भाजपा अपने घोषणा पत्र में 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की कर सकती है घोषणा

Written by

in

रांची: झारखंड विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र राज्य भाजपा अपना घोषणापत्र 3 नवंबर को जारी कर सकती है। इस घोषणापत्र का अनावरण केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे, जिनकी 3 नवंबर को झारखंड के तीन स्थानों—पूर्वी चाईबासा जिले के धालभूमगढ़, चतरा जिले के सिमरिया, और हजारीबाग जिले के बरकह्वा—में सभाएं भी प्रस्तावित हैं। सूत्रों के मुताबिक, अमित शाह 2 नवंबर की रात को रांची पहुंच सकते हैं।

भाजपा के प्रदेश कार्यालय में घोषणापत्र और आगामी दौरों को लेकर बैठक हुई। भाजपा सूत्रों का कहना है कि इस घोषणापत्र में कई अहम वादे किए जा सकते हैं। इसमें 300 यूनिट तक मुफ्त बिजली की योजना पर विचार हो रहा है, जो राज्य सरकार द्वारा दी जा रही मौजूदा 200 यूनिट मुफ्त बिजली से अधिक है। इसके अलावा, भाजपा एक करोड़ घरों को सोलर ऊर्जा से जोड़ने का वादा भी कर सकती है और 2026-27 तक सभी घरों में सोलर संयंत्र लगाने की योजना पर काम करेगी।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *