पूजा समितियों को सम्मान , चैंबर की पहल को मंत्री ने बताया प्रेरणादायक

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह: शहर की सांस्कृतिक चेतना, अनुशासन और सामाजिक सहभागिता को सम्मान देने के उद्देश्य से कोयलांचल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज, गिरिडीह की ओर से आज भव्य पूजा समिति सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। होटल इव्य्यान पैलेस में आयोजित इस समारोह में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू  मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इस अवसर पर दुर्गा पूजा की 48 और छठ पूजा की 28 समितियों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

अलग-अलग श्रेणियों में विशेष सम्मान.

बेहतर आयोजन और सामाजिक जिम्मेदारी निभाने वाली समितियों को विशेष श्रेणियों में सम्मान दिया गया—

  • बेहतर साज-सज्जा: विश्वनाथ मंदिर पूजा समिति
  • बेहतर विधि-व्यवस्था: पचंबा पूजा समिति
  • बेहतर साफ-सफाई: फोरेस्ट कॉलोनी पूजा समिति
  • श्रेष्ठ पंडाल: पपरवाटांड़ पूजा समिति
  • भव्य मेला आयोजन: सिहोडीह पूजा समिति

वहीं माता की विदाई को परंपरा और गरिमा के साथ संपन्न कराने के लिए बड़की माता, छोटकी माता, विश्वनाथ मंदिर, पचंबा, बनियाडीह और सेंट्रलपीठ पूजा समितियों को भी विशेष सम्मान दिया गया।

नगर निगम और विसर्जन समिति को भी सराहना.

शहर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था के लिए नगर निगम, तथा प्रतिमाओं के सुरक्षित विसर्जन में सहयोग के लिए मानसरोवर तालाब विसर्जन समिति को विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

मंत्री का संदेश.

अपने संबोधन में नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने कहा कि

“इस तरह के सम्मान समारोह पूजा समितियों के बीच स्वस्थ प्रतिस्पर्धा को बढ़ावा देते हैं और आयोजन को और बेहतर बनाने की प्रेरणा देते हैं।”

उन्होंने इस पहल को सराहनीय बताते हुए इसे हर वर्ष आयोजित करने की भी अपील की।

प्रायोजक, निर्णायक और आयोजकों का सम्मान.

इस अवसर पर मंत्री के हाथों प्रायोजक दिवेन तिवारी, निर्णायक मंडल में शामिल पत्रकाररों को भी सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में चैंबर के अध्यक्ष राहुल वर्मन, सचिव गोपाल भदानी, कोषाध्यक्ष डॉ. सुमन, संरक्षक संजय सिंह, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता समेत अनेक पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का संचालन संयोजक अरविंद कुमार ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन अध्यक्ष राहुल वर्मन ने किया।

बड़ी संख्या में समितियों की सहभागिता.

समारोह में कार्यकारी सदस्य राहुल कुमार, सुजीत कपीशवे, सौरव महासेठ, ऋषि सलूजा, संजय कुमार, विकास गुप्ता, धर्म प्रकाश, मसरूर सिद्दीकी, रवि राज, अरुण साह, कृष्णा साहू, सहित सैकड़ों पूजा समिति प्रतिनिधि मौजूद रहे।

 

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *