Blog

  • झारखंड का सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’-हेमंत

    RANCHI: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो कान्हू’ रखा जाएगा। सोरेन ने सर्वोच्च सम्मान का नाम बिरसा मुंडा और सिदो कान्हू के नाम पर रखने के ऐलान के बाद कहा कि अगर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) नीत सरकार सत्ता में आई तो इस संबंध में मंत्रिमंडल की पहली ही बैठक में निर्णय लिया जाएगा।मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर एक पोस्ट करते हुए कहा कि झारखंड के सर्वोच्च पुरस्कार का नाम ‘भगवान बिरसा मुंडा-भगवान सिदो-कान्हू पुरस्कार’ होगा। अबुआ सरकार (अपनी सरकार) की पहली कैबिनेट का यह पहला फैसला होगा।

    सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज
    झारखंड पुलिस ने 2 सोशल मीडिया अकाउंट चलाने वालों के खिलाफ केस दर्ज किया है। इन पर आरोप है कि इन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और राज्य की छवि खराब करने के लिए एक संगठिक अभियान चलाया था। बता दें कि, कुछ समय पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और उनकी पार्टी झामुमो ने बीजेपी पर आरोप लगाया था कि बीजेपी ने उनकी छवि को खराब करने के लिए एक “शैडो अभियान” चलाया और इसके लिए लाखों रुपये खर्च किए। पार्टी ने इस खर्च का ब्योरा भी सार्वजनिक किया था। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस मामले में 2 एफआईआर दर्ज की गई हैं। इसमें आरोप लगाया गया है कि सोशल मीडिया के जरिए मुख्यमंत्री और राज्य की छवि को बदनाम करने की कोशिश की गई।

  • माओवादियों ने एक बार फिर वोट बहिष्कार की धमकी दी है

    परवेज़ आलम
    GIRIDH : झारखंड में हो रहे विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण को लेकर है। राज्य के गिरिडीह ज़िले के पीरटांड़ और बोकारो जिले के उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र बेरमो अनुमंडल में भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) से जुड़े नक्सलियों ने पोस्टर चिपकाकर मतदान का बहिष्कार करने की धमकी दी है। पुलिस को जैसे ही यह जानकारी मिली पुलिस ने पोस्टर उखाड़ फेंक दिया आर पुलिस नक्सलियों द्वारा चिपकाए गए पोस्टर मामले की जांच कर रही है। विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन लगातार शांतिपूर्ण चुनाव कराने की कोशिश मे जुटा है। जबकि नक्सली संगठन द्वारा गिरिडीह ज़िले के पीरटांड़ थाना के पालगंज मोड, बेरमो अनुमंडल में व पेक नारायणपुर थाना क्षेत्र के साडूवेरा रोड में पोस्टर के जरिए लोगों से मतदान का बहिष्कार करने की अपील की है।आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। कथित नक्सलियों के पोस्टर से इन क्षेत्रों में चुनाव पर कोई खास प्रभाव नहीं पड़ेगा। नक्सलियों ने पोस्टर में कहा है कि वोट मांगने आने वालों को वापस लौटा दें। पोस्टर में लिखा है वोट क्यों ? जल, जंगल और जमीन से बेदखल करने के लिए खिलाफ वोट का बहिष्कार करें। पोस्टर के माध्यम से नक्सलियों ने भारतीय जनता पार्टी को फासीवादी व्यवस्था का पोषक बताया है। कहा है कि किसान विरोधी कृषि कानून, मजदूर विरोधी श्रम कानून बनाने वाले फासीवादी भाजपा को पहचानो। वोट मांगने आए तो मार भगाओ। बता दे की नक्सली पिछले कई सालों से वोट बहिष्कार का नारा देती आई है पर हाल के सालों मे वोटर पर इसका कोई खास असर नहीं दिखा है और नक्सली क्षेत्र मे जाम कर मतदान हुआ है ।

  • जनता ने विभाजन और नफरत की राजनीति को ठुकरा दिया।

    RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण में हुए मतदान ने एक अहम संदेश दिया है—जनता ने विभाजन और नफरत की राजनीति को ठुकराकर जन मुद्दों को प्राथमिकता दी है। यह दावा लोकतंत्र बचाओ अभियान (अबुआ झारखंड, अबुआ राज) ने दुमका में आयोजित एक प्रेस वार्ता में किया।

    अभियान के सदस्य, जो आदिवासी और मूलवासी अधिकारों के लिए संघर्षरत हैं, का कहना है कि भाजपा का सांप्रदायिक एजेंडा अब बेनकाब हो चुका है। भाजपा की ओर से धार्मिक ध्रुवीकरण के प्रयासों को जनता ने नकार दिया है। बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा उछालकर भाजपा ने क्षेत्र में तनाव पैदा करने की कोशिश की, लेकिन अभियान के अनुसार, इसके कोई तथ्यात्मक प्रमाण नहीं मिले। केंद्र सरकार ने भी संसद और उच्च न्यायालय में माना है कि उनके पास घुसपैठियों का कोई स्पष्ट आंकड़ा नहीं है।
    लोकतंत्र बचाओ अभियान का आरोप है कि भाजपा ने आदिवासियों और मूलवासियों से जुड़े सवालों पर चुप्पी साध रखी है। चाहे वह सीएनटी-एसपीटी कानून हो, सरना कोड, खतियान आधारित स्थानीय नीति, या जल-जंगल-जमीन के अधिकार—भाजपा ने इन पर कोई ठोस रुख नहीं लिया।
    इसके विपरीत, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने 1932 खतियान आधारित स्थानीय नीति लागू करने और लैंड बैंक को समाप्त करने का वादा किया है। सरना कोड को लेकर भी भाजपा ने अपने घोषणापत्र में कोई बात नहीं की, जबकि झामुमो और INDIA गठबंधन इसे लागू करने की बात कर रहे हैं।
    अभियान ने भाजपा और झामुमो के घोषणापत्रों की तुलना करते हुए बताया कि सामाजिक सुरक्षा के मुद्दों पर बड़ा फर्क दिखता है। मोदी सरकार ने आंगनवाड़ी और मध्याह्न भोजन जैसी योजनाओं के बजट में कटौती की, जबकि झामुमो ने बच्चों को अंडा या फल प्रतिदिन देने का वादा किया है।
    झारखंड में पेंशन के मामले में भी झामुमो ने बढ़त बनाई है। जहां केंद्र सरकार सिर्फ ₹200 पेंशन देती है, हेमंत सोरेन सरकार इसे ₹800 तक बढ़ा चुकी है और आगे ₹2500 करने की योजना है। झामुमो ने 30 लाख लोगों को पेंशन योजना का लाभ दिया, जबकि भाजपा इस मामले में चुप है।
    अभियान ने अडानी पावर प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने आदिवासियों की जमीन जबरन अधिग्रहित की और झारखंड को घाटे में रखकर बांग्लादेश को बिजली दी। संथाल परगना में बिजली के अभाव को लेकर जनता में गहरी नाराजगी है।
    अभियान ने भाजपा पर सांप्रदायिकता फैलाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री और गृह मंत्री के भाषणों ने माहौल खराब करने की कोशिश की। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे के संथाल परगना को अलग करने के सुझाव को आदिवासी विरोधी मानसिकता का उदाहरण बताया गया।
    अभियान के प्रतिनिधियों का विश्वास है कि झारखंड की जनता ने पहले चरण में नफरत की राजनीति को खारिज कर दिया है और आगे भी जल-जंगल-जमीन और अस्तित्व से जुड़े सवालों को प्राथमिकता देगी। लोकतंत्र और अधिकारों की रक्षा के लिए जनता का रुझान स्पष्ट है—यह चुनाव सिर्फ वोट नहीं, बल्कि झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगा।

  • इस देश में नेता बहुत है, नीति बहुत है पर नियत अच्छी नहीं है-चंद्रशेखर आजाद

    गिरिडीह : आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और भीम आर्मी के संस्थापक,सांसद चंद्रशेखर आजाद रावण ने शनिवार को राजधनवार के लाल बाजार स्थित कर्बला मैदान में एक महती जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि इस देश में नेता बहुत है, नीति बहुत है पर नियत अच्छी नहीं है। उन्होंने कहा कि हिंदू मुसलमान की बात करने वाले जाति धर्म की बात करने वाले शिक्षा की बात नहीं करते हैं रोजगार की बात नहीं करते हैं । उन्होंने बेरोजगारी पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज युवक बड़ी संख्या में बेरोजगार है । शिक्षा का अच्छा संस्थान नहीं है । ग्रामीण क्षेत्रों में पीने के पानी की समस्या है। सिंचाई की समस्या है । उन्होंने लोगों से कहा कि वोट आपका अधिकार है इसका सही इस्तेमाल करें
    चंद्रशेखर आजाद धनवार से अपने उम्मीदवार दानिश अली के समर्थन में रैली करने के लिए आए थे। उन्होंने लोगों से साफ कहा कि चुनाव आते ही बड़े-बड़े पैसे वाले लोग, वसूख वाले लोग, बड़ी- बड़ी गाड़ियों के लोग आपके पास आएंगे, आपको अपना बंधु बताएंगे और चुनाव खत्म होते ही वह आपको पहचान से इनकार कर देंगे । वे आपको सब्जबाग दिखाएंगे पर आप डटे रहना और अपने हक़ अधिकार की लड़ाई जारी रखना । उन्होंने दानिश अली को वोट देकर विधानसभा भेजने की लोगों से अपील की सभा को धनवार के उम्मीदवार दानिश अली ने भी संबोधित करते हुये लोगों से अपने पक्ष में मतदान की अपील की।

  • भाजपा नफरत फैलाकर, जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने का काम कर रही है -तेजस्वी यादव

    मो आसिफ़
    सरिया(गिरिडीह): शनिवार को भाकपा माले ने केसवारी बाजार टांड़ में एक चुनावी सभा आयोजित की। इस सभा में पार्टी के केंद्रीय महासचिव कॉमरेड दीपांकर भट्टाचार्य और बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव (आरजेडी) मुख्य रूप से उपस्थित थे।

    कार्यक्रम को संबोधित करते हुए तेजस्वी यादव ने कहा कि झारखंड विधानसभा चुनाव इस बार दो विचारधाराओं के बीच का चुनाव है। एक विचारधारा संविधान बचाने, छात्रों के हाथ में किताब और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए महिला सम्मान योजना जैसी पहल कर रही है। गरीबों के बिजली बिल और किसानों के केसीसी ऋण माफ कर रही है। दूसरी विचारधारा नफरत फैलाकर, जाति और धर्म के नाम पर लोगों को बांटने और उनके हाथों में तलवार देने का काम कर रही है।

    तेजस्वी ने भाजपा और एनडीए पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्होंने झारखंड की जनता को केवल झूठे वादे दिए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ईडी और सीबीआई जैसी संस्थाओं का इस्तेमाल कर विरोधी विचारधाराओं को दबाने की कोशिश कर रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और लालू प्रसाद यादव को निशाना बनाने के प्रयासों की आलोचना की। उन्होंने जनता से अपील की कि वे सोच-समझकर फैसला करें कि कलम देने वालों का समर्थन करना है या तलवार देने वालों का।

    भाकपा माले के महासचिव दीपांकर भट्टाचार्य ने अपने संबोधन में कहा कि झारखंड की जनता ने इंडी गठबंधन के शासनकाल में गरीबों, किसानों, महिलाओं और दलितों के उत्थान के लिए किए गए कार्यों को देखा है। उन्होंने भाजपा पर झारखंड के खनिज संसाधनों को पूंजीपतियों के हाथों बेचने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एनडीए का उद्देश्य झारखंड के विकास का नहीं बल्कि इसे लूटने का है। जनता को तीन तारा वाले भाकपा माले के उम्मीदवार विनोद सिंह का समर्थन कर इस सोच को रोकना होगा।

    भाकपा माले के प्रत्याशी विनोद सिंह ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा के प्रतिनिधि को क्षेत्र में 5 साल का मौका दिया गया, लेकिन न तो नए स्कूल खुले, न कॉलेज बने, न सड़कों का निर्माण हुआ और न ही पुल बने। उन्होंने भाजपा पर खनिज संसाधनों को पूंजीपतियों को बेचने का आरोप लगाते हुए कहा कि झारखंड के आदिवासियों और मूलवासियों की जमीन का सबसे ज्यादा शोषण भाजपा शासन में हुआ।

    कार्यक्रम की अध्यक्षता मो. इकबाल ने की और संचालन भोला मंडल ने किया। सभा को जानकी यादव, गौतम सागर राणा, अरुण सिंह, संदीप सौरभ, गोपाल रबिदास, रामधन यादव, रामदेव यादव, मुरली मनोहर मंडल, मनोहर यादव, सीताराम सिंह, हरेंद्र सिंह, संजय मोदी, अलीमुद्दीन अंसारी, केदार मंडल और गयासुद्दीन अंसारी ने भी संबोधित किया।

  • झारखंड : आचार संहिता के उल्लंघन के 83 मामले दर्ज

    रांची: मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शनिवार को निर्वाचन सदन में मीडिया को बताया कि राज्य में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद अब तक विभिन्न एजेंसियों द्वारा 2 अरब 14 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई है। आचार संहिता के उल्लंघन के 83 मामले दर्ज किए गए हैं, जिनमें सबसे अधिक 33 मामले गढ़वा जिले में दर्ज हुए हैं।  दूसरे चरण वाले क्षेत्रों में फ्लाइंग स्क्वाड टीम (FST) और स्टैटिक सर्विलांस टीम (SST) की तैनाती की जा रही है। वहीं, पहले चरण में मतदान समाप्त होने वाले क्षेत्रों में भारत निर्वाचन आयोग के प्रावधानों के अनुसार छूट दी जा रही है, लेकिन जिलों के बॉर्डर और चेकपोस्ट अभी भी सक्रिय रखे गए हैं।

    कुमार ने सभी प्रत्याशियों से अपील की कि वे आचार संहिता का सख्ती से पालन करें और अपने पोलिंग एजेंट और कार्यकर्ताओं को इसके प्रति जागरूक रखें। उन्होंने बताया कि पहले चरण के मतदान के दौरान प्रत्याशियों के चुनाव चिह्न के अनाधिकृत उपयोग की कई शिकायतें मिलीं। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार, मतदान केंद्रों और उनके 200 मीटर के दायरे में प्रत्याशियों के चिह्न से संबंधित किसी भी प्रकार के प्रतीक का उपयोग पूरी तरह प्रतिबंधित है।

    रवि कुमार ने यह भी कहा कि मतदान के 48 घंटे पहले शुरू होने वाले साइलेंट पीरियड में प्रत्याशी मतदाताओं से अपील करने वाले किसी भी संदेश का प्रसारण नहीं कर सकते। मीडिया को मतदान का कवरेज करने की अनुमति है, लेकिन किसी भी प्रकार की अपील या राजनीतिक बयानबाजी के प्रसारण पर रोक है।

    उन्होंने यह स्पष्ट किया कि मतदान के दिन पोलिंग एजेंट्स केवल सादे कागज पर प्रत्याशी का सीरियल नंबर लिखकर मतदाताओं को दे सकते हैं। प्रत्याशी का नाम या कोई प्रतीक चिह्न कागज पर देने की अनुमति नहीं होगी।

  • धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय बीजेपी में शामिल

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH: धनवार विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए और । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंग वस्त्र देकर उन्हे आज भाजपा मे शामिल किया। शनिवार को सुबह से ही उस वक्त चर्चा का बाज़ार गरम हो गया जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के गांव पपीलों पहुंचे। एक घंटे के बाद निरंजन राय हँसते हुये इनके साथ निकले और हेलिकोप्टर मे बैठ कर अमित शाह के कार्यक्रम मे डोरंडा पहुँच गए जहां अमित शाह की रैली होनी थी । निरंजन राय के कारण बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की धनवार हॉट सीट फंस गयी थी और पूरी बेजीपी परेशान थी और यह बीजेपी के लिए नाक की लड़ाई बन गयी थी । बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे नामांकन के बाद से ही निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने की कोशिश मे लगे थे पर उन्हे सफलता नहीं मिल पाई थी फिलवक्त यह राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा झारखंड मे हो रही है बता दें कि निरंजन राय कभी बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाते हैं पर मरंडी जी कि वादाखिलाफी के खिलाफ निरंजन राय  निर्दलीय चुनावी मैदान मे आ गए थे । निरंजन राय के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद बीजेपी कुछ हद तक राहत महसूश कर रही है। हालांकि अभी भी बाबूलाल मरंडी के लिए मुश्किलें पूरी तौर पर खत्म नहीं हुई है ।

  • कल्पना सोरेन ने कोवाड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया । अपने लिए मांगे वोट

    1. परवेज़ आलम
      गिरिडीह : गिरिडीह के गांडेय विधान सभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को कोवाड़ में एक महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खुद के लिए वोट मांगें और उन्हें जीत दिलाने की अपील की।
      कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में भाजपा पर आदिवासियों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने किसानों के लिए केसीसी ऋण माफी, बिजली बिल माफी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मंइयां सम्मान योजना के तहत सहायता, और वृद्धों के लिए पेंशन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर से महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि भेजी जाएगी और अगले पांच वर्षों में प्रत्येक महिला के खाते में ₹1 लाख जमा कराने का वादा किया।
      उन्होंने भाजपा की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 सालों में भाजपा ने झारखंड के लोगों के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। उन्होंने झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
      इस मौके पर झामुमो के कई नेता मौजूद थे।
  • गोड्डा से संजय यादव को भारी मतों से जितायें-तेजस्वी यादव

    गोड्डा:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता ने  शुक्रवार को  गोड्डा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार संजय यादव के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से वोट देने की अपील की। तेजस्वी ने कहा कि वह यहां लालू प्रसाद यादव का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने बीजेपी और एनडीए का असली चेहरा झारखंड में उजागर होने की बात कही और जनता से इन पार्टियों को हराने का आह्वान किया।

    तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि झारखंड का हर वोट राज्य और देश के हित में होना चाहिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने के लिए मतदान करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने गोड्डा से संजय यादव को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।

    उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन की सरकार बनाकर भाजपा को खारिज कर दिया था, लेकिन भाजपा ने बार-बार साजिश कर झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिकी हुई एजेंसियों और हरसंभव साधनों का इस्तेमाल किया, लेकिन उनकी साजिशें नाकाम रहीं।

    तेजस्वी ने विश्वास जताया कि इस बार झारखंड की जनता फिर से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार झारखंड के हित में होगी और भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

  • शाहाबादी चुनावी अभियान में खूब पसीना बहा रहे हैं

    GIRIDIH : झारखंड के सर्द मौसम में भी चुनावी तपिश रोज-रोज बढ़ती ही जा रही है । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारभी चुनावी अभियान में खूब पसीना बहा रहे हैं । वे भी सुबह से देर रात तक लोगों से संपर्क साधने का अभियान चला रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कई गांवों मे जनसम्पर्क कार्यक्रम किया । पंचायत मधुबन में शीतल नाथ मंदिर के पास,हरिजन टोला, पंचायत भारती चलकरी में चेंगधरी, अम्बाटोला(चलकरी), पंचायत चिरकी में चिरकी हरिजन टोला, चिरकी चौक ,पंचायत कुम्हरलालो में कर्णपुरा , कुम्हरलालो शिव मंदिर दर्शन व जनसम्पर्क, मंडाटांड़ ,कठवारा मनसामण्डा के पास, ग्राम -पंचायत नावाडीह में जनसम्पर्क किया । वे कहते हैं कि हेमंत सरकार ने इस प्रदेश को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नाकामियां ही दी है । ये सब मुद्दे उठाते हुए वे जनता से कह रहे हैं कि पिछली बार गलती हुई, इस बार गिरिडीह की जनता उस गलती को नहीं दोहराए। भाजपा के डबल इंजन की सरकार की बात हो रही है, वे कहते हैं कि इस बार गिरिडीह मे कमल बड़े अंतर से खिलेगा। श्री शाहाबादी देर शाम माहुरी छात्रावास,गिरिडीह में मथुरासिनी मंदिर महाभोग कार्यक्रम मे भी शामिल हुये।