बगोदर में पर्ची विवाद: बीजेपी ने माले पर लगाया धांधली का आरोप

परवेज़ आलम 
GIRIDIH:बगोदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता ने माले (मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके एजेंट बूथों पर उम्मीदवार का विवरण छपी पर्चियां बांट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह घटना बूथ संख्या 325 पर पकड़ी गई है। इसे चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ गंभीर उल्लंघन बताते हुए रविंद्र राय ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

रविंद्र राय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ऐसे मामलों का विरोध करें और जिन एजेंटों के पास यह पर्चियां पाई जाएं, उन्हें चुनाव अधिकारी से बात कर बूथ से बाहर करवाएं।

इस मामले को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी गंभीर बताया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे साझा किया। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपील की है।

चुनावी माहौल गरमाया

बगोदर में इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बीजेपी इसे धांधली का प्रयास बता रही है, वहीं अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि चुनाव आयोग इस मामले में क्या कदम उठाएगा।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *