छठ पर्व मनाने घर आए युवक की हत्या

0:00

गिरिडीह : गिरिडीह में छठ पर्व मनाने अपने घर आए युवक की हत्या कर दी गई, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र की है, जहां 30 वर्षीय छोटू दास का शव बुधवार सुबह हेठलापीठ और सिमरियाधोड़ा के बीच मिला। छोटू के गले पर कट के निशान और शरीर पर चाकू के घाव पाए गए हैं, जिससे साफ है कि उसकी निर्मम हत्या की गई।
घटना की सूचना मिलते ही सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी जीतवाहन उरांव और मुफस्सिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेजा है और हत्या की वजह का पता लगाने में जुट गई है।
मृतक छोटू बेंगाबाद थाना क्षेत्र के पतरोडीह में अपने ससुराल में रह रहा था। छठ पर्व के लिए वह अपने बच्चों के साथ हेठलापीठ आया था लेकिन रविवार को बच्चों को छोड़कर ससुराल लौट गया था। उसने अपने परिवार से कहा था कि वह मंगलवार रात को वापस आ जाएगा, लेकिन बुधवार सुबह उसका शव एक स्वास्थ्य केंद्र के पीछे मिला।
पुलिस का कहना है कि हत्या की वारदात मंगलवार रात से बुधवार सुबह के बीच हुई है। मुफस्सिल थाना इंस्पेक्टर श्याम किशोर महतो ने बताया कि हत्यारे की तलाश की जा रही है और जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।

  • The News Post4u

    Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

    Related Posts

    झारखंड में आतंकी नेटवर्क का खुलासा – रांची से लेकर धनबाद तक फैला था जाल !
    • May 1, 2025

    0:00 परवेज़ आलम.   धनबाद/रांची।  झारखंड आतंकवाद निरोधक दस्ता [एटीएस] ने राज्य में आतंक के खिलाफ बड़ी कामयाबी हासिल की है। वासेपुर से गिरफ्तार की गई महिला संदिग्ध शबनम परवीन…

    Continue reading
    झारखंड में मौसम ने ली अचानक करवट: तेज आंधी-बारिश से दिन में रात हो गई
    • May 1, 2025

    0:00 गिरिडीह /रांची।  झारखंड में मौसम ने अप्रत्याशित रूप से करवट ली है। चिलचिलाती धूप और 40 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान के बीच लोग  बेहाल थे, वहीं अब आसमान…

    Continue reading

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    10 मई को रांची में होगी ईस्टर्न ज़ोनल काउंसिल की अहम बैठक

    • May 1, 2025
    • 69 views
    10 मई को रांची में होगी ईस्टर्न ज़ोनल काउंसिल की अहम बैठक

    झारखंड में आतंकी नेटवर्क का खुलासा – रांची से लेकर धनबाद तक फैला था जाल !

    • May 1, 2025
    • 59 views
    झारखंड में आतंकी नेटवर्क का खुलासा – रांची से लेकर धनबाद तक फैला था जाल !

    झारखंड में मौसम ने ली अचानक करवट: तेज आंधी-बारिश से दिन में रात हो गई

    • May 1, 2025
    • 133 views
    झारखंड में मौसम ने ली अचानक करवट: तेज आंधी-बारिश से दिन में रात हो गई

    झारखंड में राशन व्यवस्था पर ओटीपी की नई शर्त: तकनीक के जाल में उलझे भूख से जूझते लोग

    • April 30, 2025
    • 156 views
    झारखंड में राशन व्यवस्था पर ओटीपी की नई शर्त: तकनीक के जाल में उलझे भूख से जूझते लोग