धनवार विधानसभा में कल्पना सोरेन ने किया चुनावी सभा निज़ामुद्दीन अंसारी को समर्थन देने कीअपील

Written by

in

परवेज़ आलम
गिरिडीह: गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने आज धनवार विधान सभा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि राज्य के गरीब बच्चों को बेहतर शिक्षा मिले, उनके सपने पूरे हों, और वे आत्मनिर्भर बनें। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा की मंशा है कि हमारे बच्चे उनके सामने मदद के लिए हाथ फैलाएं और उन पर निर्भर रहें। उन्होंने वादा किया कि उनकी सरकार बनने पर यहां की ढिबरा और माइका की समस्याओं का समाधान किया जाएगा।
कल्पना ने कहा कि उनकी पार्टी बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए हर संभव प्रयास करेगी और उन्हें वो शिक्षा प्रदान करेगी जो उनके जीवन में उजाला लाए। उन्होंने जोर देकर कहा कि झारखंड के बच्चे राज्य का गौरव हैं, और उन्हें हर वह अवसर मिलेगा जिसका वे हकदार हैं। सभा में मौजूद लोगों के जोश और समर्थन ने उनका आत्मविश्वास और भी बढ़ा दिया, और उन्होंने आशा जताई कि इस बार धनवार से झामुमो की बड़ी जीत होगी।
कल्पना ने मंईया सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि इसके तहत 18 से 50 वर्ष की सभी महिलाओं को हर साल 30,000 रुपये दिए जाएंगे, जिसमें हर महीने 2,500 रुपये मिलेंगे। उन्होंने बताया कि इस योजना से अब तक 55 लाख महिलाओं को जोड़ा गया है, और लाखों महिलाओं के खातों में इसका पैसा भेजा जा चुका है। इसके अलावा, उन्होंने किसानों के कर्ज माफी और बिजली बिल माफ किए जाने जैसे हेमंत सोरेन सरकार के फैसलों का उल्लेख किया, जिनसे भाजपा को आपत्ति है।
अंत में, उन्होंने धनवार विधानसभा के उम्मीदवार निजामुद्दीन अंसारी को समर्थन देने की अपील की और कहा कि हेमंत सोरेन खुद धनवार की जनता के लिए 24 घंटे तत्पर रहेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *