GIRIDIH : जमुआ के पूर्व विधायक बलदेव हाजरा की पुत्र वधु गीता हाजरा सोमवार देर शाम भाजपा में शामिल हो गयी । गीता हाजरा लगातार दो बार देवरी से जिला परिषद् सदस्य रह चुकी है । गीता हाजरा के भाजपा में शामिल होने को झामुमो उम्मीदवार केदार हाजरा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। गीता हाजरा को बाबूलाल मरांडी ने पार्टी में शामिल कराया । मौके पर कोडरमा की सांसद व केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी भी मौजूद थीं।
Author: The News Post4u
-
वोटिंग से पहले जमुआ विधानसभा में बड़ा खेला
-
झारखंड की सियासी जंग: योगी के ‘हिंदू’ बयान और सुप्रियो का तीखा वार
परवेज़ आलमGIRIDIH: झारखंड के चुनावी अखाड़े में आज गिरिडीह में झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने प्रेस वार्ता में बीजेपी और योगी आदित्यनाथ पर निशाना साधा। -
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का बीजेपी पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ का आरोप: झूठी बातें, नकली डर, और खुला मुकाबला
परवेज़ आलम
सुनिए! ये कहानी है झारखंड के मैदान से, जहां सियासत के खेल में ‘व्हिस्पर कैंपेन’ का नया अध्याय लिखा जा रहा है।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने अंदाज में बीजेपी पर तीखा प्रहार किया है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर साझा किए गए एक वीडियो में उन्होंने बीजेपी की रणनीति पर सवाल खड़े किए। उनके मुताबिक, बिहार, छत्तीसगढ़, ओडिशा और बंगाल से लोग झारखंड की चुनावी चौपालों पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ चलाने आ रहे हैं। हर विधानसभा क्षेत्र में इसके लिए करोड़ों खर्च हो रहे हैं।
हेमंत सोरेन का खुला आरोप:
“वे अपने काम की बातें नहीं करेंगे। वे आएंगे और आपको झूठी कहानियों से डराएंगे। नकली डर दिखाएंगे। उनके पास कोई असली मुद्दा नहीं है, बस आपकी सोच को बरगलाने की कोशिश करेंगे।”उन्होंने बीजेपी पर इलेक्टोरल बॉन्ड, नकली दवाइयों और वैक्सीन के जरिए देश के लोगों की जिंदगी से खिलवाड़ करने का भी आरोप लगाया।
झारखंडियों से अपील:
“झारखंड वासियों, हमारा स्वभाव है बेखौफ बोलने का। बीजेपी का ये ‘व्हिस्पर कैंपेन’ हमें डराने की कोशिश कर रहा है, लेकिन झारखंड चुप रहने वालों में से नहीं है। मैं आप सबसे अपील करता हूं कि मेरे लिए खुलकर कैंपेन करें। हम डरने वाले नहीं हैं।”तो सवाल ये है, क्या झारखंड की जमीन पर ‘व्हिस्पर कैंपेन’ की ये हवा चल पाएगी? या फिर जनता की आवाज इतनी जोर से गूंजेगी कि फुसफुसाहट दबकर रह जाएगी?

-
यादव महासभा और राष्ट्रीय यादव सेना का गिरिडीह के तीन सीटों पर यादव उम्मीदवारों को समर्थन
गिरिडीह: अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा और राष्ट्रीय यादव सेना गिरिडीह के पदाधिकारियों ने आज एक संयुक्त प्रेस बयान जारी करते हुए यादव समाज से अपील की है कि आगामी विधानसभा चुनाव में धनवार से भाकपा माले के उम्मीदवार राजकुमार यादव, गांडेय से फॉरवर्ड ब्लॉक के उम्मीदवार राजेश यादव, और बगोदर से निर्दलीय उम्मीदवार दिनेश यादव के पक्ष में मतदान करें।
महासभा और सेना के जिला अध्यक्ष एवं सचिव ने प्रेस वार्ता के दौरान कहा कि इन तीन विधानसभा क्षेत्रों में यादव समाज के उम्मीदवारों की जीत सुनिश्चित करने के लिए समाज के हर एक वोट का महत्व है। उन्होंने कहा, “यह चुनाव यादव समाज की एकता, सम्मान और प्रतिष्ठा का प्रतीक है। इसलिए यह ज़रूरी है कि समाज के सभी लोग इन उम्मीदवारों को समर्थन देकर सामाजिक एकता को मजबूत करें।”
यादव समाज की नाराजगी
पदाधिकारियों ने एनडीए और इंडिया महागठबंधन दोनों पर नाराजगी जाहिर की। उनका कहना था कि गिरिडीह जिले की छह विधानसभा सीटों में से किसी भी गठबंधन ने यादव समाज के किसी उम्मीदवार को टिकट नहीं दिया, जबकि जिले में लगभग चार लाख यादव मतदाता हैं। इसे यादव समाज के लिए अपमानजनक बताया गया और कहा गया कि इस बार समाज को अपनी ताकत दिखानी होगी।
महासभा का निर्णय
अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा और राष्ट्रीय यादव सेना ने सर्वसम्मति से निर्णय लिया है कि धनवार से राजकुमार यादव, गांडेय से राजेश यादव, और बगोदर से दिनेश यादव को पूरा समर्थन दिया जाएगा। इससे न केवल सामाजिक एकता मजबूत होगी, बल्कि यादव समाज की ताकत का एहसास भी करवाया जा सकेगा।
पदाधिकारियों की उपस्थिति
प्रेस वार्ता में यादव महासभा के जिला अध्यक्ष धनेश्वर यादव, वरीय अधिवक्ता कामेश्वर प्रसाद यादव, यादव ट्रस्ट ऑफ इंडिया के सदस्य संजय यादव, महासभा के महेश प्रसाद निराला और राजेश यादव, राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष सह प्रदेश संगठन मंत्री धर्मेंद्र यादव, और जिला सचिव इंद्रदेव यादव समेत अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे।
यादव महासभा ने यादव समाज के बुद्धिजीवियों, छात्रों, युवाओं, महिलाओं और बुजुर्गों से अपील की है कि वे इस चुनाव को सामाजिक सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई समझकर इन तीनों उम्मीदवारों को विजयी बनाएं।
-
दूसरे चरण में 38 सीटों पर होगी वोटिंग, आज थम जाएंगे चुनाव प्रचार
झारखंड के 38 विधानसभा क्षेत्रों में आज चुनाव प्रचार थम जाएगा। आज शाम 5 बजे के बाद प्रत्याशियों को प्रचार की अनुमति नहीं होगी। वह केवल डोर टू डोर जनसंपर्क कर सकेंगे।
राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के रविकुमार ने कहा है कि मतदान समाप्ति के 48 घंटे पहले से साइलेंट पीरियड में किसी भी प्रत्याशी द्वारा मतदाताओं से अपील वाले मैसेज का प्रसारण नहीं किया जा सकता है। मीडिया के प्रतिनिधि प्रत्याशियों के मतदान का कवरेज कर सकते हैं। लेकिन उनके द्वारा किसी प्रकार की अपील अथवा राजनीतिक बयान का प्रसारण नहीं करना है।बता दें कि 20 नवंबर को राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, मधुपुर, सारठ, देवघर, पोड़ैयाहाट, गोड्डा, महागामा, रामगढ़, मांढ़ू, धनवार, बगोदर, जमुआ, गांडेय, गिरिडीह, डुमरी, गोमिया, बेरमो, बोकारो, चंदमकियारी, सिंदरी, निरसा, धनबाद, झरिया, टुंडी, बाघमारा, सिल्ली व खिजरी में सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक मतदान होगा।
-
गिरिडीह: भाजपा महिला सम्मेलन में सरकार पर तीखे हमले, वोट देने की अपील
परवेज़ आलम
GIRIDIH : गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रधान कार्यालय में रविवार को महिला सम्मेलन और जनसभा का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम स्वर्ण चित्र मंदिर के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा, कोडरमा विधायक नीरा यादव, राजस्थान के भरतपुर के पूर्व सांसद रंजीत कोहली और भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी ने भाग लिया।महिलाओं को योजनाओं से अवगत कराया
सभा को संबोधित करते हुए भाजपा नेताओं ने महिला सुरक्षा, फ्री सिलेंडर योजना और गोगो दीदी योजना जैसे मुद्दों पर चर्चा की। इसके साथ ही झामुमो सरकार की मइया सम्मान योजना को आड़े हाथों लिया। नेताओं ने आरोप लगाया कि यह योजना महिलाओं को केवल ठगने के लिए शुरू की गई है।झामुमो सरकार पर हमला
भाजपा वक्ताओं ने कहा कि हेमंत सोरेन सरकार ने अपने पांच साल के कार्यकाल में सिर्फ तीन महीने के लिए मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को एक-एक हजार रुपये देकर उन्हें लुभाने की कोशिश की है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार ने चुनाव से पहले बड़े वादे किए, लेकिन पांच वर्षों में उन वादों को पूरा करने में विफल रही। नेताओं ने यह भी कहा कि अब जब चुनाव नजदीक हैं, तो सरकार ने महिलाओं को आर्थिक सहायता देकर वोट बटोरने की कोशिश शुरू कर दी है। उन्होंने झारखंड के लोगों से इस बार बदलाव की लहर में भाजपा को समर्थन देने की अपील की।सत्ता परिवर्तन की अपील
सभा में भाजपा नेताओं ने गिरिडीह के भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि झामुमो सरकार की लोकलुभावन योजनाओं को नकारते हुए प्रदेश में सत्ता परिवर्तन का समय आ गया है।कार्यक्रम में भारी भीड़
इस अवसर पर भाजपा नेत्री शालिनी वैशखियार, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव सहित कई वरिष्ठ भाजपा नेता और हजारों की संख्या में महिलाएं उपस्थित रहीं।
-
झारखंड विधानसभा चुनाव: दूसरे चरण का प्रचार सोमवार को थमेगा, 20 नवंबर को होगा मतदान
RANCHI : झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का प्रचार अभियान सोमवार, 18 नवंबर की शाम को समाप्त हो जाएगा। इसके बाद चुनाव साइलेंस पीरियड शुरू होगा, जो मतदान के दिन तक जारी रहेगा। इस चरण में 20 नवंबर को 38 विधानसभा सीटों के लिए कुल 14,218 मतदान केंद्रों पर मतदान होगा।
झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने रविवार को मीडिया से बताया कि मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां 19 नवंबर को रवाना होंगी। इस बार किसी भी बूथ पर मतदानकर्मियों को हेलीकॉप्टर के जरिए नहीं भेजा जाएगा। मतदान के दौरान 31 बूथों पर वोटिंग का समय सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है।
विशेष बूथ और तैयारियां
कुल 14,218 बूथों में से 48 बूथों को यूनिक बूथ के रूप में तैयार किया गया है।
महिलाओं द्वारा संचालित मतदान केंद्रों की संख्या 239 होगी।
22 मतदान केंद्र दिव्यांगजन संचालित करेंगे, जबकि 26 बूथों की जिम्मेदारी युवाओं के हाथों में होगी।
मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक राज्य में 196 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की जा चुकी है। साथ ही आचार संहिता के उल्लंघन के 85 मामले दर्ज किए गए हैं।साइलेंस पीरियड: प्रचार पर सख्ती
सोमवार शाम से शुरू होने वाले साइलेंस पीरियड के दौरान राजनीतिक दलों और नेताओं को प्रचार गतिविधियों से दूर रहना होगा। झारखंड के बाहर से आए किसी भी नेता को निर्वाचन क्षेत्र में जाने की अनुमति नहीं होगी। चुनाव आयोग ने निर्देश दिया है कि प्रचार से जुड़े लोग क्षेत्र छोड़ दें, अन्यथा उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि साइलेंस पीरियड के दौरान निजी वाहनों पर किसी तरह के पोस्टर या बैनर लगाने पर भी कार्रवाई होगी। परिवहन विभाग को इस संबंध में कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।
चुनाव वाले विधानसभा क्षेत्र
20 नवंबर को मतदान वाले प्रमुख विधानसभा क्षेत्रों में राजमहल, बोरियो, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, मधुपुर, गिरिडीह, धनवार , डुमरी ,गांडेय ,धनबाद, बोकारो, और सिल्ली समेत 38 सीटें शामिल हैं।साइलेंस पीरियड का महत्व
साइलेंस पीरियड चुनाव प्रचार थमने और मतदान शुरू होने के बीच की अवधि होती है। इसका उद्देश्य मतदाताओं को बिना किसी दबाव के अपने निर्णय लेने का समय देना है। इस दौरान सार्वजनिक स्थानों पर किसी भी प्रकार के प्रचार की अनुमति नहीं होती।झारखंड में दूसरे चरण का मतदान राज्य की लोकतांत्रिक प्रक्रिया में एक महत्वपूर्ण पड़ाव होगा, जिसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

-
राजेश यादव ने गांडेय में चलाया जनसंपर्क। गांडेय की जनता अपने सवालों पर गोलबंद होकर करेगी मतदान
GIRIDIH :गांडेय विधानसभा क्षेत्र में फॉरवर्ड ब्लॉक प्रत्याशी राजेश यादव ने सघन जनसंपर्क अभियान चलाकर लोगों से अपने पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि, लाखों-करोड़ों खर्च करने वाले आज जो भी प्रत्याशी हैं, वे सब 23 नवंबर के बाद जनता को उनके हाल पर छोड़ देंगे। इसलिए जनता को अपनी चिंता करते हुए मतदान करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि, गांडेय विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने सवालों पर गोलबंद होकर बदलाव के लिए मतदान करेगी, क्योंकि उन्हें सालों-साल हो रही अपनी दुर्दशा का अंदाजा लग चुका है। श्री यादव ने लोगों से तन-मन-धन से सहयोग कर मतदान में भाग लेने की अपील की। इस अपील पर जनसंपर्क चले सभी गांवों से लोगों ने सहयोग दिया।
बेंगाबाद के सोनबाद सहित गांडेय प्रखंड के पंडरी, ताराटांड़, बदगुंदा आदि पंचायतों के दर्जनाधिक गांवों में श्री यादव के साथ जनसंपर्क के दौरान नवीन पाण्डेय, शंभू तुरी, मोहन कोल, सुरेश यादव, टेकलाल वर्मा, शोभा चौधरी, दशरथ पंडित, विजय कुमार, लखी सिंह सहित अन्य थे।
-
हेमंत सोरेन की हुंकार: “बीजेपी के बाहरी लोग, चुनाव के बाद गायब हो जाएंगे!”
परवेज़ आलम
GIRIDIH :मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आज गिरीडीह, गांडेय और जमुआ में अपनी चुनावी सभाओं से बीजेपी पर जोरदार हमला बोला। जमुआ में उन्होंने बीजेपी के बाहरी नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा, “चुनाव के बाद इन बीजेपी के बाहरी नेताओं को आप टॉर्च लगाकर भी नहीं ढूंढ पाएंगे। ये सब बहुत जल्दी यहां से नौ दो ग्यारह हो जाएंगे।” श्री सोरेन ने गिरिडीह से सुदिव्य कुमार सोनू को पुनः विजय बनाने की अपील की ।
सीएम सोरेन ने स्पष्ट रूप से कहा कि एक तरफ गरीब, आदिवासी, दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक समाज है, और दूसरी तरफ बीजेपी के पूंजीपति लोग, जिनकी नज़र सिर्फ राज्य की खनिज संपदा पर है। उनका आरोप था कि बीजेपी इन खनिज संसाधनों को अपने कारोबारी मित्रों को देना चाहती है, और इसके लिए पार्टी के नेता राज्य में गिद्ध की तरह मंडरा रहे हैं।
गिरीडीह में सीएम ने दिशोम गुरु यानि शिबू सोरेन द्वारा किए गए संघर्षों का जिक्र करते हुए कहा, “महाजनी प्रथा के खिलाफ गुरुजी ने जो संघर्ष किया था, वही आज आपकी अबुआ सरकार कर रही है। हम आपको महाजनों के चंगुल से निकालने की कोशिश कर रहे हैं और आपके आर्थिक बोझ को कम करने की कोशिश कर रहे हैं।” श्री सोरेन ने गांडेय से कल्पना सोरेन को पुनः विजय बनाकर विधान सभा भेजने का लोगों से आह्वान किया ।
सीएम सोरेन ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार की संवैधानिक संस्थाएं अब कठपुतली बनकर नाच रही हैं, लेकिन झारखंड की जनता का आशीर्वाद अबुआ सरकार के साथ है। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के लोग उनकी सरकार के साथ खड़े हैं और राज्य के हर कोने में जीत सुनिश्चित है, “हम बरकट्ठा भी जीत रहे हैं, हम जमुआ भी जीतेंगे।”
सीएम ने अपने समर्थकों से यह भी कहा कि “आप सशक्त रहेंगे तो हमारा झारखंड भी मजबूत रहेगा,” और अपनी सरकार को पुनः सत्ता में लाने का भरोसा जताया।
हेमंत सोरेन का संदेश साफ था—जनता के साथ खड़ी अबुआ सरकार को कोई भी ताकत गिरा नहीं सकती, चाहे बीजेपी के बाहरी नेता कितने भी आकर मंडराएं।
-
हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय-कल्पना सोरेन
GODDA/PAKUR : गांडेय की जेएमएम विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज महगामा और पाकुड़ में चुनावी सभाओं की। महगामा में दीपिका पांडेय सिंह औरके पक्ष में उन्होंने जनसभा की। और फिर वही हुआ, जो कल्पना का अंदाजा था – पहले चरण के मतदान में महिलाओं ने अपनी ताकत का जौहर दिखा दिया। उन्होंने इसे साफ शब्दों में कहा, “यह वो वोट है, जो हेमंत सरकार के महिला केंद्रित योजनाओं पर विश्वास की मुहर लगाता है।” मंईयां सम्मान योजना से लेकर अन्य योजनाओं तक, झारखंड की महिलाएं अब अपना हक समझ चुकी हैं।
कल्पना ने कहा, “अब फिर से हेमंत सोरेन और इंडिया गठबंधन की सरकार बननी तय है,” मानो हवा में ताजगी का इशारा कर रहे हों। उन्हें भरोसा है कि झारखंड में खुशियों की नई शुरुआत करने के लिए उनकी सरकार फिर से आएगी। हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार ने जनता के जीवन को बदलने का वादा निभाया है। मंईयां सम्मान योजना से माताओं को सम्मान मिला, बिजली बिल माफी से राहत मिली, और कृषि ऋण माफी से किसानों को नई उम्मीदें मिलीं। हर कदम में यही उम्मीद, यही उद्देश्य – “हर चेहरे पर मुस्कान, हर घर में समृद्धि।” कल्पना का कहना है, “हमने बहुत काम किए हैं, और अब झारखंड को ऊंचाइयों तक ले जाने का सफर जारी रहेगा।”
अब वो पंछी भी आए हैं, जो राजनीति के आकाश में गिद्धों की तरह मंडरा रहे हैं। बीजेपी के बड़े नेता राज्य में हर जगह दिखाई दे रहे हैं, मानो घबराहट से भरे हुए हों। कल्पना कहती हैं, “बीजेपी के शायद ही कोई बड़े नेता बचें, जो झारखंड आकर दो-तीन सभाएं न कर चुके हों। कुछ तो यहीं कैंप किए हुए हैं, जैसे चुनाव जीतने के अलावा और कुछ नहीं बचा।”
सोशल मीडिया पर भी कल्पना ने अपनी बात रखी। महगामा में दीपिका पांडेय सिंह के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा में जनसैलाब ने यह साबित कर दिया कि “महिलाओं की शक्ति अब महगामा में गूंजने वाली है।”
