Blog

  • ईवीएम को स्ट्रांग रूम में पूरी सुरक्षा के साथ सील कर दिया गया है-रवि कुमार

    RANCHI; मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी रवि कुमार ने गुरुवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में झारखंड विधानसभा चुनाव की तैयारियों और सुरक्षा प्रबंधों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि ईवीएम को स्ट्रांग रूम में स्क्रूटनी के बाद पूरी सुरक्षा के साथ सील कर दिया गया है। दो स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू है।

    पहला स्तर: केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल के जिम्मे।
    दूसरा स्तर: राज्य सशस्त्र बल के जवान तैनात हैं।
    मतगणना के दिन सुरक्षा को और सख्त बनाते हुए तीन स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था लागू की जाएगी। इसमें तीसरे स्तर की जिम्मेदारी राज्य पुलिस संभालेगी।

    मतदान का आंकड़ा
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने बताया कि दूसरे चरण में कुल 68.95 प्रतिशत मतदान हुआ। पोस्टल बैलेट की गिनती के बाद यह आंकड़ा और बढ़ेगा। अब तक दोनों चरणों में मतदान का औसत 67.74 प्रतिशत रहा है।

    महिला मतदाता: पुरुषों से ज्यादा सक्रिय रहीं।
    ग्रामीण क्षेत्र: शहरी इलाकों के मुकाबले अधिक उत्साही दिखे।
    हासिये पर खड़े लोगों को जोड़ा गया
    इस बार का चुनाव विशेष था क्योंकि भारत निर्वाचन आयोग ने सुदूर इलाकों और समाज के हाशिये पर खड़े लोगों को मतदान में शामिल करने पर जोर दिया।

    राज्य के सभी 24 जिला मुख्यालयों में मतगणना केंद्र स्थापित किए गए हैं।
    23 नवंबर, सुबह 8 बजे मतगणना शुरू होगी।
    8.30 बजे से ईवीएम के मतों की गिनती शुरू होगी।
    पहले राउंड का परिणाम सुबह 9.30 बजे तक संभावित है।
    आचार संहिता उल्लंघन पर सख्ती
    आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 207 करोड़ रुपये की अवैध सामग्री और नकदी जब्त की गई।मामले दर्ज किए गए हैं।
    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और सुरक्षित बनाने के लिए हरसंभव कदम उठाए गए हैं। मतगणना और परिणाम प्रक्रिया को भी पारदर्शी और सुव्यवस्थित रखने पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है।

  • गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया।

    Giridih
    विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान समाप्त होने के बाद,  जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया, ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी जांचा कि संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए काउंटर पर सामग्री सही तरीके से रिसीव की गई है। मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना के दिन पूरी टीम पूरी सक्रियता से काम करेगी।

  • हजारीबाग में भीषण सड़क हादसा, बस पलटने से 6 लोगों की मौत

    झारखंड के हजारीबाग के बरकठ्ठा में भीषण सड़क हादसा हो गया है. यहां एक बस पलटने से कुल 6 लोगों की मौत हो गई और दर्जनों लोग घायल हो गए हैं. जानकारी के मुताबिक यह बस कोलकाता से बिहार जा रही थी. इस दुर्घटना के बाद राहत बचाव का काम जारी है. घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

    मौके पर ही तीन लोगों की मौत हुई

    बरकट्ठा के गोरहर थाना के पास जीटी रोड पर हुई सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत हो गई. जबकि दर्जनों लोगों की स्थिति गंभीर बनी हुई है. मरने वालों की संख्या अधिक भी हो सकती है. गुरुवार की सुबह 7:30 बजे के करीब कोलकाता से बिहार जा रही अद्यांत नामक यात्री बस नंबर डब्ल्यू बी 76 ए 1548 अनियंत्रित होने के बाद दुर्घटनाग्रस्त होकर पलट गई. हादसे में बस पर सवार तीन लोगों की मौके पर ही दर्दनाक ढंग से दबकर और कटकर मौत हो गई. जबकि बस पर सवार एक दर्जन से अधिक गंभीर रूप से घायल हो गये. जिसमें तीन-चार लोग की स्थिति नाजुक बनी हुई है.

    ग्रामीणों ने बस की खिड़की तोड़कर लोगों की निकाला बाहर

    मामले की सूचना मिलते ही गोरहर थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह पुलिस बल के साथ और ग्रामीणों ने घटना स्थल पर पहुंच कर बचाव कार्य में जुट गये. सभी लोगों ने सड़क पर पलटी बस की खिड़की और दरवाजे को तोड़कर एक-एक कर मृतकों और घायलों को बाहर निकाला. घायलों का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बरकट्ठा में चल रहा है.

  • महिला मतदाताओं ने भी इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया है-एक्सिस माय इंडिया

    परवेज़ आलम

    झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है। ‘और अन्य एजेंसियां बता रही हैं कि झारखंड में किसकी सरकार बन सकती है।
    एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला वोटरों को लुभाने में सफल रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन को 45% वोट मिलने का अनुमान है, जिसमें से 47% महिलाएं और 43% पुरुष हैं। वहीं एनडीए के पक्ष में 37% वोट जाने का अनुमान है, जिसमें महिला वोटर केवल 35% हैं। क्या महिला वोटरों ने इस बार झारखंड की सियासत में निर्णायक भूमिका निभाई है?
    झारखंड के युवा मतदाताओं ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भरोसा जताया है। 18-25 साल के 46% और 26-35 साल के 48% वोटर इंडिया गठबंधन को समर्थन देते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वर्ग में एनडीए को क्रमश: 33% और 34% वोट मिलने की संभावना है।
    एक्सिस माय इंडिया की भविष्यवाणी के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन 53 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े (41 सीटें) को पार कर सकता है। वहीं एनडीए को 25 सीटों पर सिमटने का अंदेशा है। JLKM और अन्य के खाते में क्रमश: 2 और 1 सीट जा सकती हैं। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो झारखंड की कुर्सी पर हेमंत सोरेन की वापसी तय मानी जा रही है।
    एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक  उत्तरी छोटा नागपुर की 25 सीटों में NDA को 11, INDIA को 12 वहीं JLKM को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
    संथाल परगना की 18 सीटों पर NDA को 3 तो INDIA को 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
    दक्षिणी छोटा नागपुर की 15 सीटों में NDA को 3 तो INDIA को 12 सीटें मिलने का अनुमान है।
    कोल्हान की 14 सीटों में NDA को 5 तो INDIA को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
    पलामू प्रमंडल की 9 सीटों में एनडीए-3, इंडिया-5, अन्य को 1 सीट।
     7 एग्जिट पोल्स का हाल
    • मैटराइज: एनडीए को 42-47 सीटें, इंडिया को 25-30
    • पी मार्क: इंडिया 37-47 और एनडीए 31-40 के बीच।
    • टाइम्स नाउ जेवीसी: कांटे की टक्कर; एनडीए 40-44, इंडिया 30-40
    • पीपल्स पल्स: एनडीए 50 पार; इंडिया 16-23।
    • एआई एग्जिट पोल: एनडीए 36-41, इंडिया 39-44।
    • एक्सिस माय इंडिया: इंडिया गठबंधन को 53, एनडीए को 25

    * CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 45 से 50 सीटें, जेएमएम गठबंधन को 35 से 38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाती दिख रही हैं।

    झारखंड का फाइनल फैसला
    81 सीटों पर ईवीएम में बंद फैसले का इंतजार सबको है। एग्जिट पोल्स का झुकाव कभी इंडिया तो कभी एनडीए की ओर दिखता है। लेकिन असली तस्वीर 23 नवंबर को खुलेगी। तो तब तक इंतजार कीजिए, सोचिए, और देखिए। ये चुनाव सिर्फ झारखंड का नहीं, भारत की राजनीति का आईना भी है।

  • झारखंड में 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोटिंग

    झारखंड में चुनाव संपन्न, 5 बजे तक 67.59 प्रतिशत वोटिंग
    झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए सभी 81 सीटों पर वोटिंग संपन्न हो गई है। अब 23 नवंबर को जनता का फैसला ईवीएम से बाहर आएगा। फिलहाल एग्जिट पोल्स के जरिए यह भांपने की कोशिश की जा रही है कि झारखंड की जनता ने ‘इंडिया’ गठबंधन को चुना या फिर एनडीए गठबंधन पर भरोसा जताया है।
    शाम 5:00 बजे तक गिरिडीह ज़िले मै मतदान का प्रतिशत:-
    28 धनवार विधानसभा 60.87%
    29 बगोदर विधानसभा 64.99%
    30 जमुआ विधानसभा 60.06%
    31 गांडेय विधानसभा 72.83%
    32 गिरिडीह विधानसभा 67.12%
    33 डुमरी विधानसभा 70.7%
    कुल मतदान प्रतिशत 65.89%
    वोटो के प्रतिशत कुछ और भी बढ़ सकता है

  • गिरिडीह में लोकतंत्र का उत्सव: शांतिपूर्ण मतदान के बीच उमड़ा जनसैलाब

    परवेज आलम

    GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में लोकतंत्र का जश्न देखने को मिला, जहां मामूली झड़पों के बावजूद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। लालगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर लोकतंत्र का गुलाल इस बार भी खूब बिखरा। सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों की जबरदस्त भागीदारी ने खास ध्यान खींचा।

    ग्रामीणों ने रचा लोकतंत्र का इतिहास
    गांवों में लोगों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र का असली जज्बा आज भी वहां की गलियों में धड़कता है। महिलाओं, युवाओं, और बुजुर्गों ने मतदान प्रक्रिया को जीवंत बना दिया। हर केंद्र पर व्यवस्थित कतारें, वोट डालने के बाद मुस्कुराते चेहरे और व्यवस्था में निहित अनुशासन ने लोकतंत्र की ताकत को उजागर किया।

    चिंता देवी का प्रेरणादायक योगदान
    गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 351 परने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण पेश किया। उनका यह योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गया।

    गिरिडीह में 60.57 मतदान
    गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह शाम तक बंपर मतदान का संकेत दे रहा था। हर बूथ पर भीड़ और लंबी कतारें लोकतंत्र की सफलता की कहानी कह रही थीं।

    एक मतदान अधिकारी पर कार्रवाई
    गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 338 पर एक विवाद ने प्रशासन का ध्यान खींचा। पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार को मतदान केंद्र पर गोपनीयता भंग करने के आरोप में हटा दिया गया। बीजेपी ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी किया, जिसमें पोलिंग एजेंट द्वारा वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश दिखाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। उनकी जगह ओंकार नाथ राम को तैनात किया गया।

    इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद, गिरिडीह में लोकतंत्र का उत्सव शांतिपूर्ण और सफल रहा, जहां जनता ने अपने अधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र की नींव को और सुदृढ़ किया।

  • झारखंड चुनाव: झामुमो ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया

    GIRIDIH:झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में झामुमो ने गिरिडीह के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त को एक शिकायत भेजी है।

    शिकायत में फोटो के साथ सबूत
    झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चिट्ठी के साथ बाबूलाल मरांडी की दो तस्वीरें भी भेजी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि ये तस्वीरें धनवार विधानसभा क्षेत्र में मतदान के समय की हैं, जहां भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

    चुनाव आयोग को भी भेजी शिकायत
    झामुमो ने अपनी शिकायत की प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी है। उन्होंने मांग की है कि इन तस्वीरों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

    भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

    भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन झामुमो के आरोपों ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

    अब सवाल उठता है कि चुनाव आयोग इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करेगा और क्या यह मामला झारखंड चुनाव के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

     

  • झारखंड चुनाव में गड़बड़ी का आरोप: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उठाए सवाल

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH:झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान गांडेय विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है।

    अन्नपूर्णा देवी ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि गांडेय विधानसभा के डोकीडीह प्रखंड के बूथ नंबर 282 पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को समूह में मतदान करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने इसे गुप्त मतदान के नियमों का उल्लंघन बताया और कहा कि यह सब प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “चुनाव आयोग को तुरंत इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए। डोकीडीह में तो यह हो रहा है, लेकिन ऐसी ही अनियमितताएं अन्य स्थानों पर भी देखने को मिल रही हैं।”

    वीडियो ने खड़ा किया विवाद
    केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कथित तौर पर अल्पसंख्यक महिलाओं को एक साथ मतदान करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और गरमा गया है।

    क्या कहता है प्रशासन?
    प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, यह मुद्दा चुनाव आयोग के लिए एक चुनौती बन सकता है, क्योंकि गुप्त मतदान लोकतंत्र की बुनियादी शर्तों में से एक है।

    अन्नपूर्णा देवी के आरोपों ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है, और सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि चुनाव आयोग क्या कदम उठाएगा।

  • मधुपुर में चुनावी हंगामा: अधिकारी गिरफ्तार

    झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में देवघर जिले की मधुपुर सीट से एक बड़ा विवाद सामने आया है। चुनावी प्रक्रिया के दौरान गड़बड़ी के आरोपों के चलते 13-मधुपुर विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 111 के पीठासीन अधिकारी को गिरफ्तार कर लिया गया।
    मामला तब तूल पकड़ा जब वेब-कास्टिंग रूम में निगरानी के दौरान अधिकारी को वोटिंग कंपार्टमेंट के बेहद करीब पाया गया। यह निर्वाचन आयोग के नियमों का खुला उल्लंघन है। जिला निर्वाचन पदाधिकारी और उपायुक्त विशाल सागर ने तुरंत इस मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी अधिकारी को हटाने और गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।
    BJP के निशाने पर प्रशासन
    इस पूरे घटनाक्रम को लेकर BJP ने प्रशासन पर तीखा हमला बोला है। पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने आरोप लगाया कि उक्त अधिकारी झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) प्रत्याशी हफीजुल हसन के पक्ष में मतदान करवा रहे थे। दुबे ने कहा कि उन्होंने इस गड़बड़ी की शिकायत चुनाव आयोग से की थी। शिकायत के बाद आयोग ने CCTV फुटेज की जांच की और कार्रवाई सुनिश्चित की।
    दुबे ने इसे एक बड़ी साजिश करार देते हुए कहा कि आयोग ने मामले को गंभीरता से लिया है, लेकिन यह घटना बताती है कि मधुपुर में निष्पक्ष चुनाव कराना एक चुनौती बना हुआ है।
    JMM की प्रतिक्रिया का इंतजार
    भाजपा के आरोपों पर झारखंड मुक्ति मोर्चा की ओर से अब तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन, इस घटना ने चुनावी माहौल को गरमा दिया है।
    क्या यह मामला केवल एक अधिकारी की गलती है, या कुछ और यह सवाल अब हर किसी की जुबान पर है। इस बीच, मतदान की प्रक्रिया पर उठते सवाल झारखंड चुनाव की निष्पक्षता को लेकर नई बहस को जन्म दे रहे हैं।

     

  • उम्मीदवारों की किस्मत आज EVM मे बंद हो जाएगी

    RANCHI: झारखंड में आज 38 सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। इन 38 विधानसभा सीटों के चुनाव में जिन प्रमुख दाव पर आज लगी है उनमें मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, झारखंड मुक्ति मोर्चा की स्टार प्रचारक कल्पना सोरेन, विधानसभा अध्यक्ष रविंद्र नाथ महतो, ग्रामीण विकास मंत्री इरफान अंसारी, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी, पूर्व मंत्री रणधीर सिंह, भाकपा माले के विनोद कुमार सिंह, विधानसभा में विपक्ष के नेता अमर कुमार बाउरी, पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो, पूर्व मंत्री स्टीफन मरांडी, भाजपा के लोबिन हेंब्रम, भाजपा के अनंत कुमार ओझा, कांग्रेस के जेपी भाई पटेल और जेएलकेएम के जय राम महतो शामिल हैं। दिन के 1 बजे तक इन विधान सभाओं मे डाले गए वोट प्रतिशत

    धनबाद- 43.16 फीसदी, बोकारो- 42.65 फीसदी,गिरिडीह- 48.01 फीसदी,देवघर- 53.00 फीसदी,दुमका- 50.41 फीसदी,जामताड़ा- 52.21 फीसदी,गोड्डा- 49.86 फीसदी,पाकुड़- 53.83 फीसदी,साहिबगंज- 48.34 फीसदी