साइबर अपराधियों पर कड़ा प्रहार, फुरसोडीह गांव से तीन गिरफ्तार

मनमोहन की रिपोर्ट………..

गिरिडीह पुलिस साइबर अपराध के खिलाफ लगातार मोर्चा खोले हुए है, और एक बार फिर इस मुहिम में बड़ी सफलता मिली है। बेंगाबाद थाना क्षेत्र के फुरसोडीह गांव में प्रतीबिंब पोर्टल के माध्यम से मिली सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तीन कुख्यात साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है

गिरफ्तार अपराधियों में अदालत अंसारी, समीर अंसारी उर्फ इसाक अंसारी और समसुद अंसारी शामिल हैं। पुलिस ने इनके पास से चार मोबाइल फोन और पांच सिमकार्ड बरामद किए हैं। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार ने मीडिया को र इस पूरे ऑपरेशन की जानकारी दी

गर्भवती महिलाओं को बनाते थे शिकार।

गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ में चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। ये गिरोह गर्भवती महिलाओं को मातृत्व राशि दिलाने के नाम पर ठगी करता था। इतना ही नहीं, एयरटेल पेमेंट बैंक का अधिकारी बनकर लोगों से ठगी करना भी इनका तरीका था।

छापेमारी टीम में कौन-कौन थे शामिल?

इस सफल ऑपरेशन में साइबर डीएसपी आबिद खान, विजय कुमार (साइबर थाना प्रभारी), पुनित कुमार गौतम, गुंजन कुमार, गजेन्द्र कुमार, सोनू कुमार नाग, मो. फिरोज आलम समेत अन्य पुलिसकर्मी शामिल थे।

गिरिडीह पुलिस की इस कार्रवाई ने एक बार फिर साइबर अपराधियों के मंसूबों पर पानी फेर दिया हैयह अभियान आगे भी जारी रहेगा!

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *