झारखंड : मौसम ने ली करवट,गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

0:00

By The News Post4u

RANCHI: झारखंड में मई के अंतिम सप्ताह में मौसम ने अचानक रुख बदल लिया है। लंबे समय से झुलसाती गर्मी से परेशान लोगों को अब राहत मिल रही है। राज्य के कई हिस्सों में बादल गरज रहे हैं और ठंडी हवाएं चल रही हैं, जिससे तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मौसम विभाग का अनुमान है कि यह सुहावना मौसम 31 मई तक बना रहेगा।

कई जिलों में तापमान 30 डिग्री से नीचे.

झारखंड के चार जिलों—रांची, बोकारो, धनबाद और लोहरदगा—का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से कम रहा। खासकर लातेहार में तो तापमान गिरकर 26 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। अन्य जिलों में भी तापमान 40 डिग्री के नीचे दर्ज किया गया। यह स्थिति मई महीने में कई वर्षों बाद देखी गई है।

येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी.

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि सोमवार से राज्य में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी गति 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटा तक हो सकती है। इसके साथ ही बिजली गिरने की आशंका भी जताई गई है। इसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है, जबकि कोल्हान क्षेत्र में तेज हवाओं की संभावना को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट भी घोषित किया गया है।

प्री-मॉनसून की बारिश से बदला तापमान.

राज्य में हो रही यह बारिश दरअसल प्री-मॉनसून की गतिविधियों का नतीजा है। मौसम विभाग के वैज्ञानिक अभिषेक आनंद के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव क्षेत्र की वजह से राज्य के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। इसी कारण रांची समेत कई इलाकों का तापमान सामान्य से 7-8 डिग्री नीचे पहुंच गया है।

रांची में बीते 24 घंटे के भीतर 11 मिमी बारिश दर्ज की गई, जबकि सबसे ज्यादा बारिश पाकुड़ के लिट्टीपाड़ा में 64.4 मिमी हुई। वहीं, डालटनगंज मे सबसे अधिक तापमान 37.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21.1 डिग्री लातेहार में रिकॉर्ड किया गया।

31 मई तक राहत की उम्मीद.

मौसम विभाग के अनुसार, 28 से 31 मई तक राज्यभर में मौसम इसी तरह ठंडा और सुहावना बना रहेगा। इस दौरान बादल, तेज हवाएं और गरज-चमक के साथ बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है। राजधानी रांची समेत पूरे राज्य में लोग फिलहाल गर्मी से राहत की सांस ले सकते हैं।

The News Post4u

Perwez Alam is one of the founder of The News Post4U, he brings over 4 decades of Journalism of experience, having worked with Zee News, Sadhna News, News 11, Bureau cheif of Dainik Jargarn, Govt. Accredited Crosspondent of Hindustan daily, Jansatta ect, He loves doing human intrest, political and crime related stories. Contact : 9431395522

Related Posts

कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने मंथन किया, कार्यकर्ताओं ने जताई उपेक्षा की पीड़ा
  • May 27, 2025

0:00 परवेज़ आलम. गिरिडीह : कांग्रेस पार्टी झारखंड में अपने संगठन को मजबूत करने की दिशा में सक्रिय नजर आ रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को पार्टी के झारखंड…

Continue reading
झारखंड बोर्ड का मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 91.71% छात्र सफल, बेटियों ने मारी बाज़ी
  • May 27, 2025

0:00 झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने 27 मई 2025 को राज्य भर के छात्रों के लिए एक बड़ी घोषणा की है। मंगलवार को कक्षा 10वीं (मैट्रिक) परीक्षा 2025 का रिजल्ट…

Continue reading

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed

कांग्रेस की बैठक में नेताओं ने मंथन किया, कार्यकर्ताओं ने जताई उपेक्षा की पीड़ा

  • May 27, 2025
  • 54 views
कांग्रेस की  बैठक में नेताओं ने मंथन किया, कार्यकर्ताओं ने जताई उपेक्षा की पीड़ा

झारखंड बोर्ड का मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 91.71% छात्र सफल, बेटियों ने मारी बाज़ी

  • May 27, 2025
  • 77 views
झारखंड बोर्ड का मैट्रिक रिजल्ट घोषित, 91.71% छात्र सफल, बेटियों ने मारी बाज़ी

जब तक सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं मिलती, तब तक “नो सेंसस”-मंत्री सुदिव्य कुमार

  • May 27, 2025
  • 198 views
जब तक सरना धर्म कोड को मान्यता नहीं मिलती, तब तक “नो सेंसस”-मंत्री सुदिव्य कुमार

झारखंड में सरना धर्म कोड को लेकर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस-झामुमो का केंद्र सरकार पर दबाव

  • May 26, 2025
  • 162 views
झारखंड में सरना धर्म कोड को लेकर सियासी संग्राम तेज, कांग्रेस-झामुमो का केंद्र सरकार पर दबाव

झारखंड : मौसम ने ली करवट,गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

  • May 26, 2025
  • 164 views
झारखंड : मौसम ने ली करवट,गर्मी से राहत, बारिश और तेज हवाओं से मौसम हुआ सुहाना

झारखंड में कोरोना की वापसी: लाल विजय शाहदेव संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री की जनता से अपील.

  • May 25, 2025
  • 249 views
झारखंड में कोरोना की वापसी: लाल विजय शाहदेव संक्रमित, स्वास्थ्य मंत्री  की जनता से अपील.