अमित शाह के आगमन को लेकर गिरिडीह में तैयारियां जोरों पर

परवेज़ आलम
GIRIDIH : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आगमन को लेकर गिरिडीह में तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। अमित शाह का दौरा गुरुवार को निर्धारित है। डीसी नमन प्रियेश लकड़ा और एसपी डॉक्टर विमल कुमार ने सिहोडीह के आम बगान और सिरसिया स्थित बीएनएस डीएवी स्कूल का निरीक्षण किया। इसके बाद वे महेशमुंडा भी पहुंचे और वहां के कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया।
गृह मंत्री अमित शाह गिरिडीह और गांडेय विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा उम्मीदवारों के समर्थन में प्रचार के लिए पहुंचेंगे। उनका हेलीकॉप्टर सिरसिया के डीएवी स्कूल परिसर में उतरेगा, जिसके बाद वे सड़क मार्ग से सिहोडीह के आम बगान पहुंचकर गिरिडीह से भाजपा प्रत्याशी निर्भय कुमार शाहाबादी के समर्थन में जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा समाप्ति के बाद शाह महेशमुंडा के कुसुंभा मैदान जाएंगे, जहां वे गांडेय की भाजपा उम्मीदवार मुनिया देवी के समर्थन में सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद, वे डुमरी जाएंगे, जहां एनडीए समर्थित आजसू प्रत्याशी यशोदा देवी के लिए जनसभा को संबोधित करेंगे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *