झारखंड बजट सत्र पर चर्चा के लिए 21 फरवरी को स्पीकर की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक

0:00

झारखंड विधानसभा सचिवालय ने शुरू की बजट सत्र की तैयारियां।

झारखंड विधानसभा सचिवालय ने आगामी बजट सत्र की तैयारियों को तेज कर दिया है। सत्र के सुचारू संचालन और जनहित से जुड़े अधिकतम मुद्दों पर चर्चा सुनिश्चित करने के लिए 21 फरवरी को विधानसभा अध्यक्ष रबींद्र नाथ महतो की अध्यक्षता में सर्वदलीय बैठक आयोजित की जाएगी। इस बैठक में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन सहित विभिन्न दलों के नेता शामिल होंगे। बैठक में सत्र संचालन सहित अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

वहीं, भाजपा ने अब तक अपने विधायक दल के नेता का चयन नहीं किया है, जिस पर सभी की निगाहें टिकी हुई हैं। इसी दिन राज्य सरकार के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ सुरक्षा और अन्य प्रमुख विषयों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक भी प्रस्तावित है। विधानसभा सचिवालय ने विभिन्न विभागों से समय पर विधेयकों और प्रश्नों के उत्तर उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है, ताकि सदन की कार्यवाही के दौरान किसी तरह की तकनीकी बाधा उत्पन्न न हो।

संसदीय कार्य मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने बताया कि स्पीकर के साथ अबुआ बजट और अन्य महत्वपूर्ण विषयों को लेकर चर्चा हुई है। बजट तैयारियों का कार्य अंतिम चरण में है, जिसके लिए कई दौर की बैठकें आयोजित की जा चुकी हैं। इसमें विशेषज्ञों के साथ-साथ आम जनता से भी सुझाव लिए गए हैं। आगामी बजट राज्य के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित होगा, जिसमें सभी वर्गों का ध्यान रखा जाएगा। झारखंड का यह बजट सत्र राज्य की प्रगति और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय
  • June 5, 2025

0:00 की पॉइंट : घटना: 25 अप्रैल 2025 जगह: सकोइरा, तिल्लाबेरी, नाइजर, पश्चिम अफ्रीकी अपहृत मजदूर: संजय महतो, चंद्रिका महतो, फलजीत महतो, राजू महतो, उत्तम महतो कंपनी: कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल…

Continue reading
सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत
  • June 5, 2025

0:00  – रैंप विवाद के कारण यह फ्लाईओवर रहा  सुर्खियों मे.    परवेज़ आलम. रांची: झारखंड की राजधानी रांची में गुरुवार को एक ऐतिहासिक क्षण तब दर्ज हुआ जब मुख्यमंत्री…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय

  • June 5, 2025
  • 226 views
नाइजर में अपहृत गिरिडीह के पांचों मजदूर सुरक्षित,विदेश मंत्रालय वापसी के लिए सक्रिय

सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत

  • June 5, 2025
  • 187 views
सीएम हेमंत ने सिरमटोली फ्लाईओवर का किया उद्घाटन , रांची को जाम से मिलेगी राहत

गिरिडीह : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने रचा कीर्तिमान-कल्पना सोरेन

  • June 5, 2025
  • 233 views
गिरिडीह : सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस ने रचा कीर्तिमान-कल्पना सोरेन

रांची में आदिवासी आक्रोश: फ्लाईओवर रैंप को लेकर झारखंड बंदका मिलाजुला असर  रहा

  • June 4, 2025
  • 189 views
रांची में आदिवासी आक्रोश: फ्लाईओवर रैंप को लेकर झारखंड बंदका मिलाजुला असर  रहा

देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: 24 घंटे में 7 मौतें

  • June 4, 2025
  • 249 views
देश में फिर बढ़ने लगे कोरोना के मामले: 24 घंटे में 7 मौतें

RCB का पहला IPL खिताब और विराट-अनुष्का की कैमरे में कैद हुई इमोशनल जर्नी

  • June 4, 2025
  • 259 views
RCB का पहला IPL खिताब और विराट-अनुष्का की कैमरे में कैद हुई इमोशनल जर्नी