Category: Giridih

  • शाहाबादी चुनावी अभियान में खूब पसीना बहा रहे हैं

    GIRIDIH : झारखंड के सर्द मौसम में भी चुनावी तपिश रोज-रोज बढ़ती ही जा रही है । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारभी चुनावी अभियान में खूब पसीना बहा रहे हैं । वे भी सुबह से देर रात तक लोगों से संपर्क साधने का अभियान चला रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कई गांवों मे जनसम्पर्क कार्यक्रम किया । पंचायत मधुबन में शीतल नाथ मंदिर के पास,हरिजन टोला, पंचायत भारती चलकरी में चेंगधरी, अम्बाटोला(चलकरी), पंचायत चिरकी में चिरकी हरिजन टोला, चिरकी चौक ,पंचायत कुम्हरलालो में कर्णपुरा , कुम्हरलालो शिव मंदिर दर्शन व जनसम्पर्क, मंडाटांड़ ,कठवारा मनसामण्डा के पास, ग्राम -पंचायत नावाडीह में जनसम्पर्क किया । वे कहते हैं कि हेमंत सरकार ने इस प्रदेश को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नाकामियां ही दी है । ये सब मुद्दे उठाते हुए वे जनता से कह रहे हैं कि पिछली बार गलती हुई, इस बार गिरिडीह की जनता उस गलती को नहीं दोहराए। भाजपा के डबल इंजन की सरकार की बात हो रही है, वे कहते हैं कि इस बार गिरिडीह मे कमल बड़े अंतर से खिलेगा। श्री शाहाबादी देर शाम माहुरी छात्रावास,गिरिडीह में मथुरासिनी मंदिर महाभोग कार्यक्रम मे भी शामिल हुये।

  • झारखंड स्थापना दिवस की बधाई, शुभकामनाओं के साथ वोट की भी अपील-सुदिव्य कुमार सोनू

    गिरिडीह: झारखंड विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इस बार की राजनीति में रोमांच अपने चरम पर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह विधान सभा उम्मीदवार लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से जनसम्पर्क कर रहे और न सिर्फ अपनी पांच साल की उपलब्धियों का हिसाब-किताब दे रहे हैं, बल्कि हेमंत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील भी कर रहे हैं। उनके समर्थक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि उनका प्रत्याशी निश्चित रूप से जीत रहा है। सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड स्थापना दिवस की ढेर सारी बधाई, शुभकामनाएं झारखंडी जोहार के साथ क्षेत्र के मतदाताओं से वोट की अपील भी की है.

  • सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का शनिवार को गिरिडीह दौरा। दो विधान सभा मे अवाम से खिताब करेंगे

    GIRIDIH : आज़ाद समाज पार्टी के नेता और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद कल गिरिडीह ज़िले के दो विधान सभा धनवार और गांडेय मे अवाम से खिताब करेंगे । यह जानकारी आज़ाद समाज पार्टी के धनवार से उम्मीदवार हाजी दनिश अली ने मीडिया को दी । बता दे की हाल मे जब सांसद चंद्रशेखर आज़ाद झारखंड के दौरे पर आए थे तो उनकी गाड़ी पुलिस प्रशासन के लोगो ने रोकी थी तब खूब बवाल मचा था,बाद मे पुलिस प्रशासन के माफी मांगने पर मामला शानत हुआ था ।
    गौरतलब है कि श्री आज़ाद का कहना है कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं, बल्कि लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है जो खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। वे महंगाई पर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुये महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, और शिक्षा के मुद्दों को भी चुनावी रैलियों मे उठाते हैं । मालूम हो कि आज़ाद समाज पार्टी ने गांडेय विधान सभा से अर्जुन बैठा और धनवार से हाजी दनिश अली को मैदान मे उतारा है । श्री रावण का दलित मतदाताओं पर अच्छी पकड़ मानी जाती है और चुनाव मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता ।

  • Youtube पर झारखंड का तेजी से उभरता हुआ न्यूज़ चैनल THE NEWS POST4U

    राजनीतिक विषलेशन,इंटरव्यू और खबरों को देखने के लिए आज ही Subscribe करे !!

  • श्री गुरु नानक देव जी के 555वे प्रकाश दिवस पर विशाल शोभा यात्रा

    Report- Dimple

    सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वे प्रकाश दिवस को लेकर गुरुवार को सिख समाज द्वारा गिरिडीह मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड मुख्य गुरुद्वारा से शुरू होकर निकली यह शोभा यात्रा शहर के बड़ा चौक कालीबाड़ी चौक कचहरी चौक मकतपुर होते हुए पुनः मुख्य गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। इसे लेकर शोभा यात्रा को भरपूर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं गुरु महाराज की पालकी को भी काफी आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था । इस शोभा यात्रा के आगे आगे पंज प्यारे अपनी परंपरागत वेशभूषा में आगे की चल रहे थे तथा इसके उपरांत निशान साहब लिए हाथ में सिख श्रद्धालु चल रहे थे तथा उनके पीछे पालकी साहब तथा के पीछे महिलाओं का कीर्तन जतथा चल रहा था जो बराबर पूरे शोभा यात्रा के दौरान शब्द कीर्तन कर रहा था। इसे लेकर पूरा माहौल भक्ति मय हो चला। था। वहीं जहां जहां से यह शोभा यात्रा गुजर रही थी। उसके आगे आगे सिख महिला श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते को साफ किया जा रहा था। इस मौके पर गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर एक हफ्ता पूर्व से ही कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसमे अखंड पाठ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था तथा आज यह शोभा यात्रा निकाली गई है तथा कल गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन है तथा इसके उपरांत लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तमाम गिरिडीह वासियो को गुरु नानक देव जी की जन्मदिन की बधाइयां दी। तथा लोगों को गुरुद्वारा आकर आने का निमंत्रण दिया। इस पूरे इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी डॉ अमरजीत सिंह सलूजा चरणजीत सिंह सलूजा। त्रिलोचन सिंह सलूजा। परमजीत सिंह दुआ सरदार देवेंद्र सिंह सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ सरदार गुरभेज सिंह कालरा सरदार अजेंद्र सिंह चावला आदि मेम्बर का सराहनीय सहयोग रहा।

     

     

  • मनोज साहू  भारतीय जनता पार्टी में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल

    गिरिडीह : गिरिडीह मे भारतीय जनता पार्टी का कुनबा रोज ब रोज बढ़ता ही जा रहा है और यही विरधी दलों की मुश्किलें भी बढ़ा रहा है । गुरुवार को गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के कद्दावर नेता मनोज साहू  भारतीय जनता पार्टी में अपने दर्जनों समर्थकों के साथ शामिल हो गए । छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने गुदस्ता देकर उनका इस्तेकबाल किया ।  उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने मनोज साहू एवं उनके साथ आए सभी लोगों को भाजपा की अंग पट्टिका पहना कर भाजपा परिवार मे अभिनंदन किया।

    श्री शर्मा ने कहा कि देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व और जनहित के कार्यों से आम जनता लाभान्वित है।उन्होंने झारखंड में भाजपा के पंच प्रण की चर्चा करते हुए गो गो दीदी योजना ,युवाओं ,माताओं , विद्यार्थियों के लिए  योजनाओं के बारे में बताया।

    मनोज साहू ने कहा कि JMM के वर्तमान विधायक योजन का  DPR  बने बगैर केवल शिलान्यास कर लोगों को दिग्भर्मित करने का काम किया है और लोगो को इसी को अपना विकास बताते है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा में पुनः उनकी घर वापसी हुई और इस बार भाजपा प्रत्याशी निर्भय शाहाबादी को लगभग 20 हजार मतों से जीत दिलायेंगे ।इस अवसर पर जिलाध्यक्ष महादेव दुबे,श्याम प्रसाद,मुकेश जालान,संदीपडंगाइच,मोती लाल उपाध्याय समेत कई लोग उपस्थित रहे। सदस्यता ग्रहण करने वालों में JMM और JKLM के नेता और कार्यकर्ता शामिल हैं ।

     

  • झारखंड के पहले चरण के मतदान मे ही इंडिया गठबंधन का सफाया हो गया-अमित शाह

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH : केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा है कि झारखंड के पहले चरण के मतदान मे ही इंडिया गठबंधन का सफाया हो गया है । उन्होने ने जोर देकर कहा कि इस चुनाव में झारखंड में भाजपा की सरकार बनना तय हो गया है । श्री शाह गरुवार को गिरिडीह में एक महती चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे ,जहां उन्होंने भाजपा उम्मीदवार निर्भय शाहबादी के लिए समर्थन की अपील की। श्री शाह कल्पना सोरेन के गढ़ गांडेय मे भी खूब गरजे ।
    उन्होंने झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) पर आरोप लगाते हुए कहा कि जेएमएम घुसपैठियों का समर्थन कर राज्य के आदिवासी और पिछड़े वर्ग का अपमान कर रही है। शाह ने कहा कि हेमंत सोरेन की सरकार यदि सत्ता में आती है तो मुसलमानों के लिए आरक्षण लाएगी, जिससे ओबीसी, दलित और आदिवासी आरक्षण में कटौती होगी। उन्होंने जनता से पूछा कि क्या वे इस कटौती के लिए सहमत हैं। शाह ने विश्वास दिलाया कि भाजपा कभी भी ओबीसी वर्ग का आरक्षण कम नहीं होने देगी।
    शाह ने झारखंड की समृद्ध प्राकृतिक संपदा का जिक्र करते हुए कहा कि राज्य में कोयला, खनिज और अन्य संसाधनों की कोई कमी नहीं है, लेकिन भ्रष्टाचार के कारण झारखंड के लोग गरीब हैं। उन्होंने जनता से भाजपा के पक्ष में मतदान करने का आग्रह किया और भरोसा दिलाया कि भाजपा सत्ता में आने पर झारखंड में रोजगार के अवसर बढ़ाएगी, जिससे यहां के युवाओं को काम की तलाश में बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
    उन्होंने झामुमो सरकार पर घुसपैठियों का समर्थन करने का आरोप लगाया और कहा कि ये घुसपैठिए आदिवासी बच्चियों से शादी करके उनकी जमीन हड़प रहे हैं। शाह ने वादा किया कि भाजपा सत्ता में आने पर इस पर सख्त कानून बनाएगी और जमीन हड़पने वालों के खिलाफ कड़े कदम उठाएगी। शाह ने जनता से अपील की कि भाजपा की सरकार को मौका दें ताकि राज्य का विकास हो और झारखंड के लोगों का भविष्य सुरक्षित हो सके। सभा मे भाजपा उम्मीदवार निर्भय शाहबादी, छाईशगढ़ के डिप्टी सीएम, सांसद दीपक प्रकाश, भाजपा के कार्यकारी अधयक्ष रवीन्द्र राय, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सुरेन्द्र बर्मन सहित कई भाजपा नेता उपस्थित थे ।

  • वद्ध मतदाताओं ने डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई

    गिरिडीह, विधानसभा निर्वाचन-2024 अंतर्गत निर्वाचन आयोग द्वारा निर्दिष्ट मानदंड का अनुपालन करते हुए 31 गांडेय विधानसभा क्षेत्र में होम वोटिंग सुविधा तहत दिव्यांग/वृद्धजन द्वारा सामान्य प्रेक्षक महोदय, 31 गांडेय विधानसभा की मौजूदगी में अपने घर पर ही मताधिकार का प्रयोग किया गया। डाक मतपत्र के माध्यम से होम वोटिंग कर सशक्त लोकतंत्र निर्माण में अपनी सहभागिता निभाई हैं। वोट डालने के बाद वृद्ध मतदाता ने इस सुविधा के लिए जिला प्रशासन का आभार व्यक्त किया गया। इस दौरान सामान्य प्रेक्षक महोदय के द्वारा 31 गांडेय विधानसभा क्षेत्र के तहत हो रहे होम वोटिंग से मतदान कार्यों का जायजा लिया गया। इस दौरान उन्होंने सभी मतदाताओं से 20 नवंबर को अपने बूथ पर जाकर मतदान करने की अपील की। मौके पर गांडेय के प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचलाधिकारी, जिला गव्य विकास पदाधिकारी सह संपर्क पदाधिकारी, प्रेक्षक कोषांग समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

    वहीं अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी 28 धनवार के द्वारा धनवार विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत संचालित होम वोटिंग सुविधा का जायजा लिया गया। होम वोटिंग के माध्यम से वोट दे रहे दिव्यांग/वृद्धजन मतदाताओं ने सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपना अमूल्य योगदान दिया। मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी-सह-निर्वाची पदाधिकारी, 28 धनवार, अनिमेष रंजन ने कहा कि पोस्टल बैलेट के माध्यम से मतदान प्रक्रिया में जुड़े मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने का एक और सरल और सुरक्षित तरीका प्रदान किया गया है। इस अद्भुत पहल के माध्यम से नागरिकों को उनके मताधिकार का प्रयोग करने में सामर्थ्य प्राप्त होती है और लोकतंत्र को मजबूती से गति मिलती है। मताधिकार के प्रयोग से हमारा लोकतंत्र मजबूत और सशक्त होगा। पोस्टल बैलेट नागरिकों के मताधिकारों को संरक्षित करने और उनके सक्रिय भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि चुनाव आयोग ने सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर पाए इसलिए हर उचित व्यवस्थाएं की है। इसके अलावा 33 डुमरी विधानसभा क्षेत्र में भी कई दिव्यांग/वृद्ध मतदाताओं ने होम वोटिंग के माध्यम से अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

  • झारखंड का निर्माण भाजपा ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी- शाहबादी

    परवेज़ आलम

    GIRIDIH :  गिरिडीह से भाजपा के उम्मीदवार और पूर्व विधायक निर्भय कुमार शाहबादी ने कहा कि झारखंड का निर्माण भारतीय जनता पार्टी ने किया है और भाजपा ही इसे संवारेंगी । उन्होंने कहा कि प्रधान मंत्री नरेंद्र  मोदी का सपना है कि झारखंड अग्रणी राज्यों में शामिल हो और यह तब ही साकार हो सकता है जब यहाँ भाजपा की सरकार बनेगी । उन्होंने मतदाताओं से मतदान के जरिए झारखंड की माटी, बेटी और रोटी की रक्षा का आह्वान किया। श्री शाहबादी बुधवार को गिरिडीह नगर निगम क्षेत्र मे जनसम्पर्क के दौरान  विभिन्न सभाओं को संबोधित करते हुये उक्त बातें कही । उन्होने 20 नवंबर  को कमल फूल पर वोट देकर उन्हे विजय बनाने का लोगो से आशीर्वाद मांगा ।सभा मे उपस्थित लोगों ने हाथ उठाकर उन्हे समर्थन देने की बात कही ।

    परिवारवाद पर निशाना साधते हुए श्री शाहबादी ने कहा कि जेएमएम, कांग्रेस और आरजेडी ने  केवल अपने परिवारों की चिंता है, जबकि मोदी सरकार जनता के परिवारों की परवाह करती है। उन्होंने कहा कि झारखंड  की सत्तारूढ़ इंडिया गंठबंधन की सरकार ने झारखंड  की जल, जंगल जमीन और संसाधनों को लूटा है । उन्होने  हेमंत सरकार पर पेपर लीक मामले में युवाओं का भविष्य खराब करने का आरोप भी लगाया और कहा कि सरकारी नौकरियां अपने करीबी लोगों को दी है।  इस मौके पर सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, सिंकु सिन्हा, नीलू सिन्हा, संजीत सिंह, चंद्रदेव यादव, पवन शर्मा, बृजेश चौधरी ,शशि सिन्हा ,शंकर पांडे समेत अन्य लोग उपस्थित थे।

     

  • जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद ने 7 गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों का दौरा किया।

    परवेज़ आलम

    गंडेय,
    आज दिनांक 11/11/2024 को जिला उपाध्यक्ष फरदीन इम्तियाज अहमद के 7  गांडेय विधानसभा क्षेत्र के कई पंचायतों मे दौरा किया बाँकीकला पंचायत के गई गांव मैं बाँकीकला, माथासेर, सलैया , karmai शिबुवाडीह, झामुमो के लोकप्रिय गांडेय विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती कल्पना मुर्मू सोरेन जी और इंडिया गठबंधन के पक्ष में लोगों से वोट डालने का अपील किया।