बंदका मिलाजुला असर  रहा

    देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: 24 घंटे में 7 मौतें

    • June 4, 2025
    • 249 views
    देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: 24 घंटे में 7 मौतें

    RCB का पहला IPL खिताब और विराट-अनुष्का की कैमरे में कैद हुई इमोशनल जर्नी

    • June 4, 2025
    • 259 views
    RCB का पहला IPL खिताब और विराट-अनुष्का की कैमरे में कैद हुई इमोशनल जर्नी