कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने मंथन किया, कार्यकर्ताओं ने जताई उपेक्षा की पीड़ा

0:00

परवेज़ आलम.

गिरिडीह : कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू और प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने गिरिडीह जिले के मधुबन स्थित प्रसिद्ध जैन तीर्थस्थल सम्मेद शिखर में ‘संगठन सृजन’ नामक बैठक की। यह बैठक मधुबन गेस्ट हाउस में आयोजित की गई, जहां जिले के कांग्रेस जिलाध्यक्ष धनंजय राम, कार्यकारी जिलाध्यक्ष सतीश केडिया, वरिष्ठ कोंग्रेस  नेता अजय सिन्हा  मंटू सभी प्रखंड, मंडल और बूथ स्तर के अध्यक्ष मौजूद रहे।

बैठक का उद्देश्य और चिंता:

बैठक को “संगठन सृजन” का नाम इसलिए दिया गया क्योंकि इसका मूल उद्देश्य गिरिडीह सहित पूरे झारखंड में कांग्रेस संगठन को फिर से मजबूत बनाना था। इस दौरान नेताओं और कार्यकर्ताओं के बीच इस बात को लेकर विशेष चिंता जताई गई कि हाल ही में संपन्न विधानसभा चुनाव में गिरिडीह जैसे राजनीतिक रूप से अहम जिले में कांग्रेस ने एक भी प्रत्याशी नहीं उतारा। यह निर्णय पार्टी की रणनीति पर सवाल खड़ा करता है, खासकर तब जब कुछ विधानसभा क्षेत्रों में कांग्रेस के पास मजबूत आधार रहा है और वहां उम्मीदवार खड़े किए जा सकते थे।

कार्यकर्ताओं की नाराजगी:

बैठक के दौरान कई बूथ अध्यक्षों और प्रखंड प्रतिनिधियों ने संगठन के भीतर हो रही अनदेखी को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं को तवज्जो नहीं मिल रही है, और प्रशासनिक अधिकारी उनकी समस्याओं को गंभीरता से नहीं लेते

हालांकि, समय की कमी के कारण आधे घंटे तक चली इस बैठक में कई कार्यकर्ता अपनी बात नहीं रख सके, जिससे उनमें असंतोष देखने को मिला

बैठक के बाद मीडिया से बातचीत में के.राजू ने कहा,

कार्यकर्ताओं की बातों को गंभीरता से सुना गया है। कांग्रेस पार्टी जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने के लिए हर जरूरी कदम उठाएगी। सभी सुझावों को पार्टी के रणनीतिकारों तक पहुंचाया जाएगा।”

जब मीडिया ने उनसे नीति आयोग की उस रिपोर्ट पर सवाल पूछा जिसमें भारत की अर्थव्यवस्था ने जापान को पीछे छोड़ते हुए विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की बात कही गई है, तो के. राजू ने जवाब देने से यह कहकर इनकार कर दिया कि उन्होंने अभी तक उस खबर को देखा नहीं है।

 

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
  • April 16, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.   कार्यक्रम की गरिमा उस समय और बढ़ गई जब गांडेय की विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन और गिरिडीह विधायक सह मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू मुख्य…

Continue reading
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह
  • April 14, 2026

0:00 द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क गिरिडीह : गिरिडीह जिले के जरीडीह [ पचम्बा ] में प्रस्तावित इंजीनियरिंग कॉलेज के शिलान्यास को लेकर तैयारियां अब अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

  • April 16, 2026
  • 128 views
हरियाली की नई पहल: तेलोडीह में नर्सरी का उद्घाटन, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

  • April 14, 2026
  • 248 views
पचम्बा में इंजीनियरिंग कॉलेज शिलान्यास की तैयारियां तेज, 16 अप्रैल को भव्य समारोह

‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

  • April 10, 2026
  • 206 views
‘न्यू जौहरी ज्वेलर्स’ का भव्य शुभारंभ, एक ही छत के नीचे ज्वेलरी और लेडीज वियर

गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

  • April 9, 2026
  • 318 views
गिरिडीह के युवा नेता की राहुल गांधी से खास मुलाकात

………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

  • March 12, 2026
  • 481 views
………..और मुकाबला डिप्टी मेयर की कुर्सी का, नया राजनीतिक “मैच” शुरू

नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का सम्मान समारोह

  • March 8, 2026
  • 533 views
नव-निर्वाचित मेयर प्रमिला मेहरा का  सम्मान समारोह