Category: Giridih

  • नाबालिग बच्ची का अपहरण और हत्या मे दो गिरफ्तार,कांड का हुआ उद्भेदन

    गिरिडीह: पुरानी रंजिश का बदला लेने के लिए एक नाबालिग बच्ची का अपहरण कर उसकी हत्या कर दी गई और शव को छिपाने के उद्देश्य से देवघर जिले के चितोलोढिया गांव में झाड़ियों में फेंक दिया गया। इस मामले में गिरिडीह पुलिस ने एक महिला समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में अनिता देवी और राजकुमार हाजरा शामिल हैं,दोनों देवरी थाना के राणे वाले हैं  । पुलिस ने उनके पास से घटना में प्रयुक्त ग्लैमर मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन जब्त किए हैं।

    इस संबंध में पुलिस कप्तान  डॉ. बिमल कुमार ने मीडिया को बताया कि दोनों गिरफ्तार अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

    एसपी ने बताया कि देवरी थाना क्षेत्र के ग्राम चतरो तुरिया टोला की एक नाबालिग बच्ची के गुम होने की सूचना मिली थी, जिसके आधार पर देवरी थाना में कांड संख्या- 08/2025 दिनांक 31.01.2025 को धारा 137(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया था।

    जांच के दौरान 03 फरवरी को देवघर जिले के कुंडा थाना क्षेत्र के चितोलोढिया गाँव में एक बच्ची का लावारिस शव बरामद हुआ, जिसकी पहचान देवरी थाना क्षेत्र से लापता बच्ची के रूप में की गई।

    मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस कप्तान ने कांड के त्वरित उद्भेदन के लिए एसडीपीओ खोरोमहूआ  के नेतृत्व में एक एसआईटी का गठन का जांच शुरू कराई। एसआईटी ने तकनीकी और मानवीय साक्ष्यों के आधार पर गुजरात के सूरत में छापेमारी कर एक संदिग्ध को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

    गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार हाजरा ने अपने स्वीकारोक्ति बयान में बताया कि उसने अपने सहयोगी अनिता देवी के साथ मिलकर नाबालिग बच्ची का अपहरण किया और पुरानी रंजिश के चलते उसकी हत्या कर दी। शव को छिपाने के लिए देवघर जिले के चितोलोढिया गाँव में झाड़ियों में फेंक दिया गया।

    एसपी ने यह भी बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त राजकुमार हाजरा के खिलाफ देवरी थाना में पहले से ही छह अन्य मामले दर्ज हैं। पुलिस ने दोनों अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

    इस जघन्य अपराध से पूरे इलाके में आक्रोश व्याप्त है, वहीं पुलिस प्रशासन की त्वरित कार्रवाई से जनता में कानून-व्यवस्था पर विश्वास कायम हुआ है।

  • क्रिकेट के मैदान में रोमांच: अधिवक्ता बनाम न्यायाधीश मुकाबला, एडवोकेट इलेवन की रोमांचक जीत

    रिपोर्ट: परवेज़ आलम
    गिरिडीह : बिशनपुर मिशन मैदान में आज एक रोमांचक फ्रेंडली क्रिकेट मैच खेला गया, जिसमें जजेस 11 और एडवोकेट 11 की टीमें आमने-सामने रहीं। मैच का उद्घाटन प्रधान जिला जज अरविंद कुमार पांडेय ने किया।


    अधिवक्ता इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट पर 209 रन बनाए। नितिश मिश्रा (72), विशाल आनंद (44), पंचानंद मुनी (36) और भारत आनंद (25) ने शानदार पारियां खेलीं। वहीं, जजेस इलेवन के कप्तान सोमेन्द्र सीकदार ने 3 विकेट लेकर बेहतरीन गेंदबाजी की।
    लक्ष्य का पीछा करते हुए जजेस 11 की शुरुआत दमदार रही। cjmसौरव गौतम (119), डीजे IX राजेश बग्गा (44) और DJ II सोमेन्द्र सीकदार (34) की पारियों ने मैच को रोमांचक बना दिया, लेकिन टीम 20 ओवर में 207 रन ही बना सकी और एडवोकेट 11 ने 2 रन से रोमांचक जीत दर्ज की।


    #पुरस्कार विजेता:
    🏆 मैन ऑफ द मैच – सौरव गौतम (119 रन)
    🎯 सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज – सोमेन्द्र सीकदार (3 विकेट)
    🛡️ बेस्ट फील्डर – एडवोकेट आकाश कुमार

    मैच के दौरान लगे 13 छक्कों के बदले प्रत्येक पर ₹1000 नेत्रहीन बच्चों के विद्यालय को दान किए जाएंगे।
    मैच में राजू पांडेय ने अंपायरिंग की, जबकि शिवकुमार गुप्ता व साजिद महमूद ने कमेंट्री किया । मैच के दौरान कई सिविल जज और अधिवक्ता भी मौजूद रहे और खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया।

  • झारखंड: गिरिडीह को मिलेगा मेडिकल कॉलेज !

    रांची :  झारखंड सरकार के आगामी बजट की तैयारियां अब अपने अंतिम दौर में हैं। तीन मार्च को पेश होने वाले इस बजट में स्वास्थ्य क्षेत्र को प्राथमिकता दी जाएगी। खासतौर पर इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करने पर जोर रहेगा। रांची, जामताड़ा, गिरिडीह और खूंटी में नए मेडिकल कॉलेजों की स्थापना के लिए बजट में विशेष राशि का प्रावधान किया जाना तय है।

    स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी पहले ही स्पष्ट कर चुके हैं कि राज्य में नए मेडिकल कॉलेज और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना की जाएगी। वहीं, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन भी इस दिशा में बड़े फैसले ले चुके हैं और स्वास्थ्य विभाग को विशेष निर्देश दिए हैं।

    सूत्रों के मुताबिक, झारखंड के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल राजेंद्र आयुर्विज्ञान संस्थान (रिम्स) के विस्तार के लिए भी बजट में खास व्यवस्था की जाएगी। मुख्यमंत्री पहले ही इसके लिए एक विस्तृत कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दे चुके हैं।

    सरकार का मानना है कि नए मेडिकल कॉलेज और स्वास्थ्य केंद्रों की स्थापना से झारखंड के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मिलेंगी। खासकर ग्रामीण इलाकों में स्वास्थ्य सेवाओं की स्थिति में सुधार आएगा। अब देखना यह होगा कि बजट में इन योजनाओं के लिए कितना बड़ा प्रावधान किया जाता है।

     

  • युवाओं को मिली नई फिटनेस फैक्ट्री, जिम का भव्य उद्घाटन !

    चंदन पांडे की रिपोर्ट………………

    गिरिडीह: फिटनेस को लेकर युवाओं में बढ़ती जागरूकता के बीच शहर के बरगंडा स्थित कृष्णा हाइट्स में फिटनेस फैक्ट्री जिम की शानदार शुरुआत हो गई है। सोमवार को भाजपा नेता  विनय सिंह ने फीता काटकर जिम का उद्घाटन किया। जिम खुलते ही युवाओं में जबरदस्त जोश और उत्साह देखा गया।

    “युवाओं की सेहत ही असली संपत्ति”

    उद्घाटन समारोह के दौरान विनय सिंह ने कहा, “आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में सेहत सबसे बड़ी पूंजी है। इस जिम से युवा वर्ग न सिर्फ फिट रहेगा, बल्कि स्वस्थ जीवनशैली को भी अपनाएगा।” उन्होंने जिम संचालक रवि राज और पीयूष तिवारी समेत पूरी टीम को इस पहल के लिए बधाई दी।

    फिटनेस के साथ डाइट पर भी रहेगा खास फोकस।

    फिटनेस फैक्ट्री के संचालक रवि राज ने कहा कि इस जिम का मकसद सिर्फ बॉडी बिल्डिंग नहीं, बल्कि समग्र स्वास्थ्य सुधार है। यहां युवाओं को एक्सरसाइज के साथ-साथ उनके डाइट और डेली रूटीन की भी मॉनिटरिंग  की जाएगी, जिससे वे बेहतर नतीजे पा सकें।

    शहर के गणमान्य लोग भी रहे मौजूद।

    इस मौके पर कांग्रेस नेता समीर राज चौधरी, डॉ. सीके सिंह, डॉ. पूजा तिवारी, राजीव तिवारी, कुणाल सिंह, राजीव सिंह, मृगेंद्र सिंह, आशीष सिंह, साकेत सिंह और रोहित जमुआर समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

    युवाओं के लिए शानदार मौका!

    अब गिरिडीह के युवाओं को फिटनेस के लिए दूर जाने की जरूरत नहीं, फिटनेस फैक्ट्री

  • गोवर्धन लाल नर्सिंग होम में तीन नई यूनिट का मंत्री ने किया उद्घाटन

    झारखंड की पहली ब्लड स्टोरेज यूनिट शुरू

    डॉ विकास लाल की सौगात

    गिरिडीह में स्वास्थ्य सुविधाओं की नई किरण

    गिरिडीह: प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. विकास लाल ने गिरिडीह के लोगों के लिए एक बड़ी सौगात दी है। शहर के गोवर्धनलाल नर्सिंग होम में अब ब्लड स्टोरेज, नेत्र रोग और डेंटल यूनिट की सुविधा शुरू की गयी  है। इस महत्वपूर्ण पहल का उद्घाटन झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास विभाग मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने सोमवार को एक भब्य  समारोह मे किया,जिसमे शहर के सभी नामचीन लोग गवाह बने।मंत्री का यहाँ  पहुँचने  पर भब्य स्वागत किया गया ।

    इस मौके पर मंत्री सोनू ने डॉ. विकास लाल की मेहनत की  सराहना करते हुये कहा कि कम समय मे यह नर्सिंग होम स्वास्थ्य सुविधा बढ़ाकर  लोगों को सुविधाएं मुहैया करा रहा है । मंत्री ने  कहा कि गिरिडीह के लोगों के लिए यह एक सौगात है। उन्होने कहा कि उनकी सरकार अंतिम ब्यक्ति तक स्वास्थ्य सुविधा पहुंचे इसके लिए तत्पर है । उन्होने कहा कि जिस उम्मीद से आप सभी  ने प्रचंड बहुमत की सरकार झारखंड मे बनाई है तो सरकार और जनप्रतिनिधि होने के नाते हमारी भी जिम्मेवारी है कि आपकी अपेक्षाओं पर खरा उतर सकूँ । इस मौके पर पूर्व विधायक केदार हाज़रा, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, लाल स्टील के एमडी जय प्रकाश लाल, सलूजा गोल्ड के एमडी अमरजीत सिंह सलूजा, मोंगिया स्टील के गुणवन्त  सिंह मोंगिया,सुभाष स्कूल के निदेशक संजय  सिंह गुड्डू, समाज सेवी व उधमी नीरज शाहबादी, अधिवक्ता परवेज़ आलम, ओपेन माइंड स्कूल के निदेशक हाजी रिजवान, डॉ विधा भूषण,डॉ विनय  गुप्ता, रत्न गुप्ता,टफकोंन टीएमटी के अध्यक्ष मोहन साव,मोंगिया समूह के डायरेक्टर बलविंदर सिंह मोंगिया, हरमिंदर सिंह मोंगिया, युवा सर्जन डॉक्टर नीरज डोकानियां,डॉक्टर एस के डोकानिया, स्वाति बगेड़िया, अभिषेक बगेड़िया, ध्रुव सोथालियां,बलजीत उर्फ ऋषि सिंह सलूजा,टफकान स्टील के डायरेक्टर अभिषेक गुप्ता,प्रेस क्लब के अध्यक्ष राकेश सिन्हा,लक्ष्मी अग्रवाल,प्रवीण राय, सीए प्रवीण कुमार,राहुल बर्मन, अधिवक्ता चुन्नू कांत,काँग्रेस नेता व अधिवक्ता अजय सिन्हा मंटू  सहित बड़ी संख्या मे नामचीन लोग मौजूद थे  कार्यक्रम का मंच संचालन सोनाली राय ने किया।।

    स्वास्थ्य क्षेत्र में बड़ा कदम।
    गौरतलब है कि गोवर्धनलाल नर्सिंग होम पहले से ही कई चिकित्सा सुविधाओं का केंद्र रहा है। यहाँ पर हड्डी रोग, स्त्री रोग, शिशु रोग, फिजियोथेरेपी और अन्य बीमारियों का इलाज किया जाता है। अब ब्लड स्टोरेज सेंटर खुलने से गंभीर रोगियों को समय पर खून की उपलब्धता सुनिश्चित होगी।

    नेत्र एवं डेंटल यूनिट से मरीजों को राहत।
    150 यूनिट की क्षमता वाला यह ब्लड स्टोरेज सेंटर विशेष रूप से उन मरीजों के लिए मददगार साबित होगा, जिन्हें तुरंत खून की जरूरत होती है। वहीं, नेत्र रोग विभाग में विशेषज्ञ डॉ. विनय गुप्ता अपनी सेवाएं देंगे, जिससे आँखों की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को बेहतर इलाज मिलेगा। डेंटल यूनिट में अनुभवी चिकित्सकों की टीम आधुनिक गैस्ट्रोसिस तकनीक के माध्यम से सेवाएँ देगी।

    आयुष्मान योजना के तहत इलाज।
    सबसे अच्छी बात यह है कि यह सारी सुविधाएँ आयुष्मान योजना के तहत भी उपलब्ध होंगी, जिससे आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को इलाज में सहूलियत मिलेगी। डॉ. विकास लाल का कहना है कि यह प्रयास गिरिडीह के नागरिकों के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

    गिरिडीह को मिलेगी नई स्वास्थ्य सुविधाएँ।
    इस नई पहल से शहर के लोगों को उच्च स्तरीय चिकित्सा सेवाओं का लाभ मिलेगा और उन्हें इलाज के लिए बड़े शहरों में जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। यह न केवल स्वास्थ्य के क्षेत्र में बल्कि सामाजिक दृष्टि से भी एक बड़ा बदलाव लाएगा।

  • रोटरी  के प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए 45 मरीजों का चयन

    चंदन पांडे की रिपोर्ट…….

    गिरिडीह:  रोटरी गिरिडीह द्वारा आयोजित प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए रविवार को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में प्रारंभिक जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सकों— डॉ. सज्जन डोकानिया, डॉ. शशि भूषण चौधरी, डॉ. विकास माथुर, डॉ. विनय गुप्ता और डॉ. विकास लाल द्वारा कुल 85 मरीजों की जांच की गई, जिनमें से 45 मरीजों का चयन किया गया। इन मरीजों का ऑपरेशन अमेरिका से आने वाली विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम द्वारा किया जाएगा।

    अब भी जारी है रजिस्ट्रेशन। 

    रोटरी गिरिडीह के इस प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए मरीजों का रजिस्ट्रेशन अब भी जारी है। आयोजकों का कहना है कि अधिक से अधिक लोगों को इसका लाभ दिलाने के लिए पंजीकरण प्रक्रिया को जारी रखा गया है। इस पहल का उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क सर्जरी की सुविधा प्रदान करना है, जिससे वे एक नया जीवन पा सकें।

    आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका।

    इस सफल आयोजन में रोटरी गिरिडीह के अध्यक्ष रवि चूड़ीवाला, सचिव मयंक राजगढ़िया, कैंप संयोजक विजय सिंह, राजेंद्र बगड़िया, प्रकाश सहाय, अमित गुप्ता, नवीन सेठी, गुरप्रीत सिंह, मनीष वर्णवाल, सारंग केडिया, देवेंद्र सिंह, मनीष तर्वे, विकास बगड़िया, अभिषेक जैन, आशीष तर्वे, अमित अग्रवाल, प्रशांत बगड़िया, डॉ. तारक नाथ देव सहित रोटरी नेत्र चिकित्सालय के कर्मियों का अहम योगदान रहा।

    रोटरी गिरिडीह की यह पहल जरूरतमंद मरीजों के लिए उम्मीद की किरण बनकर आई है, जिससे कई लोगों का जीवन संवरने वाला है। अगर आप या आपके आसपास कोई इस सुविधा का लाभ लेना चाहता है, तो जल्द से जल्द रजिस्ट्रेशन कराएं।

     

  • गिरिडीह: महिलाओं के नाम पर 50 लाख का लोन लेकर फरार हुआ पारा शिक्षक, ऐसे पकड़ा गया मामला

    गिरिडीह में 84 महिलाओं से लाखों की ठगी, सहायक अध्यापक पर आरोप

    गिरिडीह जिले के बगोदर प्रखंड के अड़वारा पंचायत में 84 महिलाओं के साथ धोखाधड़ी का मामला सामने आया है। इस ठगी का आरोप गांव के ही सहायक अध्यापक पवन सिंह पर लगा है, जो घटना के बाद से फरार है।

    पीड़ित महिलाओं के अनुसार, पवन सिंह ने आधार कार्ड और वोटर कार्ड अपडेट करने के नाम पर उनके दस्तावेज लिए थे। इसके बाद उसने फिंगरप्रिंट लेकर कहा कि यह पुष्टि के लिए जरूरी है। लेकिन वास्तव में, उसने इन दस्तावेजों का इस्तेमाल माइक्रो फाइनेंस कंपनी से लोन पास कराने के लिए किया और फिर महिलाओं के नाम पर लिए गए लोन की रकम निकालकर फरार हो गया।

    इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ जब फाइनेंस कंपनी के अधिकारी गांव पहुंचे और महिलाओं से लोन की राशि चुकाने को कहा। महिलाओं ने हैरानी जताई कि उन्होंने कभी लोन के लिए आवेदन ही नहीं किया था, जबकि कंपनी का कहना है कि सभी दस्तावेज उनके पास मौजूद हैं और लोन उन्हीं के नाम पर दिया गया है, इसलिए उन्हें ही भुगतान करना होगा।

    सूत्रों के अनुसार, प्रत्येक महिला के नाम पर ₹22,000 से लेकर ₹1,00,000 तक का लोन पास किया गया था, जिससे कुल ठगी की रकम ₹50 लाख से अधिक हो गई। पीड़ित महिलाओं ने बगोदर पुलिस से शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस अवर निरीक्षक अंजन कुमार ने बताया कि पूरे मामले की जांच की जा रही है और जल्द ही उचित कार्रवाई की जाएगी।

  • हाईटेक पुस्तकालय ,गिरिडीह में छात्रों को मिलेगी आधुनिक सुविधाएं

    गिरिडीह के झिंझरी मोहल्ले में शिक्षा के क्षेत्र में एक नया अध्याय जुड़ गया है। झारखंड सरकार के नगर विकास एवं आवास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने यहां सिद्धू कान्हों सह सावित्रीबाई फुले पुस्तकालय का उद्घाटन किया। इस पुस्तकालय को हाईटेक सुविधाओं से लैस किया जाएगा, जिससे हर उम्र और वर्ग के लोग लाभान्वित हो सकें।

    शिक्षा को मिलेगी नई उड़ान.
    उद्घाटन के बाद मंत्री जी ने पुस्तकालय भवन का निरीक्षण किया और उपलब्ध पुस्तकों का जायजा लिया। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनकी जरूरतों को समझने की कोशिश की और उन्हें शिक्षा संबंधी महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। मौके पर जिले के उपायुक्त, उप विकास आयुक्त, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

    प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी को मिलेगा मदद .
    मंत्री सोनू ने कहा कि यह पुस्तकालय हर प्रकार की प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए वरदान साबित होगा। यहां सिविल सेवा, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी, जेईई, नीट जैसी परीक्षाओं के लिए सभी आवश्यक पुस्तकें उपलब्ध कराई जाएंगी। छात्रों के बैठने की आधुनिक व्यवस्था, बिजली, पानी और शौचालय की सुविधाओं के साथ-साथ फ्री वाई-फाई की भी सुविधा दी जाएगी। मंत्री  ने कहा कि यह पुस्तकालय सिर्फ एक भवन नहीं, बल्कि ज्ञान का मंदिर है, जो समाज को आगे बढ़ाने में सहायक होगा। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन हर संभव सहायता देगा, लेकिन इसे जीवंत रखने की ज़िम्मेदारी स्थानीय लोगों की होगी।

    बुजुर्गों और बच्चों के लिए भी खास इंतज़ाम।
    मंत्री ने बताया कि यहां सिर्फ छात्रों के लिए ही नहीं, बल्कि बुजुर्गों के लिए धार्मिक एवं आध्यात्मिक पुस्तकें भी उपलब्ध कराई गई हैं। वहीं, छोटे बच्चों के लिए रोचक और ज्ञानवर्धक किताबें रखी गई हैं, ताकि वे खेल-खेल में पढ़ाई की ओर आकर्षित हो सकें।

    डिजिटल शिक्षा की ओर कदम।
    भविष्य में इस पुस्तकालय को ई-लर्निंग/डिस्टेंस लर्निंग सेंटर के रूप में विकसित किया जाएगा, जहां ऑनलाइन कोचिंग क्लासेज़ का भी प्रावधान होगा। इससे खासकर ग़रीब और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों को उच्च स्तरीय शिक्षा का लाभ मिलेगा।

    सामाजिक सहभागिता की अपील।
    उपायुक्त नमन प्रियेश लकड़ा ने पुस्तकालय के शुभारंभ को जिले के लिए गर्व का विषय बताया। उन्होंने कहा कि समाज तभी प्रगति कर सकता है, जब वह शिक्षा और स्वास्थ्य में निवेश करे। उन्होंने स्थानीय लोगों से इस पुस्तकालय को संरक्षित और विकसित करने की अपील की ताकि आने वाली पीढ़ियों को इसका अधिक से अधिक लाभ मिल सके।

    यह पुस्तकालय गिरिडीह के छात्रों के लिए एक बड़ा तोहफा है, जो उनकी शिक्षा को नए आयाम देगा और उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की कठिन चुनौतियों के लिए तैयार करेगा।

    *परवेज़ आलम की रिपोर्ट…………

     

     

  • झारखंड में ईडी के खिलाफ उबाल, झामुमो ने जलाया पुतला, मनाया काला दिवस

    गिरिडीह : 31 जनवरी—झारखंड के इतिहास का वह दिन, जिसे झामुमो कार्यकर्ता “काला दिवस” के रूप में याद कर रहे हैं। ठीक एक साल पहले, 31 जनवरी को झारखंड के तत्कालीन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने केंद्र सरकार के इशारे पर गिरफ्तार किया था। इस घटना के विरोध में झामुमो की जिला इकाई ने आज पूरे जोश और आक्रोश के साथ जुलूस निकाला और ईडी का पुतला दहन किया।

    “लोकतंत्र की हत्या का काला अध्याय”.

    झामुमो कार्यकर्ताओं का आरोप है कि केंद्र सरकार ने लोकतांत्रिक व्यवस्थाओं को ताक पर रखकर संवैधानिक संस्थाओं का दुरुपयोग किया। यह सिर्फ एक गिरफ्तारी नहीं थी, बल्कि एक जनप्रतिनिधि और झारखंड की अस्मिता पर सीधा हमला था।

    ईडी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर अनगिनत आरोप लगाए, लेकिन हाईकोर्ट में वे सारे आरोप रेत के महल की तरह ढह गए। अदालत में ईडी अपने ही लगाए आरोपों को साबित नहीं कर पाई और माननीय मुख्यमंत्री को नियमित जमानत देकर रिहा किया गया।

    “सुप्रीम कोर्ट की फटकार और झारखंडी जनता का जवाब”.

    झारखंडी जनता ने ईडी और केंद्र सरकार की साजिश को नाकाम कर दिया। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में ईडी को फटकार लगाते हुए कहा कि “आप सिर्फ गिरफ्तार ही नहीं कर रहे, बल्कि मानवाधिकारों का उल्लंघन भी कर रहे हैं।”

    झामुमो नेताओं का कहना था कि “केंद्र सरकार का असली मकसद सत्ता की भूख को पूरा करना था। लेकिन झारखंड की जनता ने इसका जवाब दिया। भारी बहुमत से झामुमो सरकार को फिर सत्ता में बिठाकर बता दिया कि साजिशों से जनता को नहीं हराया जा सकता।”

    ईडी का पुतला दहन, सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल.

    इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो जिला संयोजक समिति के अजित कुमार पप्पू, दिलीप मंडल, कौलेश्वर सोरेन, राकेश कुमार रॉकी, प्रमिला मेहरा , अभय सिंह, संजय वर्मा, सुमन सिंहा,कृष्ण मुरारी शर्मा, अकिल सोनू, प्रधान मुर्मू, दिलीप रजक, तेजलाल मंडल, राकेश रंजन,अनवर अंसारी, नौशाद अहमद चं।द ,लेखों मंडल,देव चरण दास, जाकिर हुसैन ,अशोक राम, निरंजन राय, मो नूर, नूरुल होदा, सुशांत सिंहा, योगेंद्र सिंह,मो इमरान, बृजमोहन तुरी, शेखर यादव, शमीम गद्दी, प्रमोद कांधवे, मेहताब मिर्जा, अभिषेक शर्मा, सचिन शर्मा, ताज हसन, विवेक राम, मो सलीम, अनुभव सिंह, मो नसीम, अनूप सिंह रूपेश रजक,सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। उन्होंने ईडी और केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और पुतला दहन कर अपना रोष प्रकट किया।

    “झारखंडी जनता ने बता दिया—हम झुकने वाले नहीं!”.

    कार्यक्रम में शामिल झामुमो नेताओं ने कहा कि यह सिर्फ ईडी का विरोध नहीं, बल्कि लोकतंत्र की रक्षा की लड़ाई है। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा—“झारखंड को दबाने की कोशिश करने वाले खुद मिट जाएंगे, लेकिन हमारी आवाज कभी नहीं दबेगी!” “हम झारखंडी हैं, हम लड़ेंगे और जीतेंगे!”

  • 24 घंटे में विजय यादव की जघन्य हत्याकांड का खुलासा,चार गिरफ्तार

    गिरिडीह पुलिस की हो रही है सराहना

    परवेज़ आलम की खास रिपोर्ट……

    गिरिडीह। पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में विजय यादव की जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया।  गिरिडीह पुलिस और सिमुलतला पुलिस ने न शिर्फ हत्याकांड का खुलासा किया बल्कि  चार आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया। गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार  ने  शुक्रवार को पूरे ह्त्या कांड और अभियुक्तों की गिफ़्तरी की जानकारी मीडिया  को दी ।  पुलिस के अनुसार, हत्या की वजह पुरानी रंजिश थी।

    पूछताछ में खुलासा हुआ कि गिरफ्तार अभियुक्त—बाबू चंद यादव, पवन यादव, अरुण कुमार शर्मा और मनोज यादव ने मिलकर इस नृशंस हत्या को अंजाम दिया। पहले विजय को जबरन शराब पिलाई गई, फिर बोलेरो गाड़ी में ठूंसकर बिहार ले जाया गया। रास्ते में गमछे से गला घोंटकर उसकी सांसें रोक दी गईं और तलवार से हमला कर हत्या कर दी गई। इसके बाद शव को सिमुलतला के घने जंगल में फेंक दिया गया, ताकि किसी को शक न हो।

    सड़क पर उतरे लोग, पुलिस पर दबाव, 24 घंटे में खुलासा।

    विजय यादव के लापता होने की खबर मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई थी । जब परिजनों को शक हुआ कि विजय का अपहरण कर हत्या कर दी गई है, तो बुधवार को जिला परिषद सदस्य राजकुमार राउत और मुखिया हासिम अंसारी के नेतृत्व में सैकड़ों लोग सड़कों पर उतर आए। उन्होंने गावां-गिरिडीह मुख्य मार्ग को जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग की।

    एसपी के आदेश पर बनी टीम, खोजी कुत्तों और फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद से खुलासा

    हालात की गंभीरता को देखते हुए गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल  कुमार ने तुरंत खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया । छापेमारी, फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट और खोजी कुत्तों की मदद से पुलिस को अहम सुराग मिले, जिसके बाद चारों अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया।

    हत्या में प्रयुक्त हथियार, बोलेरो और मोबाइल फोन जब्त।

    गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने हत्या में इस्तेमाल की गई तलवार, गमछा, बोलेरो गाड़ी और 6 मोबाइल फोन जब्त किए। पूछताछ में आरोपियों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।

    “विजय मुखर था, इसलिए मार दिया गया” – गांव वालों का बयान

    गांव के लोगों का कहना है कि “विजय गलत के खिलाफ हमेशा आवाज उठाता था। वह निडर था, लेकिन शायद यही उसकी सबसे बड़ी गलती बन गई।”

    पुरानी दुश्मनी का बदला: एसडीपीओ का बयान।

    खोरीमहुआ एसडीपीओ राजेंद्र प्रसाद ने बताया कि विजय यादव और आरोपियों के बीच पुरानी दुश्मनी थी। इसी के चलते उसे रास्ते से हटाने की साजिश रची गई।

    गिरिडीह पुलिस की तत्परता से 24 घंटे में केस सुलझा

    गिरिडीह पुलिस ने सिर्फ 24 घंटे में इस जघन्य हत्याकांड का खुलासा कर दिया, जिससे इलाके में पुलिस की तत्परता की सराहना की जा रही है। हालांकि, इस निर्मम हत्या ने एक बार फिर सवाल खड़े कर दिए हैं—क्या सच बोलना अब जानलेवा हो गया है?