CM हेमंत सोरेन ने DC को दिए निर्देश, अवैध बालू पर लगाएं रोक

Written by

in

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने बालू और लॉटरी के अवैध कारोबार पर तुरंत रोक लगाने का निर्देश उपायुक्तों को दिया है। बोकारो में ट्रैक्टर से बालू की अवैध ढुलाई की तस्वीर सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया। उन्होंने अन्य जिलों के उपायुक्तों को भी इस पर सख्त कार्रवाई करने को कहा है।

दूसरी ओर, दुमका में लॉटरी के अवैध धंधे पर मुख्यमंत्री ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश जारी किए हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट की गई एक खबर में बताया गया है कि दुमका में युवा रातों-रात अमीर बनने के लालच में अपना समय और मेहनत बर्बाद कर रहे हैं। प्रतिबंधित लॉटरी के कारण उनकी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *