Category: Politics

  • बागियों पर भाजपा का बड़ा ऐक्शन

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने बगावत करने वाले नेताओं पर कड़ा कदम उठाया है। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी के निर्देश पर महामंत्री वर्मा ने उन 30 नेताओं को पार्टी से बाहर कर दिया, जिन्होंने अधिकृत उम्मीदवारों के खिलाफ नामांकन दायर कर दिया था और पार्टी की नीतियों का उल्लंघन किया। पार्टी की ओर से जारी विज्ञप्ति के अनुसार, इन नेताओं को 6 वर्षों के लिए निष्कासित कर दिया गया है। निष्कासित नेताओं में चंद्रमा कुमारी (पलामू), कुमकुम देवी (हजारीबाग), लक्ष्मी देवी (पलामू), जूली यादव (दुमका), बलवंत सिंह (लातेहार), अरविंद सिंह (खरसावां), बटेश्वर मेहता (हजारीबाग), भैय्या बांके बिहारी (हजारीबाग), चितरंजन साव (बोकारो), कर्नल संजय सिंह (पलामू), हर्ष अजमेरा (हजारीबाग), हजारी प्रसाद साहू (रांची ग्रामीण), मिसिर कुजूर (गुमला), मिस्त्री सोरेन (पाकुड़), मुकेश कुमार शुक्ला (पाकुड़), पुष्परंजन (पलामू), और राजकुमार सिंह (जमशेदपुर महानगर) का नाम शामिल है।

  • अवसर मिला तो खेल के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करूँगा- नवीन चौरसिया

    गिरिडीह: गिरिडीह विधानसभा से JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया नवाडीह गाँव में आयोजित फुटबॉल प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि थे । यहाँ उन्होने खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और विजेताओं को पुरस्कृत भी किया। कार्यक्रम के दौरान सांकृतिक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया था, इसमे भी वे शामिल हुये । उन्हेने कार्यक्रम के दौरान अपने सम्बोधन मे कहा कि इस सम्मान के लिए मैं आप समस्त गाँव वालों और प्रतियोगिता कमेटी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ, साथ-ही-साथ वादा करता हूँ

     

    कि आगे भी मुझे सेवा का अवसर मिला तो खेल के क्षेत्र में सहयोग प्रदान करूँगा।