झारखंड में दूसरे चरण का मतदान तेजी से चल रहा है। मैने सपरिवार मतदान किया । क्या आपने मतदान किया। नहीं किया है तो जल्दी अपने मतदान केंद्र पहुंचिए।

झारखंड में दूसरे चरण का मतदान तेजी से चल रहा है। मैने सपरिवार मतदान किया । क्या आपने मतदान किया। नहीं किया है तो जल्दी अपने मतदान केंद्र पहुंचिए।

RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (पूर्व ट्विटर) पर चलाए जा रहे कथित झूठे और भ्रामक प्रचार के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जेएमएम ने बीजेपी के आधिकारिक हैंडल “BJP JHARKHAND (BJP4JHARKHAND)” पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे लोकतंत्र की प्रक्रिया के लिए खतरनाक बताया है।
चुनाव आयोग को लिखे पत्र में जेएमएम ने कहा है कि इस हैंडल से हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री, झारखंड) और जेएमएम नेताओं के खिलाफ फर्जी और भ्रामक अभियान चलाए जा रहे हैं। ये पोस्ट न केवल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि मतदाताओं को गुमराह करके चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।
पत्र में यह भी कहा गया है कि बीजेपी के झारखंड हैंडल द्वारा जारी पोस्ट है। यह कृत्य “भ्रष्ट आचरण” की श्रेणी में आता है और इससे लोकतंत्र की अखंडता और मतदाताओं के विश्वास को गंभीर क्षति पहुंच रही है।
जेएमएम ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इन गतिविधियों की तत्काल जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य न केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना है, बल्कि समाज में ध्रुवीकरण और अशांति फैलाना भी है।
अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या कदम उठाता है और बीजेपी इन आरोपों पर क्या सफाई देती है।
GIRIDIH : विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत बनाए गए सभी 04 डिस्पैच सेंटर 28 धनवार (कृषि फार्म हाउस, पचंबा), 29 बगोदर (विवाह भवन, झंडा मैदान), 30 जमुआ और 31 गांडेय विधानसभा के लिए गिरिडीह कॉलेज तथा 32 गिरिडीह और 33 डुमरी विधानसभा के लिए महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर का आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को अपने कर्तव्य पथ की ओर रवाना किया। बूथ पर मतदानकर्मियों को रवाना करने से डीसी लकड़ा ने संबोधित कर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर आवश्यक टिप्स दिए। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को जिले के सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। साथ ही डीसी लकड़ा ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निष्पादन स-समय सुनिश्चित करना है। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दी।
परवेज़ आलम
GIRIDIH : बुधवार को दूसरे चरण की 38 सीटों पर मतदान होना है । सभी राजनीतिक दलों ने 19 दिनों तक चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक दी। एनडीए की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह ने कमान संभाली, जबकि इंडिया गठबंधन से मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पत्नी कल्पना सोरेन ने जोरदार प्रचार किया।
हेमंत सोरेन ने 18 नवंबर तक लगभग 100 चुनावी सभाएं कीं, और कल्पना सोरेन ने चुनावी सभाओं का शतक पूरा किया । प्रधानमंत्री मोदी ने झारखंड के गढ़वा, गुमला, घाटशिला, चाईबासा, गोड्डा, और सारठ में छह चुनावी सभाएं कीं और रांची में एक रोड शो किया। गृह मंत्री अमित शाह ने 16 सभाओं को संबोधित किया।
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव, राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, और ओडिशा के मुख्यमंत्री मोहन चरण मांझी ने भी प्रचार में हिस्सा लिया। असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने 50 से अधिक सभाएं कीं।
केंद्रीय मंत्रियों में राजनाथ सिंह और शिवराज सिंह चौहान ने भी चुनाव प्रचार किया। शिवराज सिंह चौहान ने करीब 50 सभाएं कीं। कांग्रेस की ओर से राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने पहले और दूसरे चरण के दौरान कुल 12 सभाओं को संबोधित किया। कांग्रेस नेता इमरान प्रतापगढ़ी और गुलाम अहमद मीर ने भी 12 से अधिक सभाएं कीं।
राजद के लालू प्रसाद यादव ने एक सभा की, जबकि तेजस्वी यादव ने लगभग 23 सभाएं कीं। भाकपा माले के दीपंकर भट्टाचार्य और सीपीएम की वृंदा करात ने भी कई सभाएं कीं। वृंदा करात ने लगभग एक दर्जन सभाएं कीं।
गिरिडीह : झारखंड के पूर्व मुख्य मंत्री चंपाई सोरेन ने सोमवार को पीरटांड़ के सोबरनपुर मे चुनावी सभा को संबोधित करते हुये गिरिडीह से भाजपा उम्मीदवार निर्भय शाहबादी को विजयी बनाने की अपील की । उन्होने कहा कि हेमंत सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। राज्य की जनता बदलाव के लिए तैयार है और एनडीए सरकार बनाने का मन बना चुकी है। उनका विश्वास है कि 23 तारीख को गठन होगा।निर्भय शाहबादी ने भी सभा को संबोधित किया । इस मौके पर संथाल समाज के लोगों के साथ जम कर नाते और मंदार भी बजाई ।
GIRIDIH: झारखंड में सत्तारूढ़ जेएमएम सरकार के दिन अब गिने-चुने रह गए हैं। राज्य की जनता बदलाव के लिए तैयार है और एनडीए सरकार बनाने का मन बना चुकी है। असम के मुख्यमंत्री और झारखंड भाजपा के चुनाव सह प्रभारी हिमंता बिस्वा सरमा ने डुमरी में एक पदयात्रा के दौरान यह बातें कही। उन्होंने आरोप लगाया कि हेमंत सरकार ने झारखंड को हर मोर्चे पर निराश किया है और समाज के सभी वर्गों को धोखा दिया है। उन्होंने दावा किया कि पहले चरण में जनता ने एनडीए को अपना समर्थन दिया है, और यही रुझान दूसरे चरण में भी दिखेगा। उनका विश्वास है कि 23 तारीख को एनडीए सरकार का गठन होगा।
गिरिडीह के डुमरी में आयोजित रोड शो में बड़ी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही। इस दौरान गिरिडीह के सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी राज्य के विकास पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड को उसकी पूरी क्षमता तक ले जाने के लिए एनडीए सरकार का बनना आवश्यक है। उन्होंने युवाओं को रोजगार, महिलाओं को अधिकार और बुजुर्गों को सम्मान देने का वादा किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी को भारी मतों से विजयी बनाएं ताकि डुमरी की तस्वीर बदली जा सके। एनडीए उम्मीदवार यशोदा देवी ने भी रोड शो और जनसभा में आए लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि डुमरी की जनता ने अपने मन की बात स्पष्ट कर दी है। उन्होंने वादा किया कि डुमरी, जो लंबे समय से विकास से वंचित रहा है, अब विकास की मुख्यधारा से जुड़ने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि एनडीए सरकार ही डुमरी और झारखंड के हर गांव और हर घर में विकास का प्रकाश ला सकती है।
GIRIDIH : जमुआ के पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की पुत्र वधु गीता हाजरा सोमवार देर शाम भाजपा में शामिल हो गयी । गीता हाजरा लगातार दो बार देवरी से जिला परिषद् सदस्य रह चुकी है । गीता हाजरा के भाजपा में शामिल होने को झामुमो उम्मीदवार केदार हाजरा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गीता हाजरा को बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में शामिल कराया । मौके पर कोडरमा की सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थीं।
परवेज़ आलम
सुनिए! ये कहानी है झारखंड के मैदान से, जहां सियासत के खेल में ‘व्हिस्पर कैंपेन’ का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अंदाज में बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने बीजेपी की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से लोग झारखंड की चुनावी चौपालों पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ चलाने आ रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में इसके लिए करोड़ों खर्च हो रहे हैं।
हेमंत सोरेन का खुला आरोप:
“वे अपने काम की बातें नहीं करेंगे। वे आएंगे और आपको झूठी कहानियों से डराएंगे। नकली डर दिखाएंगे। उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है, बस आपकी सोच को बरगलाने की कोशिश करेंगे।”
उन्होंने बीजेपी पर इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली दवाइयों और वैक्सीन के जरिए देश के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।
झारखंडियों से अपील:
“झारखंड वासियों, हमारा स्वभाव है बेखौफ बोलने का। बीजेपी का ये ‘व्हिस्पर कैंपेन’ हमें डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन झारखंड चुप रहने वालों में से नहीं है। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि मेरे लिए खुलकर कैंपेन करें। हम डरने वाले नहीं हैं।”
तो सवाल ये है, क्या झारखंड की जमीन पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ की ये हवा चल पाएगी? या फिर जनता की आवाज इतनी जोर से गूंजेगी कि फुसफुसाहट दबकर रह जाएगी?