ABP के ओपिनियन पोल को कल्पना सोरेन ने झुठलाया, लोकसभा का EXIT पोल याद कराते हुए बोलीं लिख लीजिए- NDA 36 प्रतिशत से ज्यादा वोट शेयर नहीं कर पाएगा पार

ABP मीडिया चैनल ने रविवार को झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर एक्जिट पोल जारी किया है। जिसमें एनडीए को 45 से 50 सीटें मिलता दिखाया गया है वहीं इंडिया गठबंधन को 18 से 25 सीटें व अन्य को 2 से 5 सीटें मिलती दिखाई गई है। इसे लेकर कल्पना मुर्मू सोरेन ने लोकसभा चुनाव का पुराना एक्जिट पोल शेयर करते हुए एबीपी के एक्जिट पोल को झुठलाया है। कल्पना सोरेन ने कहा है कि लोकसभा चुनाव में भी इंडिया गठबंधन को एबीपी का एक्जिट पोल 2 सीटें दे रहा था। हालांकि परिणाम कुछ और ही आया था। जहां एनडीए को 9 सीटें मिली थीं वहीं इंडिया गठबंधन को झारखंड लोकसभा चुनाव में 5 सीटें प्राप्त हुई थी। उसी पुराने एक्जिट पोल को आधार मानकर कल्पना सोरेन ने डेटा साझा करते हुए कहा है कि इस बार भी भाजपा-आजसू – JDU- LJP गठबंधन – 36% वोट शेयर पार नहीं कर पाएगा।

कल्पना सोरेन ने जो ट्वीट शेयर किया है वो इस प्रकार हैः-
‘भाजपा आजसू को : 2014 लोकसभा में – 44.5% वोट
2014 विधानसभा में – 35.5% वोट
2019 लोकसभा में – 56% वोट
2019 विधानसभा में – 42 % (अलग लड़े पर दोनों के वोट जोड़)
2024 लोकसभा में – 47.6% वोट
इससे साफ़ है की मोदी युग में भी – लोकसभा और विधान सभा के बीच भाजपा को कम से कम 22 से 25% वोट प्रतिशत का नुकसान होता है।
लोकसभा में INDIA को झारखंड में 14 में 2 सीट देने वाला ABP गोदी एग्जिट पोल कह रहा है
भाजपा – आजसू को 53% वोट शेयर मिलेगा
भाजपा-आजसू – JDU- LJP गठबंधन – 36% वोट शेयर पार नहीं कर रहा है।’

ऐसे में 23 नवंबर को यह देखना दिलचस्प होगा कि यह एक्जिट पोल कितना सही साबित होता है

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *