Category: Jharkhand

  • शिवम आजाद समर्थकों के साथ JMM में शामिल

    परवेज आलम
    गिरिडीह की धरती पर चुनाव का शोर चरम पर है। जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा भी बढ़ता जा रहा है। झामुमो और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। झामुमो के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू, जो सुबह से लेकर रात तक जनता के बीच हैं, खुद को इस जंग में पूरी तरह झोंक चुके हैं। सुदिव्य कुमार सोनू न सिर्फ अपनी पांच साल की उपलब्धियों का हिसाब-किताब दे रहे हैं, बल्कि अबुवा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील भी कर रहे हैं। उनका कुनबा बढ़ता जा रहा है, उनके साथ हर दिन नए समर्थक जुड़ रहे हैं। आज शिवम आजाद की

    अगुवाई में कई लोग उनकी पार्टी में शामिल हो गए। उनके समर्थक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि उनका प्रत्याशी निश्चित रूप से जीत रहा है।

  • झालसा द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन

    GIRIDIH: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश और गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय तथा सचिव सोनम बिश्नोई के मार्गदर्शन में गिरिडीह में एक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में फैली उन कुरीतियों को उजागर करना था, जो महिलाओं के प्रति अत्याचार का कारण बनती हैं और उनके अधिकारों का हनन करती हैं।

    9 नवंबर 2024 को टावर चौक और 10 नवंबर 2024 को बस स्टैंड गिरिडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महिला प्रताड़ना, दहेज प्रथा, बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी समस्याओं के खिलाफ जागरूक किया गया। यह नाटक लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास था कि समाज में व्याप्त इन कुप्रथाओं के शिकार लोग किस तरह से विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से न केवल पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया, बल्कि यह भी संदेश दिया गया कि पीड़ित महिलाएं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह से संपर्क कर सकती हैं।

    कार्यक्रम में विशेष जानकारी दी गई कि महिलाएं या उनके परिवारजन अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान किए गए निशुल्क टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकते हैं। सचिव महोदय ने भी बताया कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) और सचिवों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध हैं, ताकि महिलाएं इनसे संपर्क कर अपने अधिकारों के लिए कानूनी मदद प्राप्त कर सकें।

    इस पूरे आयोजन में पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, रंजना सिन्हा, और जिलानी बानो जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे समाज में कानूनी जागरूकता का संदेश और मजबूती से फैलाया जा सके।

     

  • विशेष एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक करने का प्रयास

    GIRIDIH: गिरिडीह में विधानसभा चुनाव 2024 के मद्देनजर के लिए लगातार प्रयास जारी हैं। मतदान प्रतिशत बढ़ाने के उद्देश्य से स्वीप कार्यक्रम के तहत कई गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी सिलसिले में आज गांडेय प्रखंड के चमगड्ढा और बरियारपुर में विशेष एडवेंचर एक्टिविटी का आयोजन हुआ, जिसमें पैरासेलिंग जैसे रोमांचक कार्यक्रमों के माध्यम से मतदाताओं को मतदान के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।

    इस कार्यक्रम में स्थानीय लोग और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। लोगों ने पैरासेलिंग का अनुभव लिया और साथ ही मतदान में अपनी भागीदारी का संकल्प भी किया। स्वीप टीम ने मौके पर मौजूद लोगों को चुनाव से जुड़े पहलुओं के बारे में जागरूक किया और उन्हें बताया कि सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में हर मतदाता की भूमिका कितनी महत्वपूर्ण है।

    कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों को मतदाता मार्गदर्शिका भी प्रदान की गई, जिसमें मतदान की तिथि, प्रक्रिया, और निर्वाचन प्रणाली से जुड़ी जानकारियां शामिल थीं। इन प्रयासों का उद्देश्य है कि अधिक से अधिक लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस महापर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

  • कोडरमा में आज लालू प्रसाद यादव की चुनावी रैली होगी, जहां वे सुभाष प्रसाद यादव के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

    राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस सभा में वे आरजेडी के उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आरजेडी के कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

    इसकी जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने कहा कि लोग लालू प्रसाद यादव के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव की यह सभा मरकच्चो में होगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है, उसे भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

  • भाजपा -धर्म भाषा और जाति के नाम पर देश को बाँट रही है _राहुल गांधी

    RANCHI: राहुल गांधी ने झारखंड में आयोजित रैलियों में भारतीय जनता पार्टी और आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा कि उनकी पार्टी हर कीमत पर संविधान की रक्षा करेगी। उन्होंने बताया कि ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का मकसद देश को जोड़ना था, जबकि आरएसएस और भाजपा की राजनीति विभाजन पैदा करती है। उन्होंने बांटने का आरोप लगाया।   झारखंड की रैली में जब अजान की आवाज आई, तो राहुल गांधी ने अपना भाषण कुछ मिनटों के लिए रोक दिया, जिसका स्वागत सभा में किया गया। उन्होंने केंद्र सरकार की नीतियों, खासकर नोटबंदी और जीएसटी को लेकर कहा कि इनसे गरीबों, किसानों और मजदूरों को नुकसान पहुंचा है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर पूंजीपतियों का पक्ष लेने और विदेशों में उनके निवेश को बढ़ावा देने का आरोप लगाया।

    राहुल गांधी ने विश्वास जताया कि उनकी पार्टी संविधान को बचाने के लिए डटी रहेगी और भाजपा-आरएसएस को इसे कमजोर करने नहीं देगी। उन्होंने कहा, “संविधान हमें आगे बढ़ने और सम्मान से जीने का अधिकार देता है, और कोई ताकत इसे खत्म नहीं कर सकती।” उन्होंने नफरत को खत्म करने के लिए प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया और कहा कि इस देश को एकता के साथ आगे ले जाना जरूरी है।

    धनबाद के बाघमारा में एक और रैली में राहुल गांधी ने जातिगत जनगणना और आरक्षण के मुद्दे पर अपने रुख को स्पष्ट करते हुए कहा कि उनकी पार्टी संसद में जातिगत जनगणना को पास करवा कर रहेगी और आरक्षण में 50% की सीमा को तोड़ेगी। उन्होंने कहा कि झारखंड में आदिवासियों को 28%, दलितों को 12%, और पिछड़े वर्ग को 27% आरक्षण दिया जाएगा। राहुल ने आदिवासियों को उनके अधिकार दिलाने की बात करते हुए कहा कि भाजपा उन्हें वनवासी कहकर उनके अधिकारों को सीमित करना चाहती है, जबकि उनकी पार्टी जल, जंगल, जमीन पर आदिवासियों का पहला अधिकार मानती है।

     

  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर

    RANCHI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को झारखंड दौरे पर रांची पहुंच रहे हैं, जहां वे न्यू मार्केट से ओटीसी ग्राउंड तक रोड शो करेंगे। इसे लेकर प्रशासन पूरी तैयारियों में जुटा है।
    रोड शो के लिए न्यू मार्केट चौक से पिस्का मोड़ तक दोनों ओर दो परतों में बैरिकेडिंग की जा रही है, जिससे वहां की दुकानें ढक गई हैं और आने-जाने वाले लोगों को असुविधा हो सकती है। सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए, रविवार को रातु रोड से जुड़ने वाले सभी ब्रांच रोड पर बैरिकेडिंग की जाएगी और वहां सुरक्षा बल तैनात किए जाएंगे। कब्रिस्तान के पास की नाली को कपड़े से ढक दिया गया है, और जलजमाव से बचने के लिए पानी निकासी की व्यवस्था भी की जा रही है। रोड पर एंटी-स्मोक गन वाहन और स्वीपिंग मशीन भी तैनात किए गए हैं ताकि रास्ता पूरी तरह से साफ रहे।

  • “ना बटेंगे, ना कटेंगे, राजनीतिक रूप से जरूर परास्त करेंगे।” सीएम सोरेन

    RANCHI: मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने “बटेंगे तो कटेंगे” के जवाब में कहा, श्री सोरेन शनिवार को रांची आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे । उन्होंने चुनाव, बीजेपी और नई सरकार की संभावनाओं से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए। अपने निजी सचिव सुनील श्रीवास्तव के आवास पर आयकर विभाग की छापेमारी के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा कि चुनाव के दौरान इस तरह की घटनाएं पहले नहीं देखी जाती थीं। उन्होंने कहा, “मेरे सहयोगियों के ठिकानों पर छापे मारे गए हैं, लेकिन मुझे इस पर कुछ अधिक कहने की जरूरत नहीं है। देश देख रहा है कि संवैधानिक एजेंसियां किसके खिलाफ और किस मापदंड पर काम कर रही हैं। क्या आपने चुनाव के बीच में इस तरह की कार्रवाई देखी है? 2014 के पहले ऐसी घटनाएं बहुत कम होती थीं।”
    बीजेपी द्वारा कथित घुसपैठिए के मुद्दे पर उठाए गए सवालों पर उन्होंने कहा कि हर सवाल का जवाब देना उनकी जिम्मेदारी नहीं है और उन्होंने कहा कि बीजेपी के नेता “बहुत बौद्धिक लोग हैं” लेकिन गरीबों और वंचितों के मुद्दे उनके लिए अधिक महत्वपूर्ण है चुनाव में जीत और सरकार बनाने के बारे में उन्होंने कहा 23 नवमबर को नतीजे आएगे तो जवाब खुद मिल जाएगा। बताया गया कि सुनील श्रीवास्तव और उनकी पत्नी के घर सहित रांची और जमशेदपुर के लगभग 9 स्थानों पर आयकर विभाग की छापेमारी हुई है। नौकरी के मुद्दे पर उन्होंने कहा कि राज्य में जितनी भी सरकारी नौकरियां लंबित हैं, वह सुनिश्चित करेंगे कि ये पूरा हों और इस प्रक्रिया में किसी साजिश को कामयाब नहीं होने देंगे।

  • रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसी गिरिडीह ने डाला वोट

    रिपोर्ट डिम्पल
    गिरिडीह:गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 63 रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह समाहरणालय के फैसिलिएशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान किया । मतदान के ऊपरांत उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से मजबूत और सशक्त होगा लोकतंत्र।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आमजनों से अपील किया कि आप सभी भी अपने निर्धारित तिथि और मतदान केंद्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • शाहाबादी ने विधानसभा में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी ने विधानसभा शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया । इसके  तहत के बरमसिया दुर्गा मंडप ,मेट्रोस गली पावर हाउस ,बरगंडा ,न्यू बरगंडा,शास्त्री नगर ,बनखंजो,भण्डारीडीह, वेटनरी हास्पिटल चैती दुर्गा मंडप, कल्याणडीह, चैती दुर्गा मंडप ,सार्वजनिक दुर्गा मंडप पचम्बा ,लखारी, चैती दुर्गा मंडप,अरघाघाट दुर्गा मंडप क्षेत्रों मे जनसम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 20 नवंबर को गिरिडीह विधानसभा मे होने वाले मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने का अपील किया । साथ ही उन्होंने evm मशीन के 2 नंबर कमल फूल छाप पर पर बटन दबाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा ।

    यहाँ उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की पिछले 2019 से चुनाव में जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई। इन्होंने चुनाव के समय जो घोषणाएं की थी उसमें एक भी काम को पूरा नहीं किया। फिर से जनता को बरगलाने के लिए हवा हवाई बातें कर रही है। यह बात आम जनता को भी समझ आ चुकी है। वहीं मोदी सरकार की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। प्रदेश की भाजपा की सरकार बनने पर गो गो दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने घर को चलाने में सहयोग हेतु 2100 रुपया मिलेगा। परीक्षाएं समय पर होगी। परीक्षा परिणाम समय पर आएगा, नियुक्तियां समय पर होगी। इन सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए एक कलैंडर भी जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 2 वर्षों तक 2000 हजार रुपए की तैयारी निमित सहायत दी जाएगी। इस मौके पर संदीप डंगायच , सुभाष सिन्हा, विनय सिंह,निर्भय सिंह,प्रो विनता कुमारी, सिंकू सिन्हा,शंकर पंडित, नीलू सिन्हा ,ओमप्रकाश गुप्ता, विवेश जालान,कन्हैया ओझा,समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।

  • गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें प्रकाश पर्व को लेकर सिक्ख समाज की प्रभात फेरी

    रिपोर्ट- डिम्पल

    GIRIDIH:गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वें प्रकाश पर्व को उत्साह पूर्वक मनाने को लेकर सिक्ख समाज द्वारा शहर में प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है। शनिवार को पंजाबी मुहल्ला स्थित गुरुद्वारा से प्रभात फेरी निकली गई। प्रभात फेरी शहर के मुख्य मार्गों का भ्रमण करते हुए नगीना सिंह रोड़ स्थित सरदार आदित्य दुआ के आवास पर समाप्त हुई। प्रभात फेरी में संगतों ने सब ते बडा सतगुरु नानक एवम नानक आया नानक आया कल तारण गुरु नानक आया कीर्तन गाकर गुरु नानक देव जी का गुणगान किया।जिससे प्रभात फेरी का माहौल भक्तिमय हुआ। सरदार आदित्य दुआ के आवास पर प्रभात फेरी पहुंचने पर संगतों ने खालसा ध्वज पर फूल माला चढ़कर एवं संगतों पर पुष्प वर्षा करके प्रभात फेरी का स्वागत किया। वहीं महिला सिक्ख जत्था द्वारा कीर्तन गाया गया। कीर्तन के उपरांत अरदास किया गया एवं प्रभात फेरी में शामिल संगतों के बीच जलपान की भी व्यवस्था की गई। जलपान की व्यवस्था सरदार आदित्य दुआ के परिवार वालों के द्वारा किया गया। प्रभात फेरी में गुरूद्वारा के सचिव नरेन्द्र सिंह सम्मी, पूर्व प्रधान सरदार देवेंद्र सिंह,अमरजीत सिह, मनजीत सिंह, गुरविंदर सिंह,गुरमीत कौर, जसविंदर कौर, इश्मित कौर, गिन्नी सिंह सलूजा समेत काफी संख्या में सिक्ख समाज के महिला पुरुष व बच्चे शामिल हुए।