परवेज़ आलम
GIRIDIH: धनवार विधान सभा से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय शनिवार को बीजेपी में शामिल हो गए और । केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने अंग वस्त्र देकर उन्हे आज भाजपा मे शामिल किया। शनिवार को सुबह से ही उस वक्त चर्चा का बाज़ार गरम हो गया जब बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे और असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय के गांव पपीलों पहुंचे। एक घंटे के बाद निरंजन राय हँसते हुये इनके साथ निकले और हेलिकोप्टर मे बैठ कर अमित शाह के कार्यक्रम मे डोरंडा पहुँच गए जहां अमित शाह की रैली होनी थी । निरंजन राय के कारण बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी की धनवार हॉट सीट फंस गयी थी और पूरी बेजीपी परेशान थी और यह बीजेपी के लिए नाक की लड़ाई बन गयी थी । बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे नामांकन के बाद से ही निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय को मनाने की कोशिश मे लगे थे पर उन्हे सफलता नहीं मिल पाई थी फिलवक्त यह राजनीतिक घटनाक्रम की चर्चा झारखंड मे हो रही है बता दें कि निरंजन राय कभी बाबूलाल मरांडी के करीबी माने जाते हैं पर मरंडी जी कि वादाखिलाफी के खिलाफ निरंजन राय निर्दलीय चुनावी मैदान मे आ गए थे । निरंजन राय के बीजेपी में शामिल हो जाने के बाद बीजेपी कुछ हद तक राहत महसूश कर रही है। हालांकि अभी भी बाबूलाल मरंडी के लिए मुश्किलें पूरी तौर पर खत्म नहीं हुई है ।
Category: Jharkhand
-
धनवार से निर्दलीय प्रत्याशी निरंजन राय बीजेपी में शामिल
-
कल्पना सोरेन ने कोवाड में एक चुनावी सभा को संबोधित किया । अपने लिए मांगे वोट
- परवेज़ आलम
गिरिडीह : गिरिडीह के गांडेय विधान सभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा की उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने शुक्रवार को कोवाड़ में एक महती चुनावी सभा को संबोधित करते हुए खुद के लिए वोट मांगें और उन्हें जीत दिलाने की अपील की।
कल्पना सोरेन ने अपने संबोधन में भाजपा पर आदिवासियों के खिलाफ षड्यंत्र रचने का आरोप लगाया और महागठबंधन सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने किसानों के लिए केसीसी ऋण माफी, बिजली बिल माफी, 200 यूनिट मुफ्त बिजली, महिलाओं के लिए मंइयां सम्मान योजना के तहत सहायता, और वृद्धों के लिए पेंशन योजना जैसी योजनाओं का उल्लेख किया। उन्होंने यह भी बताया कि दिसंबर से महिलाओं के खातों में ₹2500 की राशि भेजी जाएगी और अगले पांच वर्षों में प्रत्येक महिला के खाते में ₹1 लाख जमा कराने का वादा किया।
उन्होंने भाजपा की पिछली सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि 20 सालों में भाजपा ने झारखंड के लोगों के लिए कोई उल्लेखनीय काम नहीं किया। उन्होंने झारखंड में फिर से इंडिया गठबंधन की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बनाने का आह्वान किया।
इस मौके पर झामुमो के कई नेता मौजूद थे।
- परवेज़ आलम
-
गोड्डा से संजय यादव को भारी मतों से जितायें-तेजस्वी यादव
गोड्डा:बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और राजद नेता ने शुक्रवार को गोड्डा में एक चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने इंडिया गठबंधन के उम्मीदवार संजय यादव के समर्थन में प्रचार करते हुए जनता से वोट देने की अपील की। तेजस्वी ने कहा कि वह यहां लालू प्रसाद यादव का संदेश लेकर आए हैं। उन्होंने बीजेपी और एनडीए का असली चेहरा झारखंड में उजागर होने की बात कही और जनता से इन पार्टियों को हराने का आह्वान किया।
तेजस्वी यादव ने जोर देकर कहा कि झारखंड का हर वोट राज्य और देश के हित में होना चाहिए। उन्होंने देश की एकता, अखंडता और सौहार्द बनाए रखने के लिए मतदान करने की अपील की। साथ ही, उन्होंने गोड्डा से संजय यादव को भारी मतों से जिताने का आग्रह किया।
उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि झारखंड की जनता ने हेमंत सोरेन की सरकार बनाकर भाजपा को खारिज कर दिया था, लेकिन भाजपा ने बार-बार साजिश कर झारखंड सरकार को गिराने की कोशिश की। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने बिकी हुई एजेंसियों और हरसंभव साधनों का इस्तेमाल किया, लेकिन उनकी साजिशें नाकाम रहीं।
तेजस्वी ने विश्वास जताया कि इस बार झारखंड की जनता फिर से अपनी सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन सरकार झारखंड के हित में होगी और भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।

-
शाहाबादी चुनावी अभियान में खूब पसीना बहा रहे हैं
GIRIDIH : झारखंड के सर्द मौसम में भी चुनावी तपिश रोज-रोज बढ़ती ही जा रही है । भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारभी चुनावी अभियान में खूब पसीना बहा रहे हैं । वे भी सुबह से देर रात तक लोगों से संपर्क साधने का अभियान चला रहे हैं और अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे हैं। शुक्रवार को पीरटांड़ प्रखण्ड अंतर्गत विभिन्न पंचायतों के कई गांवों मे जनसम्पर्क कार्यक्रम किया । पंचायत मधुबन में शीतल नाथ मंदिर के पास,हरिजन टोला, पंचायत भारती चलकरी में चेंगधरी, अम्बाटोला(चलकरी), पंचायत चिरकी में चिरकी हरिजन टोला, चिरकी चौक ,पंचायत कुम्हरलालो में कर्णपुरा , कुम्हरलालो शिव मंदिर दर्शन व जनसम्पर्क, मंडाटांड़ ,कठवारा मनसामण्डा के पास, ग्राम -पंचायत नावाडीह में जनसम्पर्क किया । वे कहते हैं कि हेमंत सरकार ने इस प्रदेश को बेरोजगारी, भ्रष्टाचार, नाकामियां ही दी है । ये सब मुद्दे उठाते हुए वे जनता से कह रहे हैं कि पिछली बार गलती हुई, इस बार गिरिडीह की जनता उस गलती को नहीं दोहराए। भाजपा के डबल इंजन की सरकार की बात हो रही है, वे कहते हैं कि इस बार गिरिडीह मे कमल बड़े अंतर से खिलेगा। श्री शाहाबादी देर शाम माहुरी छात्रावास,गिरिडीह में मथुरासिनी मंदिर महाभोग कार्यक्रम मे भी शामिल हुये।

-
झारखंड स्थापना दिवस की बधाई, शुभकामनाओं के साथ वोट की भी अपील-सुदिव्य कुमार सोनू
गिरिडीह: झारखंड विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है और इस बार की राजनीति में रोमांच अपने चरम पर है। झारखंड मुक्ति मोर्चा के गिरिडीह विधान सभा उम्मीदवार लगातार क्षेत्र का दौरा कर लोगों से जनसम्पर्क कर रहे और न सिर्फ अपनी पांच साल की उपलब्धियों का हिसाब-किताब दे रहे हैं, बल्कि हेमंत सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं का जिक्र करते हुए अपने पक्ष में वोट की अपील भी कर रहे हैं। उनके समर्थक भी काफी उत्साहित हैं और उन्हें भरोसा है कि उनका प्रत्याशी निश्चित रूप से जीत रहा है। सुदिव्य कुमार सोनू ने झारखंड स्थापना दिवस की ढेर सारी बधाई, शुभकामनाएं झारखंडी जोहार के साथ क्षेत्र के मतदाताओं से वोट की अपील भी की है.

-
सांसद चंद्रशेखर आज़ाद का शनिवार को गिरिडीह दौरा। दो विधान सभा मे अवाम से खिताब करेंगे
GIRIDIH : आज़ाद समाज पार्टी के नेता और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद कल गिरिडीह ज़िले के दो विधान सभा धनवार और गांडेय मे अवाम से खिताब करेंगे । यह जानकारी आज़ाद समाज पार्टी के धनवार से उम्मीदवार हाजी दनिश अली ने मीडिया को दी । बता दे की हाल मे जब सांसद चंद्रशेखर आज़ाद झारखंड के दौरे पर आए थे तो उनकी गाड़ी पुलिस प्रशासन के लोगो ने रोकी थी तब खूब बवाल मचा था,बाद मे पुलिस प्रशासन के माफी मांगने पर मामला शानत हुआ था ।
गौरतलब है कि श्री आज़ाद का कहना है कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं, बल्कि लोगों के हक की लड़ाई लड़ रही है जो खुद चुनाव नहीं लड़ सकते। वे महंगाई पर सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुये महिला उत्पीड़न, बेरोजगारी, और शिक्षा के मुद्दों को भी चुनावी रैलियों मे उठाते हैं । मालूम हो कि आज़ाद समाज पार्टी ने गांडेय विधान सभा से अर्जुन बैठा और धनवार से हाजी दनिश अली को मैदान मे उतारा है । श्री रावण का दलित मतदाताओं पर अच्छी पकड़ मानी जाती है और चुनाव मे इनकी महत्वपूर्ण भूमिका से इंकार नहीं किया जा सकता ।
-
झारखंड: 25 साल का युवा राज्य, सपनों के साथ सवालों का बोझ
परवेज़ आलम
झारखंड, एक ऐसा राज्य जो 15 नवंबर 2000 को नयी उम्मीदों के साथ भारत के नक्शे पर उभरा। पहाड़ों, जंगलों, और अपनी सांस्कृतिक धरोहर के साथ यह राज्य एक युवा जोश लेकर आया था। माटी की खुशबू में भीगता यह प्रदेश अपने नायकों और विरासत की कहानियों से समृद्ध है। लेकिन 25 साल का यह सफर एक सवाल छोड़ता है: क्या झारखंड ने वह हासिल किया, जिसके लिए इसका जन्म हुआ था?सपने जो अधूरे रह गए
15 नवंबर की वह सुबह, जब झारखंड बना, हर आंख में एक सपना था। अपने राज का सपना। लेकिन झारखंड का यह सपना राजनीतिक अस्थिरता की भेंट चढ़ गया। सत्ता के खेल ने इसे कमजोर किया। कुर्सी बचाने और गिराने की राजनीति ने झारखंड को उसकी पटरी से उतार दिया। नव निर्माण का विजन सत्ता के गलियारों में गुम हो गया।विकास की पटरी पर लड़खड़ाता झारखंड
इस प्रदेश को सरपट दौड़ना था, लेकिन यह लड़खड़ाता रहा। शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के क्षेत्र में झारखंड पिछड़ा रह गया। न अच्छे अस्पताल बने, न ही शिक्षा के केंद्र। लाखों युवा आज भी बेहतर शिक्षा और रोजगार के लिए झारखंड छोड़ने को मजबूर हैं। सरकारें आईं और गईं, लेकिन जनता के सवाल और दर्द बरकरार रहे।भ्रष्टाचार और लूट की कहानियां
झारखंड का नाम विकास के मॉडल से ज्यादा भ्रष्टाचार की कहानियों के लिए लिया गया। लूट और घोटालों ने इस राज्य को पीछे धकेल दिया। विस्थापन, पलायन और बेरोजगारी जैसे मुद्दे सत्ता की प्राथमिकताओं में कभी जगह नहीं बना सके।उम्मीदों का दीया अब भी जल रहा है
पिछले कुछ सालों में राजनीतिक स्थिरता आई है। झारखंड ने कुछ कदम आगे बढ़ाए हैं। लेकिन सपनों का पूरा होना अभी बाकी है। राज्य को स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार में नए प्रतिमान गढ़ने की जरूरत है। झारखंड बेचैन है, अपने विकास के रास्ते तलाश रहा है।अब सवाल यह है…
झारखंड ने 25 साल पूरे कर लिए हैं। लेकिन क्या यह राज्य अपनी पहचान को वह ऊंचाई दे पाया है, जिसकी उम्मीद इसकी माटी और इसके लोग करते थे? आने वाले दिनों में सरकार बदलेगी, राजनीतिक समीकरण बनेंगे। लेकिन झारखंड को वह जवाब चाहिए, जो उसके दिल में पिछले 25 सालों से धड़क रहा है।झारखंड… सवालों से भरा प्रदेश। सपनों के बीच उलझी तस्वीर। लेकिन उम्मीद अब भी कायम है।
-
राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को महगामा मे रोका गया। भाजपा समाज में विभाजन पैदा कर रही है -राहुल
परवेज़ आलम
GODDA: कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को महगामा में एक कार्यक्रम में शामिल हुए। चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद वे बेरमो के लिए रवाना होने वाले थे, लेकिन उनके हेलीकॉप्टर को उड़ान भरने की अनुमति नहीं दी गई। बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जमुई में कार्यक्रम था और इसके बाद वे देवघर जाने वाले थे। इस वजह से राहुल गांधी के हेलीकॉप्टर को क्लीयरेंस नहीं मिला। हालांकि, इस दौरान राहुल गांधी के साथ मौजूद लोगों ने उनके साथ तस्वीरें खिंचवाईं।
गोड्डा के मेहरमा प्रखंड में आयोजित सभा में राहुल गांधी ने कहा कि यह सिर्फ चुनावी नहीं, बल्कि विचारधारा की लड़ाई है। कांग्रेस और इंडिया गठबंधन संविधान की रक्षा कर रहे हैं, जबकि बीजेपी और आरएसएस इसे खत्म करने की कोशिश कर रहे हैं। राहुल गांधी ने कहा कि यह संविधान केवल एक किताब नहीं, बल्कि भारत की आत्मा है। इसमें समानता, भाईचारा और हर नागरिक के अधिकारों की बात लिखी है। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी संविधान को नहीं समझते, क्योंकि अगर उन्होंने इसे पढ़ा होता तो नफरत और हिंसा फैलाने वाले काम नहीं करते। महगामा में उन्होने दीपिका सिंह पाण्डेय के लिए लोगो से वोट करने की अपील की ।
उन्होंने कहा कि संविधान में गरीबों, दलितों, किसानों और मजदूरों के अधिकार निहित हैं। लेकिन बीजेपी और आरएसएस इसे खत्म करना चाहते हैं। राहुल ने मोदी सरकार पर अरबपतियों का कर्ज माफ करने और समाज में विभाजन पैदा करने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि दुनिया की कोई ताकत संविधान को मिटा नहीं सकती क्योंकि यह भारत की आत्मा है। अगर इसे खत्म करने की कोशिश की गई, तो जनता इसका जवाब देगी।
-
Youtube पर झारखंड का तेजी से उभरता हुआ न्यूज़ चैनल THE NEWS POST4U
राजनीतिक विषलेशन,इंटरव्यू और खबरों को देखने के लिए आज ही Subscribe करे !!
-
श्री गुरु नानक देव जी के 555वे प्रकाश दिवस पर विशाल शोभा यात्रा
Report- Dimple
सिखों के प्रथम गुरू श्री गुरु नानक देव जी महाराज के 555 वे प्रकाश दिवस को लेकर गुरुवार को सिख समाज द्वारा गिरिडीह मे विशाल शोभा यात्रा निकाली गई। स्टेशन रोड मुख्य गुरुद्वारा से शुरू होकर निकली यह शोभा यात्रा शहर के बड़ा चौक कालीबाड़ी चौक कचहरी चौक मकतपुर होते हुए पुनः मुख्य गुरुद्वारे में जाकर समाप्त हुई। इसे लेकर शोभा यात्रा को भरपूर आकर्षक ढंग से सजाया गया था। वहीं गुरु महाराज की पालकी को भी काफी आकर्षक ढंग से फूलों से सजाया गया था । इस शोभा यात्रा के आगे आगे पंज प्यारे अपनी परंपरागत वेशभूषा में आगे की चल रहे थे तथा इसके उपरांत निशान साहब लिए हाथ में सिख श्रद्धालु चल रहे थे तथा उनके पीछे पालकी साहब तथा के पीछे महिलाओं का कीर्तन जतथा चल रहा था जो बराबर पूरे शोभा यात्रा के दौरान शब्द कीर्तन कर रहा था। इसे लेकर पूरा माहौल भक्ति मय हो चला। था। वहीं जहां जहां से यह शोभा यात्रा गुजर रही थी। उसके आगे आगे सिख महिला श्रद्धालुओं द्वारा रास्ते को साफ किया जा रहा था। इस मौके पर गुरु सिंह सभा गिरिडीह के प्रधान डॉक्टर गुणवंत सिंह मोंगिया ने बताया कि प्रकाश पर्व को लेकर एक हफ्ता पूर्व से ही कार्यक्रम किया जा रहे हैं। जिसमे अखंड पाठ प्रभात फेरी का आयोजन किया गया था तथा आज यह शोभा यात्रा निकाली गई है तथा कल गुरुद्वारा में कीर्तन दरबार का आयोजन है तथा इसके उपरांत लंगर का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने तमाम गिरिडीह वासियो को गुरु नानक देव जी की जन्मदिन की बधाइयां दी। तथा लोगों को गुरुद्वारा आकर आने का निमंत्रण दिया। इस पूरे इस पूरे कार्यक्रम को सफल बनाने में गुरु सिंह सभा गिरिडीह के सचिव नरेंद्र सिंह शम्मी डॉ अमरजीत सिंह सलूजा चरणजीत सिंह सलूजा। त्रिलोचन सिंह सलूजा। परमजीत सिंह दुआ सरदार देवेंद्र सिंह सरदार भूपेंद्र सिंह दुआ सरदार गुरभेज सिंह कालरा सरदार अजेंद्र सिंह चावला आदि मेम्बर का सराहनीय सहयोग रहा।