
गिरिडीह कॉलेज में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस का शानदार आयोजन राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार और राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के प्रोग्राम ऑफिसर प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा मौजूद रहे।
प्राचार्य डॉ. अनुज कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि राष्ट्रीय विज्ञान दिवस हर साल 28 फरवरी को मनाया जाता है। इसका उद्देश्य विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाना और वैज्ञानिक अनुसंधान व नवाचार को प्रोत्साहित करना है। वहीं, प्रोफेसर धर्मेंद्र कुमार वर्मा ने बताया कि 1928 में इसी दिन भारतीय वैज्ञानिक सी. वी. रमन ने “रमन प्रभाव” की खोज की थी, जिसके लिए उन्हें 1930 में भौतिकी का नोबेल पुरस्कार मिला। उनकी इसी ऐतिहासिक उपलब्धि के सम्मान में 1986 में भारत सरकार ने 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस के रूप में मनाने की घोषणा की।
कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के स्वयंसेवक अंकित, राहुल, रवि, रंजीत, रंजीत दास, सतीश, सुनील, राजन, रोहित आदि की विशेष उपस्थिति रही। पूरे आयोजन के दौरान विज्ञान के महत्व और इसके विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर दिया गया।
रिपोर्ट –चन्दन पाण्डेय