गिरिडीह: घरेलू हिंसा और आरोपी पुलिस अफसर पर हुई कार्रवाई

नगर भवन में हुआ जन शिकायत समाधान कार्यक्रम को आयोजन.

गिरिडीह में घरेलू हिंसा और जमीन विवाद से जुड़े कई मामलों का पुलिस महकमे द्वारा आयोजित जन शिकायत समाधान कार्यक्रम में त्वरित निबटारा ऑन द स्पॉट किया गया ।  बुधवार को नगर भवन में गिरिडीह पुलिस ने जन शिकायत समाधान कार्यक्रम का आयोजन किया था । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में डीआईजी संजीव कुमार शामिल हुए। उनके साथ एसपी डॉक्टर विमल कुमार और डालसा सचिव सोनम बिश्नोई भी उपस्थित थीं। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलित कर की गई। डीआईजी ने कहा, जनता की समस्याओं का त्वरित समाधान हमारी प्राथमिकता है।”

छात्रा ने पुलिस अधिकारी पर लगाए गंभीर आरोप॰
कार्यक्रम में मुफ्फसिल थाना इलाके की एक छात्रा ने पचंबा थाना के एसआई संजय सिंह पर गंभीर आरोप लगाए। छात्रा ने कहा कि उसके भाई पर मारपीट के मामले में जांच के नाम पर एसआई ने उसका मोबाइल जब्त कर लिया था। यह मोबाइल एक साल से थाने में पड़ा है और वापस मांगने पर केवल आश्वासन दिया जाता है।

डीआईजी ने दिए सख्त निर्देश।
छात्रा की शिकायत सुनकर डीआईजी संजीव कुमार ने एसपी डॉक्टर विमल कुमार से रिपोर्ट मांगी। उन्होंने मामले को गंभीर बताते हुए तुरंत पचंबा थाना के एसआई संजय सिंह को निलंबित करने का आदेश दिया और छात्रा का मोबाइल वापस लौटाने को कहा।

कई अधिकारियों की मौजूदगी. 
कार्यक्रम में एसडीपीओ जीत वाहन, डीएसपी नीरज सिंह, साइबर डीएसपी आबिद खान, प्रोबेशनल डीएसपी नीलम कुजूर, कैलाश महतो और अन्य अधिकारी मौजूद थे। सभी ने जनसमस्याओं को सुनने और उनके समाधान के लिए सक्रियता दिखाई।

जनता को मिला राहत का भरोसा.
जन शिकायत समाधान कार्यक्रम ने यह साबित किया कि जब प्रशासन गंभीरता से जनता की बात सुने और कार्रवाई करे, तो समस्याओं का समाधान संभव है। खासकर घरेलू हिंसा और जमीन विवाद जैसे संवेदनशील मामलों में पुलिस की तत्परता ने लोगों का भरोसा बढ़ाया।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *