ऐसा झारखंड बनाएंगे, किसी को बाहर नौकरी के लिए नहीं जाना होगा- अमित शाह भाजपा का जारी किया संकल्प पत्र

रांची:केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा का घोषणापत्र जारी किया। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी झारखंड को इस तरह विकसित करेगी कि किसी को नौकरी के लिए बाहर न जाना पड़े। रांची में आज  (रविवार) को आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पार्टी का संकल्प पत्र जारी करते हुए कहा कि इसमें किए गए हर वादे को भाजपा पूरा करेगी और यह पार्टी का पक्का इरादा है।

अमित शाह ने कहा कि झारखंड में भाजपा की सरकार बनने पर वे घुसपैठियों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे और प्रदेश के आदिवासियों की जमीन वापस दिलाने के लिए कानून बनाएंगे, जिसे पिछली तारीख से लागू किया जा सके। उन्होंने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद के गठबंधन की सरकार राज्य की महिलाओं को सुरक्षा देने में असफल रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि राज्य में घुसपैठियों के अत्याचारों को रोकने में उनकी सरकार असमर्थ रही है, और महिलाओं की सुरक्षा के मामले में सरकार नाकाम साबित हुई है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *