HomeJharkhandGiridihगिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल...

गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया।

Giridih
विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान समाप्त होने के बाद,  जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया, ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी जांचा कि संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए काउंटर पर सामग्री सही तरीके से रिसीव की गई है। मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना के दिन पूरी टीम पूरी सक्रियता से काम करेगी।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular