ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पूरी सुरक्षा के साथ सील कर दिया गया है-रवि कुमार

RANCHI; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद पूरी सुरक्षा के साथ सील कर दिया गया है। दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

पहला स्तर: केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे।
दूसरा स्तर: राज्य सशस्त्र बल के जवान तैनात हैं।
मतगणना के दिन सुरक्षा को और सख्त बनाते हुए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें तीसरे स्तर की जिम्मेदारी राज्य पुलिस संभालेगी।

मतदान का आंकड़ा
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा। अब तक दोनों चरणों में मतदान का औसत 67.74 प्रतिशत रहा है।

महिला मतदाता: पुरुषों से ज्यादा सक्रिय रहीं।
ग्रामीण क्षेत्र: शहरी इलाकों के मुकाबले अधिक उत्साही दिखे।
हासिये पर खड़े लोगों को जोड़ा गया
इस बार का चुनाव विशेष था क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने सुदूर इलाकों और समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को मतदान में शामिल करने पर जोर दिया।

राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
23 नवंबर, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी।
पहले राउंड का परिणाम सुबह 9.30 बजे तक संभावित है।
आचार संहिता उल्लंघन पर सख्ती
आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 207 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई।मामले दर्ज किए गए हैं।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं। मतगणना और परिणाम प्रक्रिया को भी पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *