गिरिडीह पुलिस की मानवीय पहल, बिरहोर समुदाय को मिली ठंड से राहत

द न्यूज़ पोस्ट4यू डेस्क.

गिरिडीह : पुलिस और आम जनता के बीच विश्वास व समन्वय को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में गिरिडीह पुलिस ने एक सराहनीय पहल की। इसी कड़ी में मंगलवार को पुलिस अधीक्षक, गिरिडीह डॉक्टर बिमल कुमार ने सरिया थाना क्षेत्र अंतर्गत अमनारी पंचायत के बिरहोर कॉलोनी पहुंचे, जहाँ उन्होंने ठंड से बचाव के लिए जरूरतमंदों के बीच कंबल व अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण किया।

इस दौरान पुलिस अधीक्षक बिमल कुमार ने बिरहोर समुदाय के लोगों से सीधे संवाद किया, उनकी समस्याएं सुनीं और आश्वस्त किया कि गिरिडीह पुलिस हर परिस्थिति में उनके साथ खड़ी है। पुलिस की इस संवेदनशील पहल से आदिवासी समुदाय के लोगों के चेहरे पर राहत और भरोसे की झलक साफ नजर आई।

कार्यक्रम में पुलिस अधीक्षक के साथ अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बगोदर–सरिया, समेत संबंधित थाना एवं ओपी प्रभारी भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने मौके पर स्थानीय हालात का जायजा लिया और क्षेत्रीय मुद्दों पर जानकारी प्राप्त की।

कार्यक्रम के पश्चात अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बगोदर–सरिया के कार्यालय में सभी संबंधित पुलिस पदाधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में विधि-व्यवस्था की गहन समीक्षा करते हुए कई आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, ताकि क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था और अधिक मजबूत बनी रहे।

मानवीय संवेदना और प्रशासनिक सक्रियता का यह प्रयास पुलिस–जनसहभागिता की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *