हेमंत कैबिनेट की अहम बैठक कल, नीतिगत फैसलों पर हो सकती है चर्चा

RANCHI: झारखंड में मंत्रिमंडल के विस्तार के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की कैबिनेट पहली बार एकत्र होगी। यह बैठक 6 दिसंबर को दोपहर 3 बजे प्रोजेक्ट भवन स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी। बैठक में सरकार के सामने मौजूद कई अहम मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है।

कैबिनेट सचिवालय एवं निगरानी विभाग ने इसकी जानकारी साझा की।
गुरुवार को राज्यपाल ने इंडिया गठबंधन के 11 मंत्रियों को शपथ दिलाई थी। इस नए मंत्रिमंडल में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) से 6, कांग्रेस से 4 और राष्ट्रीय जनता दल (राजद) से 1 मंत्री शामिल हैं।

यह बैठक इसलिए भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है क्योंकि नई कैबिनेट को जनता से जुड़े कई नीतिगत फैसलों पर मंथन करना होगा। अब देखना यह है कि इस बैठक में किन मुद्दों को प्राथमिकता दी जाती है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *