गिरिडीह : शीतलपुर में देर रात उमेश दास के घर में जबरदस्त ब्लास्ट होने से एक महिला की मौत हो गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल है । घटना में उमेश दास की सास की मौत हो गई। जबकि उमेश दास, उसकी पत्नी और बेटा गंभीर रूप से घायल है। जिसे बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट कि वजह का पता नहीं चल पाया है। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि घर की दीवार से अलग होकर छत ऊपर की ओर उठ गई।
Blog
-
गिरिडीह में ब्लास्ट,एक की मौत
-
झारखंड : नक्सलवाद का सफाया सुनिश्चित-डीजीपी अनुराग गुप्ता
झारखंड पुलिस ने नक्सलवाद पर कड़ा प्रहार करते हुए 248 नक्सलियों को गिरफ्तार किया। साथ ही, दबिश के चलते 24 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया। मुठभेड़ों में 9 नक्सलियों को मार गिराया गया। डीजीपी अनुराग गुप्ता ने गणतंत्र दिवस के मौके पर कहा, “इस वर्ष नक्सलवाद का सफाया सुनिश्चित है।”
श्री गुप्ता ने कहा कि झारखंड में वर्ष 2024 नक्सलवाद और अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई के लिए याद किया जाएगा। पुलिस ने इस साल बड़े पैमाने पर अभियान चलाते हुए न केवल नक्सलियों को कड़ा संदेश दिया, बल्कि संगठित अपराध, मादक पदार्थ तस्करी, और साइबर अपराध के मामलों में भी उल्लेखनीय सफलता हासिल की।
डीजीपी ने संविधान के प्रति समर्पण की बात करते हुए कहा, “हमें झारखंड को नक्सल और अपराध मुक्त बनाते हुए इसे समृद्ध और शांतिपूर्ण राज्य में बदलने की दिशा में काम करना है।”

संगठित अपराध और आतंकवाद पर शिकंजा.
राज्य पुलिस ने संगठित अपराध के खिलाफ भी मजबूत कार्रवाई की, जिसमें 154 अपराधियों को गिरफ्तार किया गया। आतंकवाद के खिलाफ विशेष अभियान में एटीएस ने अलकायदा के 4 आतंकवादियों को पकड़ा। ये गिरफ्तारियां झारखंड पुलिस की सतर्कता और प्रतिबद्धता का प्रमाण हैं।
मादक पदार्थ तस्करों और साइबर अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई.
अवैध मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल 1362 लोगों को सलाखों के पीछे भेजा गया। साथ ही, 1.82 करोड़ रुपये की अवैध मादक पदार्थ जब्त किए गए।
साइबर अपराध के मामलों में, 1869 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने 67.20 करोड़ रुपये की राशि फ्रिज की और 3 करोड़ रुपये से अधिक की धनराशि पीड़ितों को वापस लौटाई।जन शिकायत समाधान: पुलिस-जनता की साझेदारी
राज्य में जनता की समस्याओं को त्वरित हल करने के लिए विशेष जन शिकायत समाधान कार्यक्रम चलाया जा रहा है। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार यह पहल पुलिस और जनता के बीच विश्वास बढ़ाने और बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए की गई है।
-
गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री का संबोधन: झारखंड के विकास की नई दिशा
झारखंड के दुमका स्थित पुलिस लाइन मैदान में गणतंत्र दिवस समारोह धूमधाम से संपन्न हुआ, जहां मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झंडोत्तोलन कर परेड की सलामी ली। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों को बधाई देते हुए झारखंड के ऐतिहासिक बदलाव और विकास के पथ पर आगे बढ़ने के प्रयासों को साझा किया।
ऐतिहासिक चुनाव और सशक्त सरकार.
मुख्यमंत्री ने जोर देकर कहा कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव राज्य के इतिहास में एक ऐतिहासिक पल साबित हुए। झारखंड के राजनीतिक परिदृश्य में पहली बार किसी सत्ताधारी दल ने लगातार दूसरी बार सत्ता में वापसी की, और वह भी प्रचंड दो-तिहाई बहुमत के साथ। उन्होंने इस जनसमर्थन को राज्य की जनता की अपेक्षाओं और उनके प्रति सरकार की जिम्मेदारी का प्रतीक बताया।

महिला सशक्तीकरण: मंईयां सम्मान योजना का प्रभाव।
महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को प्राथमिकता बताते हुए मुख्यमंत्री ने मंईयां सम्मान योजना का जिक्र किया। पहले 1000 रुपये की सम्मान राशि को बढ़ाकर 2500 रुपये करना, पांच महीने के भीतर ही इस योजना की सफलता को रेखांकित करता है। मुख्यमंत्री ने बताया कि इस योजना से अब तक 56 लाख महिलाएं लाभान्वित हो चुकी हैं।
युवाओं को रोजगार: नियुक्तियां और स्वरोजगार योजनाएं।
राज्य में रोजगार के अवसरों को बढ़ाने के लिए झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के माध्यम से 46,000 पदों के लिए विज्ञापन जारी किए गए हैं, जिनमें से कई पर नियुक्तियां अंतिम चरण में हैं। वहीं, स्वरोजगार की दिशा में मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना के तहत 438 करोड़ रुपये का ऋण वितरित किया गया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री सारथी योजना के तहत 4.84 लाख युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान किया गया, जिनमें से 2.14 लाख को नौकरी के अवसर प्राप्त हुए।
ग्रामीण विकास और पलायन रोकने का प्रयास।
ग्रामीण क्षेत्रों से पलायन रोकने के लिए मुख्यमंत्री ने मनरेगा और अन्य योजनाओं की सफलता पर प्रकाश डाला। बिरसा हरित ग्राम योजना, नीलांबर-पीतांबर जल समृद्धि योजना, और दीदी बाड़ी योजना जैसी पहलों ने ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती दी है।
सड़क निर्माण में नए कीर्तिमान
वर्ष 2024-25 में पथ निर्माण विभाग ने अब तक 2075 किमी सड़क और 9 उच्चस्तरीय पुलों का निर्माण पूरा किया। मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सेतु योजना के तहत 2368 किमी सड़क और 51 पुलों का निर्माण कार्य सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का संबोधन झारखंड के समग्र विकास और जनता के कल्याण के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। गणतंत्र दिवस के इस अवसर पर राज्यवासियों के लिए उन्होंने विकास और प्रगति की एक नई राह का वादा किया।
-
गिरिडीह में शान से लहराया तिरंगा, मंत्री सुदिव्य सोनू ने झंडा मैदान में किया झंडोतोलन
गिरिडीह : 76 वें गणतंत्र दिवस के मौके पर गिरिडीह के झंडा मैदान में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा को पूरे शान के साथ फहराया गया। गणतंत्र दिवस का मुख्य समारोह गिरिडीह के ऐतिहासिक झंडा मैदान में हुआ। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग, उच्च एवं तकनीकी शिक्षा विभाग, पर्यटन, कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झंडोतोलन किया और तिरंगे को सलामी दिया। नमन प्रियेश लकड़ा और डॉ बिमल कुमार भी इस मौके मे उपस्थित थे । इससे पहले गिरिडीह जिला पुलिस बल के जवानों के टुकड़ियों के साथ महिला पुलिस बल, होम गार्ड जवान और एनसीसी कैडेटों के अलावा विभिन्न स्कूल के बच्चो के परेड का निरीक्षण मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू, डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और डॉ बिमल कुमार ने खुली जीप से किया। इस दौरान विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा झांकियां भी निकाली ।

झंडोतोलन के बाद मंत्री ने आवाम को खिताब करते हुए शासन-प्रशासन द्वारा जनहित में किए जा रहे कार्यों को विस्तार पूर्वक बताया और सरकार की उपलब्धियां गिनाई। मंत्री ने कहा कि यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व, सम्मान और कृतज्ञता का प्रतीक है. आज झंडा मैदान के इस मंच से मैं उन सभी वीर सपूतों को नमन करता हूं, जिन्होंने आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया. झारखंड की पावन भूमि से बिरसा मुंडा, सिद्धु कान्हो, चांद-भैरव, नीलांबर-पीतांबर जैसे महानायकों ने हमें प्रेरणा दी. समृद्ध खनिज संसाधनों से परिपूर्ण गिरिडीह की यह पावन धरती जैन तीर्थकरों और वैज्ञानिक धरोहरों के ऐतिहासिक महत्व को अपने में समेटे हुए पूरे देश को गौरवान्वित करने का काम किया है. हमारा प्रयास है कि झारखंड का हर नागरिक विकास की मुख्यधारा से जुड़े और आगे बढ़े.
समारोह के दौरान एसएसबी 35 बटालियन को प्रथम, कार्मेल हाई स्कूल को द्वितीय, एनसीसी सीनियर महिला को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इसके अलावा जिला पुलिस बल, पुरुष, आईआरबी 09, जिला पुलिस बल, महिला, झारखंड गृह रक्षा वाहिनी, हाई स्कूल, गिरिडीह, एनसीसी सीनियर महिला, डीएवी सीसीएल, कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय, सुभाष पब्लिक स्कूल, बीएनएस डीएवी तथा बैंड दल के रूप में कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, जमुआ को सम्मानित किया गया। वहीं सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग गिरिडीह, कृषि विभाग गिरिडीह, पशुपालन विभाग गिरिडीह, मत्सय विभाग गिरिडीह, जिला समाज कल्याण कार्यालय गिरिडीह, गव्य विकास कार्यालय गिरिडीह, JSLPS गिरिडीह, डी० आर० डी० ए० गिरिडीह, उत्पाद विभाग गिरिडीह, जिला उद्योग केन्द्र गिरिडीह, अग्निशमन केन्द्र गिरिडीह, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक गिरिडीह, शिक्षा विभाग गिरिडीह एवं जिला आपूर्ति कार्यालय गिरिडीह, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग द्वारा झांकियां प्रस्तुत की गई। इन झांकियों में परिवहन विभाग की झांकी प्रथम, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग की झांकी द्वितीय एवं समाज कल्याण विभाग की झांकी तृतीय स्थान पर रही।

बाद मे मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड मुक्ति मोर्चा के ज़िला करर्यालय मे राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया। इस मौके पर ज़िला संयोजक संजय सिंह सहित बड़ी संख्या मे कार्यकर्ता उपस्थित थे।पूरे ज़िले मे गणतंत्र दिवस की धूम रही। सभी संस्थाओं मे बड़े शान के साथ तिरंगा फहराया गया। ज़िला ब्यवहार न्यायालय मे प्रधान ज़िला जज अरविंद पांडेय ने तिरंगा फहराया वहीं ज़िला अधिवक्ता संघ मे प्रकाश सहाय ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर अधिवकता संघ ने वकालत मे शानदार 50 वर्ष पूरा करने वाले अधिवकता नागेश्वर प्रसाद सिन्हा व नरेंद्र शर्मा को शाल और प्रसशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संघ के पूर्व सचिव नंद लाल गोप को भी शाल और बुके देकर सम्मानाइट किया गया। इस मौके पर संघ के सचिव चुन्नू कान्त,उपाधायक्ष अजय कुमार सिन्हा मंटू,सचिव प्रशासन दसरथ प्रसाद, वरीय अधिवक्ता विजय सिन्हा, दीपक कुमार सुधीर ओझा, उर्मिला शर्मा, मुमताज़ मिर्ज़ा, शबबीर आलम, तनवीर आलम, चन्दन सिन्हा,शालनी सिन्हा रंजन सिन्हा,गीतेश चंद्रा, विपिन यादव, अंजनी सिन्हा सहित बड़ी संख्या मे अधिवक्ता उपस्थित थे।

इसके अलावा नवजीवन नर्सिंग होम मे लायन्स क्लब एलिट,गिरिडीह के अधयक्ष अधिवक्ता दसरथ प्रसाद ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। इस मौके पर लोजपा नेता राज कुमार राज, पूर्व मंत्री चंद्र मोहन प्रसाद, अधिवक्ता परवेज़ आलम, रेड क्रॉस के अध्यक्ष अरविंद कुमार, सुभाष पब्लिक स्कूल के निदेशक संजय सिंह गुड्डू, चैंबर ऑफ कोमेर्स के अध्यक्ष राहुल बर्मन, डॉ अमिता राय, डॉ शैलेन्द्र चौधरी, सरदार परमजीत सिंह,संवेदक रत्न गुप्ता,अधिवक्ता प्रकाश सहाय नवजीवन नर्सिंग होम की सीईओ स्वाती बगेडिया और राजेन्द्र बगेरिया सहित शहर के गण्य मान्य लोग उपस्थित थे। ज़िला परिषद मे अध्यक्ष मुनिया देवी ने तिरंगा फहराया। किरण पब्लिक स्कूल मे निदेशक अशोक सिंह ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और गांधी चौक मे स्थापित गांधी की प्रतिमा पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया । मौलाना आज़ाद चौक पर jmm नेता इरशाद अहमद वारीश ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। वहीं चुंजका पंचायत के वार्ड सदस्य सुशीला देवी ने अपने क्षेत्र की गरीब महिलाओं को अंग वस्त्र और मिठाई देकर सम्मानित किया ।
-
गिरिडीह के कारोबारी ने 90 करोड़ में खरीदा प्राइवेट जेट
देश के अमीर कारोबारियों मे 299 स्थान रखने वाले गिरिडीह के मशहूर उद्योगपति सुरेश जालान ने 90 करोड़ रुपये की लागत से एक प्राइवेट जेट खरीदा है। 10 सीटों वाले इस विमान ने शनिवार को गिरिडीह के बोडो हवाई अड्डे पर अपनी पहली लैंडिंग की। गणतंत्र दिवस के अवसर पर आज इस विमान का औपचारिक उद्घाटन किया जाएगा। उद्घाटन के बाद, यह विमान सिंगापुर के लिए अपनी पहली उड़ान भरेगा।
यह कदम क्षेत्र में जालान की बढ़ती आर्थिक ताकत और वैश्विक कनेक्टिविटी की ओर संकेत करता है।
-
मुख्यमंत्री गणतंत्र दिवस दुमका मे करेंगे झंडोतोलन
मसानजोर डैम पर इको कॉटेज का हुआ उद्घाटन
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गणतंत्र दिवस पर सुबह 9 बजे पुलिस लाइन, दुमका मे झंडोत्तोलन करेंगे । दुमका पहुँचने पर शनिवार शाम एयरपोर्ट पर उन्हें गरिमामयी गार्ड ऑफ ऑनर से सम्मानित किया गया। मौके पर आयुक्त लालचंद डाडेल और उपायुक्त आंजनेयुलु दोड्डे ने उन्हें पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। मुख्यमंत्री रात में दुमका राजभवन में रात्रि विश्राम करेंगे ।
मुख्यमंत्री दुमका पहुंचते ही उन्होंने मसानजोर डैम जाकर वहां बने इको कॉटेज का उद्घाटन किया।
मसानजोर डैम में इको कॉटेज: पर्यटकों के लिए नई सौगात.
पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वन विभाग द्वारा करीब 7 करोड़ की लागत से मसानजोर डैम के रमणीय स्थान पर इको रिसॉर्ट तैयार किया गया है। इको कॉटेज आधुनिक सुविधाओं से लैस हैं और पूरी तरह वातानुकूलित हैं। यहां पर्यटक प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए ठहरने की सुविधा का लाभ उठा सकते हैं।
पश्चिम बंगाल से सबसे ज्यादा पर्यटक।
मसानजोर डैम पर्यटन का प्रमुख केंद्र है, जहां खासतौर पर पश्चिम बंगाल से बड़ी संख्या में पर्यटक पिकनिक मनाने और यहां के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने पहुंचते हैं। इको रिसॉर्ट के पश्चिम में डैम का पानी, पूर्व में हरियाली, उत्तर में यूथ होस्टल और दक्षिण में पहाड़ियां स्थित हैं।कैफेटेरिया और सुविधाओं का आकर्षण॰
इको रिसॉर्ट मसानजोर से दुमका की ओर जाने वाली मुख्य सड़क से करीब आधा किलोमीटर अंदर स्थित है। यहां पर्यटकों के लिए कैफेटेरिया की सुविधा भी उपलब्ध है। इस नए रिसॉर्ट का उद्घाटन क्षेत्र में पर्यटन को एक नई दिशा देगा।
मुख्यमंत्री का यह दौरा न केवल गणतंत्र दिवस की तैयारियों को लेकर खास है, बल्कि मसानजोर डैम में हुए विकास कार्यों ने क्षेत्र को नई पहचान दी है।
-
गरीबों के लिए बोलने वालों को जेल में डालने की राजनीति अब नहीं चलेगी-कल्पना
परवेज़ आलम की रिपोर्ट …………झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की प्रखर नेता और गांडेय की विधायक वसीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन ने शनिवार को कोवाड़ में आयोजित एक भावुक संवाद कार्यक्रम के दौरान जनता को गहराई से छूने वाला भाषण दिया। उन्होंने 31 जनवरी 2024 की तारीख का जिक्र करते हुए कहा कि यह दिन झारखंड की राजनीति के लिए अहम साबित हुआ था। ईडी द्वारा हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी की याद दिलाते हुए उन्होंने जनता की दुआओं और समर्थन को हेमंत जी की रिहाई और उनके संघर्षों की वजह बताया।
-
आदिवासी युवती धर्मांतरण मामला : आरोपी ने किया कोर्ट मे सरेंडर, खुद को बताया निर्दोष
परवेज़ आलम की रिपोर्ट ………………..
गिरिडीह जिले के पीरटांड में आदिवासी युवती के शोषण और धर्मांतरण के प्रयास के मामले में आरोपी ताज हुसैन ने एससी एसटी स्पेशल कोर्ट गिरिडीह में शनिवार को सरेंडर कर दिया। सरेंडर से पहले आरोपी ताज ने एक वीडियो जारी कर खुद को बेगुनाह बताया है। उसने कहा कि यह साजिश है और उसे झूठे आरोपों में फंसाया जा रहा है।
क्या है मामला?
पीरटांड की रहने वाली एक आदिवासी युवती ने ताज हुसैन और उसके परिवार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि ताज ने उसे प्रेमजाल में फंसाकर संपत्ति हड़पने की कोशिश की, शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला, और धर्मांतरण के लिए मजबूर किया। पीड़िता ने आरोप लगाया कि ताज और उसके परिवार ने उसे धमकाया और सोशल मीडिया पर बदनाम करने की धमकी भी दी।इस मामले में झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने तुरंत कार्रवाई करते हुए ताज को पार्टी से निलंबित कर दिया है। जेएमएम संयोजक संजय सिंह ने कहा, “पार्टी इस तरह के मामलों में जीरो टॉलरेंस की नीति अपनाती है। दोषी पाए जाने पर कानून अपना काम करेगा।”
आदिवासी समाज ने जताया विरोध॰
घटना को लेकर पीरटांड के सिद्धो कान्हू स्कूल मैदान में आदिवासी समाज की बैठक हुई। बैठक में घटना की कड़ी निंदा करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की गयी ।पुलिस ने तेज की कार्रवाई ।
पीरटांड थाना के अधिकारी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच जारी है। उन्होंने कहा, “आरोपी ताज हुसैन के कोर्ट मे सरेंडर कर दिया है।”ताज हुसैन ने आरोपों को बताया साजिश।
सरेंडर से पहले जारी वीडियो में ताज ने कहा कि सभी आरोप गलत हैं। यह राजनीतिक साजिश है और इसमें उनके विरोधियों का हाथ है। ताज ने खुद को निर्दोष बताते हुए न्याय की गुहार लगाई और कहा कि मुझे अदालत पर पूरा भरोसा है कि अदालत मुझे निर्दोष पाएगा ।आदिवासी समुदाय में रोष।
घटना से आदिवासी समुदाय में भारी नाराजगी है। लोगों का कहना है कि ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में कोई भी इस तरह की हरकत न कर सके।गिरिडीह से सामने आई इस घटना ने न केवल कानूनी, बल्कि सामाजिक स्तर पर भी कई सवाल खड़े कर दिए हैं। अब सबकी नजरें इस पर हैं कि कानून इस मामले में क्या फैसला सुनाता है।
-
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना: गिरिडीह से पसनौर तक शुरू हुआ निशुल्क बस सेवा
ग्रामीण परिवहन को मिलेगी नई रफ्तार
गिरिडीह : झारखंड सरकार के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने शनिवार को गिरिडीह बस स्टैंड से पसनौर तक निशुल्क बस सेवा का शुभारंभ किया। मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना के तहत यह सेवा शुरू की गई है। फीता काटकर मंत्री ने बस को हरी झंडी दिखाई। इस मौके पर गिरिडीह डीटीओ शैलेश प्रियदर्शी और बाबा सम्राट ट्रेवल्स के मालिक राजू खान भी मौजूद थे
।ग्रामीण परिवहन में आएगा बदलाव.
मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर परिवहन सुविधा देना है। इस योजना के तहत बसों को सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किराए में भारी कमी आएगी। योजना के पहले चरण में 250 से अधिक बसें ग्रामीण इलाकों से शहरों तक चलेंगी। इनमें झारखंड आंदोलनकारी, छात्र-छात्राएं, बुजुर्ग, विधवा, दिव्यांग और एचआईवी संक्रमित लोगों के लिए यात्रा निशुल्क होगी।बस संचालकों के लिए राहतभरी पहल.
योजना के तहत सरकार बसों के परिचालन में आने वाली परेशानियों को दूर करने के लिए रोड टैक्स में 100 प्रतिशत छूट दे रही है। इसके अलावा प्रति किलोमीटर 10 रुपए की सब्सिडी दी जाएगी, जिससे किराए में लगभग आधी कटौती होगी।
गांव-शहर की दूरी होगी कम.
इस योजना से ग्रामीण क्षेत्रों से शहरों या जिला मुख्यालय तक पहुंचना अब और भी आसान हो जाएगा। आवागमन की सुविधा बढ़ने से न केवल ग्रामीणों के लिए शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि आर्थिक और सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। यह कदम गांव और शहर के बीच की दूरी कम करते हुए एक मजबूत कनेक्टिविटी का आधार बनेगा।मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना झारखंड सरकार की एक क्रांतिकारी पहल साबित हो सकती है, जो विकास की राह में गांवों को भी शहरों के साथ जोड़ने का काम करेगी।
-
हेमंत सरकार का अल्टीमेटम: सहारा समूह को 15 दिनों में लौटाना होगा राज्य के निवेशकों का पैसा, अन्यथा निदेशकों की होगी गिरफ्तारी।
झारखंड सरकार का बड़ा फैसला: निवेशकों को राहत देने के लिए सहारा समूह को 400 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश
झारखंड सरकार ने सहारा समूह के निवेशकों को राहत देते हुए एक सख्त कदम उठाया है। सरकार ने सहारा समूह को निर्देश दिया है कि वह 15 दिनों के भीतर 400 करोड़ रुपये निवेशकों को लौटाए। अगर यह राशि निर्धारित समय में वापस नहीं की जाती है, तो समूह के निदेशकों की गिरफ्तारी की जाएगी।
यह आदेश रांची स्थित पुलिस मुख्यालय में विश्व भारती जनसेवा संस्थान और सहारा इंडिया की लीगल टीम के बीच हुई बैठक में दिया गया। पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) अनुराग गुप्ता ने सहारा समूह की लीगल टीम को इस मामले में स्पष्ट चेतावनी दी।
मुख्य निर्देश और चेतावनी:
- 400 करोड़ रुपये लौटाने का आदेश: झारखंड में निवेशकों द्वारा क्लेम की गई राशि 400 करोड़ रुपये है, जिसे 15 दिनों के भीतर लौटाने का निर्देश दिया गया है।
- कार्यालयों पर सख्ती: सहारा समूह के झारखंड में सील किए गए कार्यालय नहीं खोले जाएंगे। केवल रांची का जोनल कार्यालय पत्राचार के लिए चालू रहेगा।
- गिरफ्तारी की चेतावनी: यदि निर्देशों का पालन नहीं होता है, तो सहारा समूह के निदेशकों को गिरफ्तार किया जाएगा।
- हाईकोर्ट के आदेश का उल्लंघन: डीजीपी ने बताया कि सहारा की शाखाएं दिल्ली हाईकोर्ट के रोक आदेश के बावजूद संचालित हो रही थीं और निवेशकों से पुनः पैसे लिए जा रहे थे।
सहारा समूह ने मांगा समय
सहारा की लीगल टीम ने झारखंड सरकार से 15 दिनों का समय मांगा है ताकि मामले का समाधान निकाला जा सके। विश्व भारती जनसेवा संस्थान के राष्ट्रीय सचिव नागेंद्र कुमार कुशवाहा ने बताया कि झारखंड में लगभग 30,000 निवेशक हैं, जिनकी कुल राशि 4,000 करोड़ रुपये है। फिलहाल 400 करोड़ रुपये का क्लेम दर्ज हुआ है।
सुब्रत राय का निधन
सहारा समूह के संस्थापक सुब्रत राय का निधन 2023 में कार्डियोरेस्पिरेटरी अरेस्ट के कारण हुआ था। वे 75 वर्ष के थे।
गंभीर मोड़ पर मामला
झारखंड सरकार के इस अल्टीमेटम ने सहारा समूह के सामने बड़ा संकट खड़ा कर दिया है। अगर तय समय में राशि वापस नहीं की गई, तो कानूनी कार्रवाई तय है। निवेशकों को अब सरकार के इस कदम से न्याय की उम्मीद है।



