Category: Politics

  • मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत डेढ़ दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव समेत डेढ़ दर्जन ठिकानों पर आयकर विभाग की छापेमारी
    रांची में आयकर विभाग की टीम ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के आप्त सचिव सुनील श्रीवास्तव सहित कई अन्य व्यक्तियों के ठिकानों पर छापेमारी की है. यह छापेमारी शनिवार की सुबह से ही शुरू हुई. जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर स्थित अंजनिया इस्पात सहित कुल 9 स्थानों पर आयकर विभाग की टीम ने कार्रवाई की. राजधानी रांची स्थित अशोक नगर रोड नंबर 4 के सामने स्थित सुनील श्रीवास्तव के घर पर छापेमारी चल रही हैसूत्राें से मिली जानकारी के अनुसार, यह छापेमारी रांची में सात व जमशेदपुर में 9 जगहों पर चल रही है. आयकर विभाग द्वारा की गई इस छापेमारी को लेकर अभी तक आधिकारिक रूप से कोई विवरण नहीं दिया गया है, लेकिन इस कार्रवाई को मुख्यमंत्री के करीबी लोगों से जुड़े आर्थिक मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है.

     

  • निर्भय कुमार शाहाबादी ने गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में चलाया जनसंपर्क अभियान

    भारतीय जनता पार्टी गिरिडीह विधानसभा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी ने   अपने विधानसभा में शुक्रवार को सघन जनसम्पर्क अभियान चलाया । इसके के तहत फुल्ची महेशपुर,हजारीबाद ,भरकट्टा सलिया

    पहरी,करमाटांड़,नावाडीह कोल्हरिया ,चुंगलो ,खेशमी ,बल्हो ,जसपुर,पुरना नगर ,टिकोडीह के क्षेत्रों मे जनसम्पर्क अभियान किया ।  स्थानीय ग्रामीणों से मुलाकात कर आगामी 20 नवंबर को गिरिडीह विधानसभा मे होने वाले मतदान भारतीय जनता पार्टी के पक्ष मे मतदान करने का अपील किया । साथ ही उन्होंने evm मशीन के 2 नंबर कमल फूल छाप पर पर बटन दबाकर अपने लिए आशीर्वाद मांगा ।

    जनसंपर्क के दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि हेमंत सरकार के कार्यकाल में प्रदेश के बॉर्डर एरिया में डेमोग्राफिक बदलाव होना चिंता का विषय है और यह सब सरकार के संरक्षण में हो रहा है।
    यहां के संसाधनों ,झारखंड के लोगों को मिलने वाली सुविधाओं पर घुसपैठिये डाका डाल रहे हैं।
    यहां के लोगों की जमीनो पर येन केन कब्जा किया जा रहा है। कहा कि पांच सालों में सरकार ने प्रदेश की व्यवस्था चलाने के लिए कोई ठोस नीति नहीं बना सकी ।
    परीक्षाओं में पेपर लीक हो रहा है ,परीक्षाएं रद्द हो रही है ।
    युवाओं का आज भी प्रदेश से दूसरे राज्यों में पलायन हो रहा है।

    वहीं गिरिडीह विधानसभा को लेकर कहा कि सरकार और इनके प्रतिनिधि ने पांच साल केवल घोषणाओं में बीता दिया । जो काम हमने अपने कार्यकाल में किए उनको जनता आज भी याद करती है और उससे लाभांवित है।
    कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान सभी वर्गों का विशेष रूप से महिला शक्ति का भरपूर समर्थन मिल रहा है। कहा कि जनता इस सरकार से ऊब चुकी है और इस चुनाव में इस सरकार को उखाड़ फेंकने का काम करेगी।

    जनसम्पर्क कार्यक्रम के दौरान अनूप सिन्हा , दीपक पंडित , मनीलाल साहू,रंजीत राय, संतोष शर्मा , रजकिशोर साव समेत कई लोग उपस्थित रहे ।

  • एनडीए की सरकार बनी तो परीक्षा शुल्क सिर्फ 10 रुपये होगा-AJSU

    रांची : झारखंड में आगामी विधानसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को बीजेपी की सहयोगी ऑल झारखंड स्टूडेंट्स यूनियन (AJSU) पार्टी ने अपना घोषणापत्र जारी किया। घोषणापत्र में AJSU ने राज्य के गरीब परिवारों को सालाना 1.21 लाख रुपये की वित्तीय सहायता देने का वादा किया है। पार्टी के प्रमुख सुदेश महतो ने कहा कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 33% आरक्षण मिलेगा और उनकी सुरक्षा के लिए एक विशेष आयोग भी बनाया जाएगा।
    AJSU ने अपने घोषणापत्र में कामकाजी महिलाओं के लिए ‘हॉस्टल’ स्थापित करने और हर नागरिक को 25 लाख रुपये का स्वास्थ्य बीमा कवरेज देने का भी वादा किया है। सीट बंटवारे के अनुसार, NDA में AJSU 10 सीटों पर, जनता दल (यूनाइटेड) दो सीटों पर और लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) एक सीट पर चुनाव लड़ेगी, जबकि बीजेपी ने शेष 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे हैं। झारखंड में चुनाव दो चरणों में 13 और 20 नवंबर को होंगे।
    इस बार सभी पार्टियों ने बड़े-बड़े वादे किए हैं। बीजेपी ने अपनी ‘गोगो दीदी’ योजना के तहत महिलाओं को हर महीने 2100 रुपये देने की घोषणा की है, जबकि जेएमएम ने महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये देने का वादा किया है। फिलहाल सभी सीटों पर प्रत्याशियों का नामांकन हो चुका है और चुनाव प्रचार जोर-शोर से चल रहा है। अब देखना होगा कि झारखंड की जनता किस पार्टी के वादों पर भरोसा जताती है।

  • बीजेपी आदिवासियों के जल, जंगल, और जमीन को छीनना चाहती है-राहुल गांधी

     

    रांची : सिमडेगा में राहुल गांधी ने गरजते हुए कहा कि सिमडेगा में चुनावी सभा को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा कि इस चुनाव में इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा के लिए प्रयासरत है, जबकि बीजेपी संविधान को खत्म करना चाहती है। कांग्रेस और महागठबंधन का उद्देश्य है कि समाज में समानता बनी रहे और देश संविधान के अनुसार चले, जबकि बीजेपी इसके विपरीत सोचती है।

    राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि संविधान में आदिवासी, दलित, और पिछड़े वर्ग की सुरक्षा का प्रावधान है, लेकिन बीजेपी इसे खत्म कर बिरसा मुंडा की सोच, बाबा साहब अंबेडकर और महात्मा गांधी के विचारों को दबाना चाहती है। उन्होंने याद दिलाया कि बिरसा मुंडा ने आदिवासियों के जल, जंगल, और जमीन की रक्षा के लिए संघर्ष किया था, लेकिन बीजेपी आदिवासियों को ‘वनवासी’ कहती है ताकि उनके अधिकारों को सीमित कर सके। कांग्रेस आदिवासियों को उनके स्थान का पहला मालिक मानती है और इसीलिए उन्हें ‘आदिवासी’ कहती है। उनका मानना है कि आदिवासियों का जल, जंगल और जमीन पर पहला अधिकार है।

    राहुल गांधी ने जोर देते हुए कहा कि संविधान में ‘वनवासी’ शब्द कहीं नहीं है; संविधान के निर्माता आदिवासियों के अधिकारों की रक्षा करना चाहते थे। यह चुनाव संविधान और आदिवासियों के अधिकारों की सुरक्षा के लिए है। एक ओर वो लोग हैं जो आपका सम्मान करते हैं, और दूसरी ओर वो हैं जो आपके अधिकार छीनना चाहते हैं, जिसमें बीजेपी, आरएसएस, अडानी, और अंबानी शामिल हैं।
    ।

  • चुनाव आयोग हेट स्पीच मामले मे स्वत सज्ञान ले : कल्पना

    परवेज आलम
    Giridih : झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के लिए राजनीतिक दल अपनी पूरी ताकत झोंक दी है.भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष  नेता व प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह और यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ का झारखंड दौरा हो चुका है और फिर पीएम 10 तारीख से झारखंड के दौरे पर आ रहे हैं लेकिन जिस तरह से झारखंड की रैलियां में घुसपैठ और बटोगे तो काटोगे, रोटी, बेटी और माटी का सवाल उठाकर चुनाव को सांप्रदायिक रंग देने की कोशिश हो रही है उसका झामुमो की स्टार प्रचारक और विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने कड़े शब्दों में निंदा की है और कहा है की चुनाव आयोग को स्वत इस मामले में संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई करनी चाहिए। आज गिरिडीह में दी न्यूज़ पोस्ट फॉर यू से बात करते हुए कल्पना सोरेन ने कहा कि 2024 के विधानसभा चुनाव में इंडिया गठबंधन को झारखंड की जनता पूर्ण बहुमत देने जा रही है और यह चुनावी दौरे से ही साफ दिखने लगा है इधर झामुमो के राज्यसभा सांसद डॉक्टर सरफराज अहमद ने भी हेट स्पीच के मामले में चुनाव आयोग से कार्रवाई करने की उम्मीद जताई है। आई सुनते ही नेताओं को….

  • गिरिडीह से JLKM के उम्मीदवार नवीन आनन्द चौरसिया ने गिरिडीह विधान सभा के समस्त नागरिकों को छठ पुजा की हार्दिक बधाई दी है ।

    गिरिडीह से JLKM के उम्मीदवार नवीन आनन्द चौरसिया ने गिरिडीह विधान सभी के समस्त नागरिकों को छठ पुजा की हार्दिक बधाई दी है । आइए सुनते हैं इनका बधाई शांदे

  • शाहबादी ने गिरिडीह के लोगों को दी छठ की शुभकामनयें

    गिरिडीह से भारतीय  जनता पार्टी के उम्मीदवार और पूर्व विधायक निर्भय शाहबादी ने गिरिडीह के समस्त मतदाताओं  को छट पर्व की हार्दिक शुभकामना दी है । आइए सुनते हैं ।

  • राहुल गांधी 8 नवंबर को झारखंड में चार जनसभाओं को संबोधित करेंगे

    रांची: झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर प्रचार अभियान तेज हो गया है। कई प्रमुख नेता राज्य में पहुंचकर जनता से समर्थन मांग रहे हैं। कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी भी इस कड़ी में झारखंड आ रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार,राहुल गांधी 8 नवंबर को सबसे पहले सिमडेगा में चुनावी सभा करेंगे और इसके बाद लोहरदगा में जनसभा को संबोधित करेंगे। फिर, 9 नवंबर को वे डालटनगंज और हजारीबाग विधानसभा क्षेत्रों में भी जनसभाओं में हिस्सा लेंगे।

  • झारखंड का राजनीतिक माहौल गर्म एक-दूसरे पर तीखे हमले

    रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के मतदान में अब केवल छह दिन शेष हैं, और राज्य में राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। मंगलवार को ‘इंडिया’ गठबंधन ने अपना घोषणा पत्र जारी किया, जिसमें उन्होंने ‘एक वोट, सात गारंटी’ का वादा किया है। इसके साथ ही रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, और कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे जैसे प्रमुख नेताओं की जनसभाएं भी आयोजित हुईं, जहां

    भाजपा के राजनाथ सिंह ने विपक्षी दलों झामुमो, कांग्रेस और राजद पर निशाना साधते हुए कहा कि ये सभी “विनाश के दूत” हैं, जिन्होंने जनता को धोखा दिया और चुनाव से पहले झूठे वादे कर सत्ता हासिल की, लेकिन किसी भी वादे को अब तक पूरा नहीं किया। वहीं, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आलमगीर आलम की तुलना औरंगजेब से की। कांग्रेस के मल्लिकार्जुन खरगे ने भी योगी आदित्यनाथ के “बंटेंगे तो कटेंगे” वाले बयान का जवाब देते हुए कहा कि “बांटने वाले भी तुम हो और काटने वाले भी तुम हो।”

    ऐसे में बुधवार को भी चुनावी सरगर्मियां और जुबानी हमले जारी रहने की संभावना है।

  • नवीन आनंद चौरसिया ने लोगों को JLKM के विजन बताया

    परवेज़ आलम
    गिरिडीह : गिरिडीह विधानसभा से JLKM प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने सोमवार को पीरटांड़ प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में जनसंपर्क किया. हरलाडीह ,सिमरकोढ़ी सहित कई जगहों पर जनसंपर्क किया. यहां JLKM के विजन लोगों को बताया  । जनसंपर्क के दौरान नवीन आनंद चौरसिया ने लोगों को भरोसा देते हुए कहा कि क्षेत्र के विकास के लिए सभी लोग हमारा साथ दें. हर हाल में गिरिडीह की जनता की जीत होगी. उन्हें सभी वर्ग के लोगों का समर्थन मिल रहा है. कहा जनता का आशीर्वाद मिला तो हर वर्ग के लोगों की बात को सदन और सरकार तक पहुंचाकर उनकी समस्याओं का समाधान करुंगा. प्रचार अभियान में कार्यकर्ता पूरी ऊर्जा से जुटे दिखे । दिन-रात 15 घंटे मेहनत कर रहे हैं, ताकि इस चुनाव में चौरसिया को विजयी बना सके । चौरसिया ने जनता से सीधा संवाद किया और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। उनका कहना है कि यह चुनाव उनके लिए नहीं, बल्कि गिरिडीह की जनता के अधिकार और सम्मान की लड़ाई है। इस बार जनता खुद चुनाव लड़ रही है और जनता ही निर्णायक भूमिका में है। चौरसिया ने जनता से अपील की कि वे इस बार कैंची छाप परवोट देकर क्षेत्र के विकास और भ्रष्टाचार मुक्त प्रशासन के लिए उन्हें समर्थन दें। उनका संदेश साफ है-इस बार क्षेत्र से ठेकेदारी की राजनीति को समाप्त कर जनता के सच्चे सेवक को चुना जाना चाहिए।इस चुनावी माहौल में चौरसिया का बढ़ता जनसमर्थन निश्चित ही एक संदेश है कि जनता परिवर्तन के लिए तैयार है।