JLKM ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की, इन सीटों पर प्रत्याशियों में बदलाव किया गया।

Written by

in

झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा ने अपने उम्मीदवारों की आठवीं सूची भी जारी कर दी है। यह सूची आज ही जारी की गई है, जिसमें दो सीटों के लिए नए प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं। साथ ही, तीन सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम बदले गए हैं। सूची के अनुसार, महेशपुर सीट (पाकुड़) से मनोज मरांडी और निरसा सीट (धनबाद) से अश्विनी क्षेत्रपाल को टिकट दिया गया है। बदले गए प्रत्याशियों में दुमका के शिकारीपाड़ा सीट से अब मुन्नी हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है, जहां पहले अविनाश हेंब्रम का नाम था। रांची के खिजरी सीट पर पहले सरिता तिर्की का नाम था, लेकिन अब पारसनाथ उरांव को टिकट दिया गया है। इसी प्रकार, साहिबगंज के बोरियो सीट पर सूर्य नारायण हांसदा को उम्मीदवार बनाया गया है, जबकि पहले उमेश मदैया को टिकट दिया गया था।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *