“हर वार्ड में लाइब्रेरी, हर गली में सीसीटीवी” — प्रमिला मेहरा का जनसंपर्क अभियान तेज

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह: नगर निगम क्षेत्र में चुनावी हलचल तेज है। महापौर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा इन दिनों वार्ड-वार्ड, गली-गली घूमकर लोगों से आशीर्वाद मांग रही हैं। उनके जनसंपर्क अभियान में स्थानीय मुद्दों की साफ झलक दिख रही है—पढ़ाई, सुरक्षा और खेलकूद को लेकर बड़े वादे किए जा रहे हैं।

जनसंपर्क के दौरान प्रमिला मेहरा ने कहा, अगर जनता का आशीर्वाद मिला तो हर वार्ड में विद्यार्थियों के लिए लाइब्रेरी खोली जाएगी। आज बच्चों को पढ़ाई के लिए दूर-दूर तक निजी लाइब्रेरी जाना पड़ता है। खासकर बेटियों को इससे ज्यादा परेशानी होती है। मैं मेयर बनी तो यह सुविधा उनके अपने वार्ड में ही उपलब्ध कराऊंगी।”

उन्होंने शिक्षा को नगर विकास की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि एक सशक्त शहर की नींव पढ़े-लिखे युवाओं से ही मजबूत होती है।

सुरक्षा पर फोकस.

प्रमिला मेहरा ने शहरी सुरक्षा को लेकर भी बड़ा वादा किया। उन्होंने कहा कि हर गली, हर चौक-चौराहे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए जाएंगे, ताकि अपराध पर नियंत्रण हो और आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर सके।

खेल और युवाओं के लिए योजना.

उन्होंने घोषणा की कि हर वार्ड में खेल मैदान विकसित किया जाएगा, ताकि बच्चों और युवाओं को खेलकूद की सुविधाएं मिल सकें और वे स्वस्थ जीवनशैली की ओर बढ़ें।

वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंदों को प्राथमिकता.

प्रमिला मेहरा ने कहा कि मेयर बनने पर वरिष्ठ नागरिकों और जरूरतमंद परिवारों के कार्यों को प्राथमिकता के साथ निश्चित समय सीमा में पूरा किया जाएगा।

हर वार्ड में बनेगी कमेटी, लगेगा जनता दरबार.

उन्होंने यह भी ऐलान किया कि हर वार्ड में वार्ड कमेटी का गठन कर उसे सशक्त बनाया जाएगा। योजनाओं के चयन में वार्ड कमेटी की सीधी भागीदारी होगी।
साथ ही, जनता की समस्याओं के समाधान के लिए हर महीने हर वार्ड में जनता दरबार लगाया जाएगा।

जनसंपर्क अभियान के दौरान बड़ी संख्या में समर्थक मौजूद रहे। मौके पर राकेश कुमार राकी, शाहनवाज अंसारी, मो तुफान, सोनू एजाज, अल्कामा, मो वसीम राजा, डना बाबू, मो शेरू, मो नैयर, सतार अंसारी, सुशील शर्मा, मो पलटन, मो गांधी, मो चांद, मो पप्पु, गीता शर्मा, प्रमिला कुमारी सहित दर्जनों कार्यकर्ता और समर्थक शामिल हुए।

इसके अलावा राकेश कुमार रॉकी, हरिमोहन कंधवे, प्रमोद कंधवे, विनय खेतान, बंटी केडिया, संतु कंधवे, गोपाल बगेड़िया, टिंकू सिंह, योगेन्द्र सिंह, सोनू कुमार, किशोर दास सहित कई स्थानीय लोग भी अभियान में सक्रिय दिखे।

चुनाव की इस सरगर्मी के बीच अब यह देखना दिलचस्प होगा कि जनता इन वादों को कितना समर्थन देती है और नगर निगम की बागडोर किसके हाथों में सौंपती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *