Category: Giridih

  • कल्पना मुर्मू सोरेन को जिताएं, गाण्डेय की तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी – फरदीन अहमद

    GIRIDIH : JMM के जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद लगतार गांडेय विधानसभा क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं और गांडेय विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष मे लोगों से मतदान की अपील कर रहे हैं । श्री अहमद बता रहे हैं कि जो कम 20 वर्षों मे इलाके मे नहीं हुई थी वो काम कल्पना जी ने महज 5 माह के कार्यकाल मे करके दिखा दिया और अगर उन्हे 5 वर्षों तक काम करने का अवसर मिला तो पूरे विधान सभा कि तकदीर और तस्वीर बदल जाएगी । श्री अहमद हेमंत सोरेन के कार्यकाल मे हुये काम की फेहरिस्त भी गिनाते हैं । श्री अहमद जहां भी जा रहे हैं लोग खुद ब खुद सैकड़ों की तादाद मे जमा हो जा रहे हैं । श्री अहमद मोटर साइकल से गाँव गाँव का दौरा कर रहे हैं । बाँकीकला पंचायत के गई गांव मैं बाँकीकला, माथासेर, सलैया , करमई, शिबुवाडीह सहित कई इलाकों मे लोग इनकी नुक्कड़ सभाओं मे जमा हो कर फरडीन की बातें गौर से सुनते हैं और वादा कर रहे हैं कि गांडेय विधानसभा से श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन को भारी मातों से विजयी बनयेंगे और झारखंड मे इंडिया गठबंधन की सरकार बनाएँगे ।

  • गिरिडीह को शिक्षा का हब बना दूंगा-सोनू

    GIRIDIH: गिरिडीह विधान सभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के उम्मीदवार और निरवर्तमान विधायक सुदिवय कुमार सोनू ने आज वोढ़न सभा मे कई इलाकों मे जन संपर्क अभियान चलाया और लोगों से वोट की अपील की । इस दौरान बड़ी संख्या मे युकोन ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया और सोनू को जिताने का संकल्प लिया । श्री सोनू भी लोगों से मिल रहे प्यार से अभिभूत दिखे और कहा कि हेमंत सोरेन कि सरकार दुबारा बनाइये गिरिडीह को शिक्षा का हब बना दूंगा। विकास कि गंगा बहेगी ।

  • गांडेय में राजेश यादव ने चलाया जनसंपर्क

    GIRIDIH: आज गांडेय विधानसभा क्षेत्र के फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी राजेश यादव ने गांडेय प्रखंड के महत्वपूर्ण साथियों से मुलाकात कर प्रचार अभियान तेज करने की रणनीति बनाई, साथ ही कई गांवों में जनसंपर्क किया। गांडेय, गुलियाडीह, चितरपोकी, सिंहपुर आदि गांवों में इस दौरान श्री यादव ने लोगों की समस्याएं भी सुनी और इसके लिए सीधे तौर पर इस क्षेत्र का प्रतिनिधित्व करने वालों को जिम्मेदार ठहराया। कहा कि, आज गांडेय की जनता को यहां विकास की उपेक्षा के मद्देनजर सोच-समझ कर वोट करने का समय आया है। उन्होंने विकास के नाम पर वोट मांगने वालों को गुलियाडीह जैसे गांव आकर सच्चाई से अवगत होने की नसीहत दी। मौके पर शंकर वर्मा, मनोज यादव, यमुना वर्मा, अजय यादव, खीरू दास, ईश्वर दास, बलदेव यादव सहित अन्य थे।

  • मोदी सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत हैं-शाहाबादी

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH: गिरिडीह विधानसभा से भाजपा उम्मीदवार निर्भय कुमार शाहाबादी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए लगातार प्रयासरत हैं । उन्होंने कहा कि मोदी सरकार महिलाओं के जीवन को बेहतर बनाने के लिए आवास, मुफ्त राशन, 5 लाख तक की स्वास्थ्य बीमा जैसे सुविधाएं दे रही है। इसके साथ ही झारखंड की महिलाओं के लिए “गो गो दीदी” योजना की भी घोषणा की, जिसके तहत सरकार बनने पर हर महीने 11 तारीख को महिलाओं के बैंक खातों में 2100 रुपये भेजे जाएंगे ताकि उन्हें घरेलू कार्यों में सहूलियत मिल सके।श्री शाहाबादी गिरिडीह विधानसभा के पूर्वी क्षेत्र के ग्रामीण इलाकों जैसे हरसिंगरायडीह राय टोला, हरसिंगरायडीह रजक टोला, हरसिंगरायडीह हरिजन टोला, भोरंडीहा, अजीडीह, उदनाबाद, कोलमारा, बरमसिया, जाम्बाद पानी टंकी, जाम्बाद हरिजन टोला, विश्वासडीह, तुरूकडीहा, गांधी श्रीरामपुर, देवानटोला, बग जोबरा, पुरना नगर आदि इलाकों ने जनसम्पर्क अभियान कर रहे थे । उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा की योजनाओं में मोदी जी की गारंटी होती है, और यह पूरी की जाती है। वहीं, विपक्षी गठबंधन पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि हेमंत सरकार ने अपने किए गए वादों में से एक भी पूरा नहीं किया है। जनता अब झूठे वादों से ऊब चुकी है और भाजपा की गारंटी को समर्थन दे रही है। इस अवसर पर भाजपा नेता अनूप सिन्हा, सीताराम वर्मा, दीपक पंडित, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष संगीता सेठ, सौरभ सिन्हा और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे। उदनाबाद में मधु कुमारी के नेतृत्व में कई महिलाओं ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

  • कल्पना मुर्मू सोरेन को भारी मतों से जीताने का संकल्प

    गिरिडीह जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष सह बेंगाबाद प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष मो शमीम साहब के उपस्थिति होकर जेएमएम युवा नेता मो आलम के नेतृत्व में गांडेय प्रखंड पंचायत Dokidih के ग्राम गिरनिया में इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी श्री मति कल्पना मुर्मू सोरेन के पक्ष में रात्रि चौपाल लगाया गया । श्री मति कल्पना मुर्मू सोरेन को भारी मतों से जीताने के लिए युवाओं को घर घर जा कर सरकार के द्वारा जो योजना जैसे मईया सम्मान योजना, बिजली माफी, केसीसी लॉन माफी, अबुवा आवास, 200 यूनिट बिजली मुफ्त ईत्यादि योजना की जानकारी हर गांव में प्रचार प्रसार कर के ज्यादा से ज्यादा वोट दे कर भारी मतों से जीताने के लिए मेहनत करना है । मौके पर मौजूद वार्ड प्रतिनिधि मौहम्मद नेजाम, मो इरशाद , मो अलीम , मो मेराज, मो शमशेर, मो मन्नान ,मो सब्बीर , मो आरिफ ,मो वाहिद , मो लड़न ,मो समीर,मो अमजद,मो सकलेन,मो ताहिर, मो जाहिर, मो साहबान व मो ताज उपस्थित थे।

  • धनवार विस क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के खिलाफ आचार संहिता उल्लघंन के मामले में मुकदमा दर्ज गिरिडीह जिले में आदर्श आचार संहिता का 3 मामले दर्ज।

    परवेज आलम
    गिरिडीह। खबर के मुताबिक धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के कार्यकर्ताओं के द्वारा धनवार प्रखंड के उत्तरी डोरंडा पंचायत अंतर्गत कोडरमा गिरिडीह मार्ग के उत्तर भाग में वैष्णवी दुर्गा मंदिर में लोगों को अपने पक्ष में वोट डालने के लिए प्रेरित कर ग्रामीणों से शपथ कराने का मामला सामने आया है,।मामले की जानकारी मिलते ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, गिरिडीह के निर्देश पर आचार संहिता के उल्लघंन का मामला दर्ज किया गया है। बता दें कि किसी भी उम्मीदवार द्वारा धर्म को चुनाव जीतने के लिए इस्तेमाल करना आचार संहिता का उल्लघंन माना जाता है।

     

  • शिवम आजाद समर्थकों के साथ JMM में शामिल

    परवेज आलम
    गिरिडीह की धरती पर चुनाव का शोर चरम पर है। जैसे-जैसे चुनावी तारीख नजदीक आ रही है, वैसे-वैसे राजनीतिक पारा भी बढ़ता जा रहा है। झामुमो और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर होती दिख रही है। झामुमो के प्रत्याशी सुदिव्य कुमार सोनू, जो सुबह से लेकर रात तक जनता के बीच हैं, खुद को इस जंग में पूरी तरह झोंक चुके हैं। सुदिव्य कुमार सोनू न सिर्फ अपनी पांच साल की उपलब्धियों का हिसाब-किताब दे रहे हैं, बल्कि अबुवा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील भी कर रहे हैं। उनका कुनबा बढ़ता जा रहा है, उनके साथ हर दिन नए समर्थक जुड़ रहे हैं। आज शिवम आजाद की

    अगुवाई में कई लोग उनकी पार्टी में शामिल हो गए। उनके समर्थक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि उनका प्रत्याशी निश्चित रूप से जीत रहा है।

  • झालसा द्वारा समाज में फैली कुरीतियों को लेकर विशेष जागरूकता अभियान का आयोजन

    GIRIDIH: झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार (झालसा), रांची के निर्देश और गिरिडीह जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय तथा सचिव सोनम बिश्नोई के मार्गदर्शन में गिरिडीह में एक किया गया। इस अभियान का उद्देश्य समाज में फैली उन कुरीतियों को उजागर करना था, जो महिलाओं के प्रति अत्याचार का कारण बनती हैं और उनके अधिकारों का हनन करती हैं।

    9 नवंबर 2024 को टावर चौक और 10 नवंबर 2024 को बस स्टैंड गिरिडीह में नुक्कड़ नाटक के माध्यम से लोगों को महिला प्रताड़ना, दहेज प्रथा, बाल विवाह और डायन प्रथा जैसी समस्याओं के खिलाफ जागरूक किया गया। यह नाटक लोगों का ध्यान इस ओर आकर्षित करने का प्रयास था कि समाज में व्याप्त इन कुप्रथाओं के शिकार लोग किस तरह से विधिक सहायता प्राप्त कर सकते हैं। नुक्कड़ नाटक के माध्यम से न केवल पीड़ितों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का प्रयास किया गया, बल्कि यह भी संदेश दिया गया कि पीड़ित महिलाएं किसी भी प्रकार की सहायता के लिए जिला विधिक सेवा प्राधिकार गिरिडीह से संपर्क कर सकती हैं।

    कार्यक्रम में विशेष जानकारी दी गई कि महिलाएं या उनके परिवारजन अपनी समस्याओं को साझा करने के लिए राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रदान किए गए निशुल्क टोल फ्री नंबर 15100 पर कॉल कर सकते हैं। सचिव महोदय ने भी बताया कि जिले के सभी प्रखंड कार्यालयों और विभिन्न सरकारी कार्यालयों में विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मुफ्त कानूनी सहायता केंद्र स्थापित किए गए हैं। इन केंद्रों पर पैरा लीगल वालंटियर (पीएलवी) और सचिवों के संपर्क नंबर भी उपलब्ध हैं, ताकि महिलाएं इनसे संपर्क कर अपने अधिकारों के लिए कानूनी मदद प्राप्त कर सकें।

    इस पूरे आयोजन में पीएलवी दिलीप कुमार, अशोक कुमार वर्मा, कामेश्वर कुमार, शालिनी प्रिया, रंजना सिन्हा, और जिलानी बानो जैसे सामाजिक कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन कार्यकर्ताओं ने अपनी मेहनत और प्रतिबद्धता से कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई, जिससे समाज में कानूनी जागरूकता का संदेश और मजबूती से फैलाया जा सके।

     

  • रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए डीसी गिरिडीह ने डाला वोट

    रिपोर्ट डिम्पल
    गिरिडीह:गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने 63 रांची विधानसभा क्षेत्र के लिए गिरिडीह समाहरणालय के फैसिलिएशन सेंटर में जाकर पोस्टल बैलेट के माध्यम से अपना मतदान किया । मतदान के ऊपरांत उन्होंने कहा कि मताधिकार के प्रयोग से मजबूत और सशक्त होगा लोकतंत्र।इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने आमजनों से अपील किया कि आप सभी भी अपने निर्धारित तिथि और मतदान केंद्रों पर पहुंच लोकतंत्र के इस महापर्व में मतदान कर अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

  • शाहाबादी ने विधानसभा में चलाया जनसम्पर्क अभियान

    गिरिडीह : भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी ने विधानसभा शहरी क्षेत्र में शुक्रवार को सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया । इसके  तहत के बरमसिया दुर्गा मंडप ,मेट्रोस गली पावर हाउस ,बरगंडा ,न्यू बरगंडा,शास्त्री नगर ,बनखंजो,भण्डारीडीह, वेटनरी हास्पिटल चैती दुर्गा मंडप, कल्याणडीह, चैती दुर्गा मंडप ,सार्वजनिक दुर्गा मंडप पचम्बा ,लखारी, चैती दुर्गा मंडप,अरघाघाट दुर्गा मंडप क्षेत्रों मे जनसम्पर्क अभियान के दौरान स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 20 नवंबर को गिरिडीह विधानसभा मे होने वाले मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने का अपील किया । साथ ही उन्होंने evm मशीन के 2 नंबर कमल फूल छाप पर पर बटन दबाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा ।

    यहाँ उन्होंने जनता को संबोधित करते हुए कहा की पिछले 2019 से चुनाव में जनता से झूठे वादे कर सत्ता में आई। इन्होंने चुनाव के समय जो घोषणाएं की थी उसमें एक भी काम को पूरा नहीं किया। फिर से जनता को बरगलाने के लिए हवा हवाई बातें कर रही है। यह बात आम जनता को भी समझ आ चुकी है। वहीं मोदी सरकार की गारंटी पर जनता को पूरा भरोसा है। प्रदेश की भाजपा की सरकार बनने पर गो गो दीदी योजना के माध्यम से महिलाओं को अपने घर को चलाने में सहयोग हेतु 2100 रुपया मिलेगा। परीक्षाएं समय पर होगी। परीक्षा परिणाम समय पर आएगा, नियुक्तियां समय पर होगी। इन सभी चीजों को व्यवस्थित करने के लिए एक कलैंडर भी जारी किया जाएगा। प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले विद्यार्थियों को 2 वर्षों तक 2000 हजार रुपए की तैयारी निमित सहायत दी जाएगी। इस मौके पर संदीप डंगायच , सुभाष सिन्हा, विनय सिंह,निर्भय सिंह,प्रो विनता कुमारी, सिंकू सिन्हा,शंकर पंडित, नीलू सिन्हा ,ओमप्रकाश गुप्ता, विवेश जालान,कन्हैया ओझा,समेत अन्य लोग उपस्थित थे ।