गांडेय की तस्वीर बदलने की पहल — विधायक कल्पना सोरेन ने किया विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास

गिरिडीह (गांडेय) : गांडेय विधानसभा क्षेत्र में विकास की एक नई शुरुआत करते हुए स्थानीय विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन ने बुधवार को कई महत्वपूर्ण योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। इन योजनाओं में चलंत चिकित्सा वाहन सेवा, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य केंद्रों का सशक्तिकरण और पेयजल आपूर्ति की नई परियोजनाएं शामिल हैं। ये सभी योजनाएं जनसुविधा को ध्यान में रखते हुए तैयार की गई हैं और इनका उद्देश्य क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं को मजबूत करना है।

कार्यक्रम स्थल पर पहुंचने पर विधायक का स्वागत स्थानीय जनता और झामुमो पार्टी के नेताओं द्वारा गर्मजोशी से किया गया। फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ के साथ उनका अभिनंदन हुआ। मौके पर बड़ी संख्या में महिला-पुरुष ग्रामीण, पार्टी कार्यकर्ता और प्रशासनिक पदाधिकारी मौजूद थे।

जनसभा को संबोधित करते हुए विधायक कल्पना सोरेन ने कहा,

गांव-गांव तक विकास पहुँचाना और जनसेवा को मजबूती देना ही मेरी सबसे बड़ी प्राथमिकता है।
उन्होंने आगे कहा कि सरकार की योजनाओं को जमीनी स्तर तक पहुंचाना ही उनके कार्यकाल का मुख्य उद्देश्य है।

निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का भी उद्घाटन

इसी दिन गांडेय के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में विजय शंकर चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा आयोजित निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का उद्घाटन भी विधायक कल्पना सोरेन ने किया। उन्होंने दीप प्रज्वलित कर इस शिविर का शुभारंभ किया।शंकर नेत्रालय एवं ओल्ड जेवरियंस एलुमनाई ट्रस्ट के सहयोग से 9 दिवसीय निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी शिविर की शुरुआत की गई, जहां हज़ारों ज़रूरतमंदों को मिलेगा मुफ़्त जाँच और ऑपरेशन का लाभ

विधायक ने कहा:

गांडेय में पहली बार इस प्रकार का शिविर आयोजित किया गया है। इससे आम लोगों, विशेषकर गरीब और वंचित तबके को काफी लाभ मिलेगा।
उन्होंने क्षेत्र के लोगों से अपील की कि वे इस अवसर का भरपूर लाभ उठाएं और ज्यादा से ज्यादा लोग इस चिकित्सा सुविधा से जुड़ें।

इस अवसर पर डीडीसी स्मृति कुमारी, सिविल सर्जन एस.पी. मिश्रा, बैरिस्टर फरदीन अहमद, , पूर्व विधायक केदार हाजरा, झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ,सहित अन्य कई गणमान्य व्यक्ति एवं स्थानीय ग्रामीण उपस्थित रहे।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *