राहुल गांधी 8 नवंबर को झारखंड में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे

रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेज हो गया है। कई प्रमुख नेता राज्य में पहुंचकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी इस कड़ी में झारखंड आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार,राहुल गांधी 8 नवंबर को सबसे पहले सिमडेगा में चुनावी सभा करेंगे और इसके बाद लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर, 9 नवंबर को वे डालटनगंज और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसभाओं में हिस्सा लेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *