
झामुमो रांची जिला समिति का सदस्यता ग्रहण समारोह संपन्न
रांची: झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) रांची जिला समिति द्वारा कोकर स्थित इंडस्ट्रियल एरिया के एसोसिएशन भवन में आज एक सदस्यता ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और कई सामाजिक कार्यकर्ताओं ने झामुमो की सदस्यता ग्रहण की।
समारोह के दौरान झारखंड विकास मोर्चा के राकेश कुमार सिंह, पीयूष कुमार, स्मिता प्रिया और सामाजिक कार्यकर्ता राहुल कुमार ने सैकड़ों समर्थकों के साथ झामुमो की सदस्यता ली। इस अवसर पर जिला संयोजक डॉ. हेमलाल कुमार मेहता, संयोजक अश्विनी शर्मा, झबुलाल महतो और नयनतारा उरांव ने सभी नए सदस्यों को सदस्यता रसीद और पार्टी का अंगवस्त्र प्रदान कर उनका स्वागत किया।
इस महत्वपूर्ण आयोजन में क्रीड़ा मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष प्रदीप मिर्धा, अल्पसंख्यक मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष फरीद खान, महिला नेत्री उषा उरांव, पूर्व अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष परवेज आलम गुड्डू, नामकुम प्रखंड के पूर्व उपाध्यक्ष साहिल कुमार यादव, युवा नेता गोपाल पांडे, छात्र नेता इरफ़ान खान, अतीकुर रहमान और काशीफ रजा सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान पार्टी नेताओं ने झामुमो की नीतियों और राज्य के विकास में पार्टी की भूमिका पर प्रकाश डाला तथा नए सदस्यों को संगठन को मजबूत करने का संकल्प दिलाया।