HomeJharkhandकोडरमा में आज लालू प्रसाद यादव की चुनावी रैली होगी, जहां वे...

कोडरमा में आज लालू प्रसाद यादव की चुनावी रैली होगी, जहां वे सुभाष प्रसाद यादव के समर्थन में वोट की अपील करेंगे।

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव आज कोडरमा विधानसभा क्षेत्र में एक चुनावी सभा को संबोधित करने आ रहे हैं। इस सभा में वे आरजेडी के उम्मीदवार सुभाष प्रसाद यादव के समर्थन में लोगों को संबोधित करेंगे। इसके साथ ही आरजेडी के कई विधायक, सांसद और वरिष्ठ नेता भी इस आयोजन में उपस्थित रहेंगे। सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिलने के बाद प्रत्याशी सुभाष प्रसाद यादव भी मंच पर उपस्थित रहेंगे।

इसकी जानकारी देते हुए मुजफ्फरपुर जिले के कांटी विधानसभा के विधायक और पूर्व मंत्री मोहम्मद इसराइल मंसूरी ने कहा कि लोग लालू प्रसाद यादव के आगमन का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि लालू प्रसाद यादव की यह सभा मरकच्चो में होगी। उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि जो पार्टी धर्म और संप्रदाय के नाम पर लोगों को बांटने का काम करती है, उसे भ्रम में नहीं रहना चाहिए।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular