Category: Jharkhand

  • झारखंड चुनाव: झामुमो ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया

    GIRIDIH:झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में झामुमो ने गिरिडीह के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त को एक शिकायत भेजी है।

    शिकायत में फोटो के साथ सबूत
    झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चिट्ठी के साथ बाबूलाल मरांडी की दो तस्वीरें भी भेजी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि ये तस्वीरें धनवार विधानसभा क्षेत्र में मतदान के समय की हैं, जहां भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

    चुनाव आयोग को भी भेजी शिकायत
    झामुमो ने अपनी शिकायत की प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी है। उन्होंने मांग की है कि इन तस्वीरों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

    भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

    भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन झामुमो के आरोपों ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

    अब सवाल उठता है कि चुनाव आयोग इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करेगा और क्या यह मामला झारखंड चुनाव के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

     

  • झारखंड चुनाव में गड़बड़ी का आरोप: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उठाए सवाल

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH:झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान गांडेय विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है।

    अन्नपूर्णा देवी ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि गांडेय विधानसभा के डोकीडीह प्रखंड के बूथ नंबर 282 पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को समूह में मतदान करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने इसे गुप्त मतदान के नियमों का उल्लंघन बताया और कहा कि यह सब प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “चुनाव आयोग को तुरंत इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए। डोकीडीह में तो यह हो रहा है, लेकिन ऐसी ही अनियमितताएं अन्य स्थानों पर भी देखने को मिल रही हैं।”

    वीडियो ने खड़ा किया विवाद
    केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कथित तौर पर अल्पसंख्यक महिलाओं को एक साथ मतदान करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और गरमा गया है।

    क्या कहता है प्रशासन?
    प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, यह मुद्दा चुनाव आयोग के लिए एक चुनौती बन सकता है, क्योंकि गुप्त मतदान लोकतंत्र की बुनियादी शर्तों में से एक है।

    अन्नपूर्णा देवी के आरोपों ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है, और सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि चुनाव आयोग क्या कदम उठाएगा।

  • मधुपुर में चुनावी हंगामा: अधिकारी गिरफ्तार

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में देवघर जिले की मधुपुर सीट से एक बड़ा विवाद सामने आया है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी के आरोपों के चलते 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 111 के पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
    मामला तब तूल पकड़ा जब वेब-कास्टिंग रूम में निगरानी के दौरान अधिकारी को वोटिंग कंपार्टमेंट के बेहद करीब पाया गया। यह निर्वाचन आयोग के नियमों का खुला उल्लंघन है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त विशाल सागर ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारी को हटाने और गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
    BJP के निशाने पर प्रशासन
    इस पूरे घटनाक्रम को लेकर BJP ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में मतदान करवा रहे थे। दुबे ने कहा कि उन्होंने इस गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। शिकायत के बाद आयोग ने CCTV फुटेज की जांच की और कार्रवाई सुनिश्चित की।
    दुबे ने इसे एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन यह घटना बताती है कि मधुपुर में निष्पक्ष चुनाव कराना एक चुनौती बना हुआ है।
    JMM की प्रतिक्रिया का इंतजार
    भाजपा के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, इस घटना ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
    क्या यह मामला केवल एक अधिकारी की गलती है, या कुछ और यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है। इस बीच, मतदान की प्रक्रिया पर उठते सवाल झारखंड चुनाव की निष्पक्षता को लेकर नई बहस को जन्म दे रहे हैं।

     

  • उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM मे बंद हो जाएगी

    RANCHI: झारखंड में आज 38 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इन 38 विधानसभा सीटों के चुनाव में जिन प्रमुख दाव पर आज लगी है उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, भाजपा के लोबिन हेंब्रम, भाजपा के अनंत कुमार ओझा, कांग्रेस के जेपी भाई पटेल और जेएलकेएम के जय राम महतो शामिल हैं। दिन के 1 बजे तक इन विधान सभाओं मे डाले गए वोट प्रतिशत

    धनबाद- 43.16 फीसदी, बोकारो- 42.65 फीसदी,गिरिडीह- 48.01 फीसदी,देवघर- 53.00 फीसदी,दुमका- 50.41 फीसदी,जामताड़ा- 52.21 फीसदी,गोड्डा- 49.86 फीसदी,पाकुड़- 53.83 फीसदी,साहिबगंज- 48.34 फीसदी

     

     

  • बगोदर में पर्ची विवाद: बीजेपी ने माले पर लगाया धांधली का आरोप

    परवेज़ आलम 
    GIRIDIH:बगोदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता ने माले (मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके एजेंट बूथों पर उम्मीदवार का विवरण छपी पर्चियां बांट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह घटना बूथ संख्या 325 पर पकड़ी गई है। इसे चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ गंभीर उल्लंघन बताते हुए रविंद्र राय ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    रविंद्र राय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ऐसे मामलों का विरोध करें और जिन एजेंटों के पास यह पर्चियां पाई जाएं, उन्हें चुनाव अधिकारी से बात कर बूथ से बाहर करवाएं।

    इस मामले को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी गंभीर बताया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे साझा किया। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपील की है।

    चुनावी माहौल गरमाया

    बगोदर में इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बीजेपी इसे धांधली का प्रयास बता रही है, वहीं अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि चुनाव आयोग इस मामले में क्या कदम उठाएगा।

  • झारखंड चुनाव: दिन के 1 बजे तक 47.92% मतदान

    झारखंड चुनाव: दिन के 1 बजे तक 47.92% मतदान

    अब तक का मतदान प्रतिशत

    1 बजे तक झारखंड में कुल 47.92% मतदान दर्ज किया गया है। वोटिंग प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से चल रही है। लोगों में मतदान को लेकर उत्साह नजर आ रहा है।

    झारखंड की जनता आज एक बार फिर लोकतंत्र के इस पर्व में अपनी भागीदारी से राज्य के भविष्य की दिशा तय करेगी।

  • झारखंड चुनाव: लोकतंत्र के महापर्व में जनता की भागीदारी, कहीं उत्साह तो कहीं तनाव

    परवेज़ आलम
    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है। 528 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है। कुछ बूथों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा, तो अन्य जगहों पर शाम पांच बजे तक। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, और लोकतंत्र का यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ट्वीट कर झारखंड की जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने लिखा, “झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और अंतिम चरण है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। आपका एक-एक वोट राज्य की ताकत है।”

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर झारखंड के लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। पहले चरण में जनता ने उत्साह दिखाया, और अब इस चरण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह राज्य निर्माण में आपकी भूमिका को और मजबूत करेगा।”

    कल्पना सोरेन की अपील और उम्मीद
    झामुमो विधायक और गांडेय से उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि खुद मतदान केंद्र पहुंच कर  जनता से वोट करने की अपील की है ।  वे अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी मेहनत और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के कार्य जनता को उनके पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

    वोटिंग के बीच नक्सली हमला और बवाल
    चुनाव के बीच नक्सलियों ने लातेहार में उत्पात मचाया। कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगी पांच हाईवा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और धमकी भरे पर्चे छोड़ दिए। वहीं, धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थकों द्वारा पर्ची बांटने का भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। इसी बीच, बेहराकुदर में भी पर्ची विवाद के चलते तनाव की स्थिति बनी।इस लोकतांत्रिक पर्व में जनता का जोश हर कोने में नजर आ रहा है। कहीं मतदान के जरिए बदलाव की उम्मीद है, तो कहीं शांति और विकास की चाह। हर एक वोट झारखंड के भविष्य को दिशा देने वाला साबित होगा।

     

  • झारखंड में दूसरे चरण का मतदान तेजी से चल रहा है

    झारखंड में दूसरे चरण का मतदान तेजी से चल रहा है। मैने सपरिवार मतदान किया । क्या आपने मतदान किया। नहीं किया है तो जल्दी अपने मतदान केंद्र पहुंचिए।

  • जेएमएम ने बीजेपी पर झूठे प्रचार का आरोप लगाते हुए चुनाव आयोग से की शिकायत

    RANCHI: झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) ने भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म “X” (पूर्व ट्विटर) पर चलाए जा रहे कथित झूठे और भ्रामक प्रचार के खिलाफ चुनाव आयोग में शिकायत दर्ज कराई है। जेएमएम ने बीजेपी के आधिकारिक हैंडल “BJP JHARKHAND (BJP4JHARKHAND)” पर गंभीर आरोप लगाए हैं और इसे लोकतंत्र की प्रक्रिया के लिए खतरनाक बताया है।

    चुनाव आयोग को लिखे पत्र में जेएमएम ने कहा है कि इस हैंडल से हेमंत सोरेन (मुख्यमंत्री, झारखंड) और जेएमएम नेताओं के खिलाफ फर्जी और भ्रामक अभियान चलाए जा रहे हैं। ये पोस्ट न केवल सामाजिक ताने-बाने को नुकसान पहुंचा रहे हैं, बल्कि मतदाताओं को गुमराह करके चुनाव प्रक्रिया को अनुचित रूप से प्रभावित करने की कोशिश कर रहे हैं।

    पत्र में यह भी कहा गया है कि बीजेपी के झारखंड हैंडल द्वारा जारी पोस्ट है। यह कृत्य “भ्रष्ट आचरण” की श्रेणी में आता है और इससे लोकतंत्र की अखंडता और मतदाताओं के विश्वास को गंभीर क्षति पहुंच रही है।

    जेएमएम ने चुनाव आयोग से मांग की है कि इन गतिविधियों की तत्काल जांच की जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। उनका कहना है कि इस तरह के अभियान का उद्देश्य न केवल मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की छवि धूमिल करना है, बल्कि समाज में ध्रुवीकरण और अशांति फैलाना भी है।

    अब देखना यह होगा कि चुनाव आयोग इस पर क्या कदम उठाता है और बीजेपी इन आरोपों पर क्या सफाई देती है।

  • डीसी ने मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को रवाना किया

    GIRIDIH : विधानसभा निर्वाचन 2024 के तहत बनाए गए सभी 04 डिस्पैच सेंटर 28 धनवार (कृषि फार्म हाउस, पचंबा), 29 बगोदर (विवाह भवन, झंडा मैदान), 30 जमुआ और 31 गांडेय विधानसभा के लिए गिरिडीह कॉलेज तथा 32 गिरिडीह और 33 डुमरी विधानसभा के लिए महेशलुंडी डिस्पैच सेंटर का आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने मतदान के लिए सभी पोलिंग पार्टी को अपने कर्तव्य पथ की ओर रवाना किया। बूथ पर मतदानकर्मियों को रवाना करने से डीसी लकड़ा ने संबोधित कर निष्पक्ष व शांतिपूर्ण माहौल में मतदान कराने को लेकर आवश्यक टिप्स दिए। विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 20 नवंबर को जिले के सभी सीटों पर वोट डाले जाएंगे। साथ ही डीसी लकड़ा ने कहा कि निर्वाचन जैसे महत्वपूर्ण कार्य को सफलतापूर्वक संचालित कराना हमारा मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि सभी को अपने दायित्वों का निष्पादन स-समय सुनिश्चित करना है। साथ ही आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया गया। इस दौरान उन्होंने मास्टर ट्रेनर को उनके दायित्व के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। साथ ही जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी मतदान कर्मियों को मतदान दिवस के सफल क्रियान्वयन को लेकर शुभकामनाएं दी।