Category: Giridih

  • सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में कबड्डी का महाकुंभ शुरू

    झारखंड-बिहार से 50 से अधिक टीमें पहुंचीं.

    The News Post4u.

    गिरिडीह: खेल भावना, सांस्कृतिक एकता और युवाओं के उत्साह से भरे माहौल में सोमवार से सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल में कबड्डी का महाकुंभ शुरू हो गया। झारखंड और बिहार के विभिन्न जिलों से आई 50 से अधिक विद्यालयी टीमें अपने-अपने स्कूल के झंडों के साथ जब मैदान में उतरीं तो दृश्य बेहद मनमोहक हो गया। रंग-बिरंगी ड्रेस में सजे छात्र-छात्राओं ने मैदान पर ‘विविधता में एकता’ की भावना को जीवंत कर दिया।

    भव्य उद्घाटन.
    प्रतियोगिता का शुभारंभ सोमवार सुबह 10 बजे दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। उद्घाटन समारोह में शामिल प्रमुख अतिथियों में स्कॉलर बी.एड कॉलेज की प्राचार्या शालिनी कवला, लोजपा के प्रदेश अध्यक्ष राज कुमार राज ,डी.एल.एड स्कॉलर बी.एड कॉलेज की प्रमुख हरदीप कौर, बीएनएस डीएवी के प्राचार्य सचिन गर्ग, सीसीएल डीएवी के प्राचार्य ओ.पी. गोयल, ऑब्जर्वर गोविंद झा, योगेश पांडेय, तकनीकी सदस्य प्रसाद महतो, विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा, निदेशक रमनप्रीत कौर सलूजा, प्राचार्या ममता शर्मा, उप प्राचार्य सूरज कुमार लाला, सीनियर एडमिनिस्ट्रेटर रूपा मुद्रा, स्पोर्ट्स पर्सन धनंजय राय, घनश्याम रजक और अजय सिंह शामिल रहे।

    उद्देश्य और महत्व।
    उद्घाटन के बाद विद्यालय के प्रबंध निदेशक जोरावर सिंह सलूजा ने कहा—

    “यह कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता केवल खेल प्रतिभाओं को निखारने का अवसर नहीं है, बल्कि यह सांस्कृतिक समागम और सामाजिक एकता का प्रतीक भी है। सीबीएसई बोर्ड द्वारा लगातार कई वर्षों से सलूजा गोल्ड इंटरनेशनल स्कूल को इस प्रतियोगिता के आयोजन का अवसर मिलना हमारे प्रबंधन और तैयारियों की गुणवत्ता का प्रमाण है।”

    उन्होंने बताया कि सभी आने वाली टीमों के लिए आवास, भोजन और खेल संबंधी आवश्यक सुविधाओं की व्यवस्था की गई है, और विद्यालय की पूरी टीम इस आयोजन को सफल बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

    प्रतियोगिता का आगाज रोमांचक मुकाबलों से
    प्रतियोगिता का पहला मुकाबला अंडर-17 बालक वर्ग में दून ग्लोबल और साउथ पॉइंट बुंडू के बीच खेला गया। इसके बाद प्रतिभा पलवान स्कूल और लेडी के.सी. रॉय स्कूल के बीच दूसरा मैच हुआ, जिसमें खिलाड़ियों ने जोरदार खेल दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।

  • गरीबी के कारण शव नहीं ला सके, पुतला बनाकर अंतिम संस्कार

    राष्ट्रीय यादव सेना का प्रतिनिधिमंडल मृत प्रवासी मजदूर के परिवार को किया  आर्थिक सहयोग

    The News Post4u.

    गिरिडीह/जमुआ: जमुआ प्रखंड के प्रतापपुर पंचायत में रहने वाले प्रवासी मजदूर सीताराम यादव की मौत हाल ही में उत्तर प्रदेश के आगरा में हो गई थी। आर्थिक तंगी के कारण परिवार उनका शव गांव नहीं ला सका और मजबूरी में पुतला बनाकर अंतिम संस्कार करना पड़ा। यह संवेदनशील मामला राष्ट्रीय यादव सेना के संज्ञान में आते ही संगठन का एक प्रतिनिधिमंडल सोमवार को गांव पहुंचा और मृतक के परिजनों से मुलाकात की।

    परिजनों की समस्या सुनी, दी आर्थिक सहायता.
    प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व राष्ट्रीय यादव सेना के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव ने किया। उन्होंने मृतक के परिवार से विस्तार से बातचीत की, उनकी समस्याओं को जाना और मौके पर आर्थिक सहयोग दिया। साथ ही स्थानीय मुखिया सुखदेव यादव से मृतक के परिवार को अंबेडकर आवास योजना के तहत घर उपलब्ध कराने का आग्रह किया।
    इसके अलावा, स्थानीय डीलर से तुरंत राशन उपलब्ध कराया गया। संगठन ने आश्वासन दिया कि मृतक की पत्नी के बैंक खाते में और भी आर्थिक मदद भेजी जाएगी और उन्हें सरकार की ओर से मिलने वाले सभी लाभ दिलाने में पूरा सहयोग किया जाएगा।

    संगठन ने दिया साथ का भरोसा.
    जिला सचिव इंद्रदेव यादव ने कहा कि ऐसे कठिन समय में राष्ट्रीय यादव सेना हमेशा अपने समाज के लोगों के साथ खड़ी रहती है। उन्होंने बताया कि फिलहाल संगठन की ओर से प्रारंभिक आर्थिक मदद और राशन दिया गया है, और आगे भी हर संभव सहायता जारी रहेगी।

    प्रतिनिधिमंडल में शामिल रहे.
    इस मौके पर जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र यादव, जिला सचिव इंद्रदेव यादव, जमुआ प्रखंड संरक्षक एवं आजसू नेता शंकर यादव, प्रखंड अध्यक्ष ललन यादव, जिला उपाध्यक्ष रामजी यादव, प्रदीप यादव, रघुनंदन यादव, देवरी से प्रवीण यादव, पप्पू यादव, सुधीर यादव, स्थानीय मुखिया सुखदेव यादव, राजद किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष गिरेंद्र यादव, आकाश कुमार, विकास कुमार, पीयूष कुमार समेत दर्जनों कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

  • गिरिडीह : भव्य तिरंगा यात्रा, पूरा शहर दिन भर देशभक्ति के रंग में रंगा रहा

    The News Post4u.

    गिरिडीह :  आज का दिन भर शहर गिरिडीह पूरी तरह देशभक्ति के रंग में रंगा रहा, जब शहर में एक भव्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यह यात्रा झंडा मैदान से जोरदार उत्साह के साथ प्रारंभ हुई और मकतपुर, कालीबाड़ी चौक होते हुए शहर के प्रमुख केंद्र बड़ा चौक पर जाकर संपन्न हुई।

    सुबह से ही झंडा मैदान पर लोगों का जमावड़ा लगना शुरू हो गया था। विभिन्न सामाजिक संगठनों, स्कूल-कॉलेजों के छात्र-छात्राओं, महिला समूहों, युवाओं और स्थानीय नागरिकों ने हाथों में तिरंगा थामकर इस यात्रा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। शहर की गलियों और मुख्य सड़कों पर तिरंगे की शान लहराती रही, जबकि वातावरण “भारत माता की जय”, “वंदे मातरम्” और “जय हिंद” के गगनभेदी नारों से गूंजता रहा।

    यात्रा के दौरान जगह-जगह पर लोगों ने प्रतिभागियों का स्वागत किया और देशभक्ति के गीतों पर माहौल को और अधिक उत्साहपूर्ण बना दिया। मकतपुर और कालीबाड़ी चौक पर स्थानीय नागरिकों ने पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया।

    इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को गति देना और जन-जन में राष्ट्रीय गर्व व एकता की भावना को सशक्त बनाना था। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा न सिर्फ हमारे देश का प्रतीक है, बल्कि यह हमारे स्वतंत्रता संग्राम, त्याग और बलिदान की गाथा को भी संजोए हुए है। उन्होंने अपील की कि आने वाले स्वतंत्रता दिवस पर हर घर, हर गली और हर मोहल्ला तिरंगे की शान से जगमगाए।

    यात्रा झंडा मैदान से टावर चौक जिला परिषद मकतपुर कालीबाड़ी मुस्लिम बाजार होते हुए बड़ा चौक पर समाप्त हुई l तिरंगा यात्रा का नेतृत्व बेजेपी जिला अध्यक्ष महादेव दुबे कर रहे थे। उनके साथ जमुआ की विधायक मंजू देवी, पूर्व विधायक लक्ष्मण स्वर्णकार, प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य सुरेश साव, सांसद प्रतिनिधि दिनेश यादव, प्रदेश मंत्री दिलीप वर्मा, मनोज साव, जिला महामंत्री संदीप डांगेच, महेंद्र वर्मा, श्याम कुमार, नवीन सिन्हा, संगीता सेठ, उषा कुमारी, हरविंदर सिंह बग्गा, अरविंद बर्नवाल, अजय सिंह, राजेश गुप्ता, प्रदीप राय, अमर सिन्हा, राजेश जायसवाल, सुभाष सिंह, रंजन सिन्हा, दीपक भारती, अजीत राणा, वीरेंद्र वर्मा, मनोज पांडे, संतोष पांडे, शालिनी बैसाखीयार समेत अनेक गणमान्य लोग मौजूद थे।

    यात्रा के समापन पर सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता और नागरिकों ने एक स्वर में यह संदेश दिया कि राष्ट्रीय ध्वज की गरिमा और देश की एकता सर्वोपरि है। इस अद्वितीय और ऐतिहासिक आयोजन ने गिरिडीह के हर नागरिक के दिल में देशभक्ति की लौ को और प्रज्वलित कर दिया, और पूरा शहर राष्ट्रीय गौरव की भावना से सराबोर हो गया।

     

  • समाज और सुरक्षा का सेतु बना रक्षाबंधन पर्व, महिला परिषद ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

    The News Post4u.

    गिरिडीह: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बार एक विशेष सामाजिक संदेश के साथ पर्व को मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्विनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना और पचंबा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके समर्पण और सेवा को सम्मानित किया गया।

    इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष पूनम सिन्हा ने कहा, “यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि समाज की ओर से प्रेम, सम्मान और विश्वास की डोर है। हम सभी ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बदले में उन्होंने भी हमें सुरक्षा देने और हमेशा साथ निभाने का वचन दिया।”

    उन्होंने कहा कि त्योहारों और पारिवारिक जीवन से दूर रहकर भी जो लोग समाज की सुरक्षा में लगे रहते हैं, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है।

    कार्यक्रम के दौरान पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को भी राखी बांधकर अभिनंदन किया गया। दोनों अधिकारियों ने महिला परिषद की इस पहल की सराहना की और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक ईमानदारी से निभाने का संकल्प दोहराया।

    यह अभिनव पहल न सिर्फ रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार से जोड़ती है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और आत्मीयता की डोर को और मजबूत करती है।

  • रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर का JPP इंटरनेशनल स्कूल में दंत चिकित्सा शिविर

    300 से अधिक छात्रों की जांच.

    The News Post4u.

    गिरिडीह: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह ग्रेटर द्वारा सामाजिक सरोकारों के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को निभाते हुए JPP इंटरनेशनल स्कूल, गादी श्रीरामपुर, जिला गिरिडीह में एक दिवसीय दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। इस विशेष शिविर में विद्यालय के लगभग 300 विद्यार्थियों के दाँतों की जांच की गई।

    शिविर में क्लब के सदस्य एवं अनुभवी दंत चिकित्सक डॉ. निखिल अग्रवाल और डॉ. खुशबू गर्ग ने बच्चों की दंत जांच करते हुए उन्हें मौखिक स्वच्छता बनाए रखने के लिए आवश्यक सुझाव दिए। बच्चों को डेंटल किट भी प्रदान की गई ताकि वे दैनिक जीवन में दांतों की देखभाल की आदतों को अपनाएं।

    इसके साथ ही, बच्चों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु “दो चम्मच कम, चार कदम आगे” नामक अभियान चलाया गया, जिसका उद्देश्य संतुलित आहार और नियमित व्यायाम की आदत को बढ़ावा देना था। वहीं, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए एक विशेष कार्यशाला का भी आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों को रोज़मर्रा की आदतों में सुधार और स्वच्छता के महत्व पर व्यावहारिक जानकारी दी गई।

    कार्यक्रम की सफलता में रोटरी क्लब के पूर्व अध्यक्ष एवं संयोजक सुजय राज गुप्ता की प्रमुख भूमिका रही। साथ ही क्लब अध्यक्ष सीए शंकर अग्रवाल, सचिव सीए रवि गाड़िया, कोषाध्यक्ष सीए दीपक सोंथालिया, राजेंद्र तरवे, अनिल मिश्रा सहित JPP इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंधन से जुड़े अमित पांडे, त्रिलोकीनाथ पांडे और विद्यालय के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं का सराहनीय सहयोग रहा।

    यह आयोजन न केवल स्वास्थ्य जागरूकता की दिशा में एक सशक्त पहल रहा, बल्कि बच्चों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की प्रेरणा भी प्रदान कर गया।

  • गिरिडीह में दिशोम गुरु शिबू सोरेन को दी गई श्रद्धांजलि

    चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स के कार्यालय में शोक सभा का हुआ आयोजन.

    The News Post4u.

    गिरिडीह : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और आदिवासी अस्मिता के प्रतीक “दिशोम गुरु” शिबू सोरेन के निधन के बाद राज्यभर में शोक की लहर है। उनकी स्मृति में गिरिडीह के बरगंडा स्थित चैंबर ऑफ कॉमर्स कार्यालय में एक शोकसभा का आयोजन किया गया, जहां अलग-अलग व्यापारिक और पेशेवर संगठनों ने मिलकर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

     संयुक्त रूप से हुआ श्रद्धांजलि कार्यक्रम.

    इस शोकसभा का आयोजन चैंबर ऑफ कॉमर्स, वस्त्र व्यवसायी संघ, माईका एक्सपोर्ट्स एसोसिएशन और सीए एसोसिएशन ने संयुक्त रूप से किया। कार्यक्रम में सभी संगठनों ने एक सुर में कहा कि शिबू सोरेन सिर्फ एक नेता नहीं, बल्कि आंदोलन की मिसाल थे। उन्होंने अपने जीवन की प्रत्येक सांस को झारखंड के हक, हकूक और अस्मिता के लिए समर्पित कर दिया।

    चित्र पर पुष्पांजलि, याद किए गए योगदान.

    कार्यक्रम की शुरुआत दिशोम गुरु के चित्र पर पुष्प अर्पण के साथ हुई। उपस्थित सभी गणमान्य लोगों ने उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इसके बाद सभा में वक्ताओं ने झारखंड राज्य के गठन में शिबू सोरेन के ऐतिहासिक योगदान, आदिवासियों, पिछड़ों, शोषितों और वंचितों के लिए उनके संघर्षों को याद करते हुए कहा “उन्होंने सिर्फ नारे नहीं दिए, बल्कि आंदोलन खड़ा किया। शोषितों की आवाज बने और झारखंडियों के अधिकारों के लिए पूरी जिंदगी लड़ते रहे। उन्हें यूं ही नहीं दिशोम गुरु कहा गया।”

    दिशोम गुरु का जाना – एक अपूरणीय क्षति.

    सभा में उपस्थित सभी लोगों ने इस बात पर गहरा दुख व्यक्त किया कि शिबू सोरेन का निधन केवल झारखंड नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है। उनके विचार, उनका साहस और उनकी प्रतिबद्धता आने वाली पीढ़ियों को मार्गदर्शन देते रहेंगे। “आज जब वे हमारे बीच नहीं हैं, तब यह खालीपन हर उस व्यक्ति को महसूस हो रहा है जो न्याय, अधिकार और स्वाभिमान की लड़ाई से जुड़ा रहा है।”

    इस अवसर पर गिरिडीह के व्यापार और सामाजिक क्षेत्र की कई प्रमुख हस्तियां उपस्थित रहीं। इनमें शामिल रहे. माइका स्पोर्ट्स एसोसिएशन के अशोक पांड्या, राजेंद्र बगेड़िया, संजय भूदोलिया, अरविंद राजगढ़िया, लख्खी गोरीसरिया, राजेंद्र भारतीया,चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव प्रमोद कुमार, सीए एसोसिएशन के विकाश खेतान, सुनील मोदी, दिनेश खेतान, संजय जैन, अंकित बगेड़िया, श्रवण केडिया, विकास बगेड़िया, वस्त्र व्यवसायी संघ के राजेश सुराना, नीलकमल भारतीया व दीपक मोदी।  सभी ने  शिबू सोरेन के विचारों को जीवित रखने और उनके अधूरे सपनों को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

     

     

  • भाजपा 10 अगस्त को निकलेगी ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा

    ‘हर घर तिरंगा‘ अभियान को लेकर कार्यशाला.

    The News Post4U.

    गिरिडीह : पचंबा स्थित भाजपा कार्यालय, हरिचक में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर एक भव्य और संगठित जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्यशाला में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा (भाजयुमो) के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने की।

     कार्यशाला का उद्देश्य.

    इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हर घर तिरंगा अभियान को ज़मीनी स्तर पर सफल बनाना और जिलेभर में इसकी प्रभावशाली तैयारी सुनिश्चित करना था।
    इस मौके पर भाजपा नेताओं ने भाजयुमो के कार्यकर्ताओं का गर्मजोशी से स्वागत किया और अभियान को लेकर उनकी भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

    तैयारी का विस्तृत कार्यक्रम.

    जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने जानकारी दी कि 7 और 8 अगस्त को गिरिडीह जिले के सभी 34 मंडलों में मंडल स्तरीय कार्यशालाओं का आयोजन किया जाएगा। 10 अगस्त को गिरिडीह मुख्यालय सहित प्रमुख स्थलों पर भव्य तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी, जो जिले के इतिहास की सबसे बड़ी राष्ट्रभक्ति यात्रा साबित होगी। 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जिलेभर के हर घर, हर दुकान, हर प्रतिष्ठान पर तिरंगा फहराने का आह्वान किया गया है।

    तिरंगा यात्रा का उद्देश्य.

    इस यात्रा का मकसद न केवल राष्ट्रप्रेम का संदेश फैलाना है, बल्कि भारत की आज़ादी के संघर्ष और वीर सपूतों के बलिदान को नई पीढ़ी तक पहुंचाना है।
    इस दौरान अंग्रेजों से लड़ी गई ऐतिहासिक लड़ाइयों, स्वतंत्रता सेनानियों के योगदान और तिरंगे के गौरव को लेकर जनजागरूकता फैलाई जाएगी।

    भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष की अपील.

    भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष शशांक राज ने कार्यकर्ताओं से कहा कि“हर घर तिरंगा अभियान सिर्फ एक आयोजन नहीं, यह राष्ट्र की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें यह सुनिश्चित करना है कि गिरिडीह जिले के प्रत्येक घर, हर संस्थान, और हर गली में तिरंगा लहराए।” उन्होंने समाज के सभी वर्गों, सामाजिक संगठनों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों से भी संपर्क साधने का निर्देश दिया, ताकि यह अभियान जनआंदोलन का रूप ले।

    दिए गए संगठनात्मक निर्देश.

    जिलाध्यक्ष महादेव दुबे ने कहा कि “भाजपा के संगठनात्मक दृष्टिकोण से जिले के सभी 34 मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी। इसके लिए मंडल अध्यक्षों को विशेष निर्देश दिए गए हैं।
    यह तिरंगा यात्रा ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होगी। ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के माध्यम से गिरिडीह भाजपा ने यह स्पष्ट कर दिया है कि देशभक्ति केवल भावना नहीं, एक जीवंत कार्यनीति है। कार्यशालाओं से लेकर यात्रा और तिरंगा फहराने तक की योजना जिले में राष्ट्रप्रेम का वातावरण तैयार करने की दिशा में बड़ा कदम साबित होगी।

    सैकड़ों कार्यकर्ता हुए शामिल.

    इस कार्यशाला में जिलेभर से सैकड़ों भाजपा नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए। इनमें प्रमुख रूप से शामिल थे विनय सिंह, प्रदीप साहू, कामेश्वर पासवान, श्याम प्रसाद, नवीन सिन्हा, उदय सिंह, मनोज यादव, देवनाथ राणा, रंजीत राय, संगीता सेठ, मुकेश जलान, उषा कुमारी, पिंकी कुमारी, अमर सिन्हा, राजेश जायसवाल, मनोज शंघाई, रंजन सिन्हा, सुनील साव, अमित साव, राजेश गुप्ता, नगर अध्यक्ष हरमिंदर सिंह बग्गा, प्रदीप राय, अरविंद बर्नवाल, गंगाधर वर्मा, सौरभ सागर मिश्रा, संजय हाजरा, राजेंद्र राय, दीपक भारती, पवन साव, सुनीता विश्वकर्मा, सुरेश मंडल, विवेक गुप्ता, मिथुन चंद्रवंशी, सदानंद साहू, प्रदीप सिंह, दिनेश महतो, अजीत राणा, अजीत राम, अशोक केसरी, कृष्ण जी, अशोक राय, खिरोधर दास समेत कई वरिष्ठ पदाधिकारी।

     

  • रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल सत्र 2025-26 के नए अध्यक्ष व सचिव बने

    Chandan Pandey.

    The News Post4u.

    गिरिडीह: रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल क्लब ने 12वें स्थापना दिवस के अवसर पर नए सत्र 2025-26 के लिए अध्यक्ष हरिंदर सिंह मोंगिया और सचिव अनित खंडेलवाल के नाम की औपचारिक घोषणा की। समारोह में रोटरी परिवार के सदस्यों ने नए नेतृत्व का जोरदार स्वागत किया और सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके आगामी कार्यों के प्रति आशा जताई।

    नेतृत्व परिवर्तन का गरिमामय आयोजन.

    कार्यक्रम की शुरुआत पूर्व अध्यक्ष सिद्धार्थ गौरीसरिया द्वारा क्लब कॉलर को नए अध्यक्ष हरिंदर मोंगिया को सौंपने के साथ हुई। इस प्रतीकात्मक प्रक्रिया के जरिए क्लब ने नए नेतृत्व को जिम्मेदारियां सौंपीं। इस दौरान उपस्थित सभी सदस्यों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ इस क्षण को ऐतिहासिक बनाया।

    मुख्य और विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति.

    इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में डीजीई (डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्ट) रोटेरियन अनु नारंग और विशिष्ट अतिथि के रूप में एजी ज़ोन-8 रोटेरियन डॉ. आज़ाद समारोह में शामिल हुए। दोनों ने रोटरी के मूल उद्देश्यों और समाज सेवा की बदलती दिशा पर अपने विचार साझा किए।

    समाजसेवा को समर्पित विजन का अनावरण;.

    नवनिर्वाचित अध्यक्ष हरिंदर सिंह मोंगिया और सचिव अनित खंडेलवाल ने अपने संयुक्त संबोधन में कहा कि रोटरी क्लब केवल एक संगठन नहीं, बल्कि एक सामाजिक आंदोलन है। उन्होंने वर्ष 2025-26 के लिए क्लब के विजन डॉक्यूमेंट का अनावरण करते हुए शिक्षा, स्वास्थ्य, महिला सशक्तिकरण और पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर विशेष ध्यान देने की बात कही।

    क्या रहा खास.

    स्थापना दिवस के मौके पर न केवल नेतृत्व का परिवर्तन हुआ, बल्कि क्लब की अब तक की सामाजिक परियोजनाओं की भी जानकारी साझा की गई। साथ ही भविष्य में प्रस्तावित योजनाओं पर भी चर्चा हुई।

    प्रमुख गणमान्य रहे मौजूद.

    कार्यक्रम में रोटरी क्लब परिवार के कई प्रमुख सदस्य और स्थानीय गणमान्य उपस्थित रहे। इनमें प्रमुख रूप से गुणवंत सिंह मोंगिया, सतविंदर सिंह सलूजा, मुकेश जालान, चरणजीत सिंह, देवेंद्र सिंह, वैभव शाहबादी, डॉ. सुमन कुमार, अमित अग्रवाल, अभिषेक बगेड़िया, स्वाति बगेड़िया और विजय सिंह के नाम उल्लेखनीय हैं।
    रोटरी क्लब ऑफ गिरिडीह कपल के इस 12वें स्थापना समारोह ने यह स्पष्ट कर दिया कि क्लब समाज की बेहतरी के लिए लगातार प्रतिबद्ध है। नए नेतृत्व से लोगों को आशा है कि वर्ष 2025-26 में क्लब सामाजिक सरोकारों को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगा।

  • व्यवहार न्यायालय परिसर में पॉक्सो एक्ट और मोटर वाहन दुर्घटना वाद पर वर्कशॉप का आयोजन

    परवेज़ आलम. The News Post4u.

    गिरिडीह :  व्यवहार न्यायालय परिसर में पॉक्सो अधिनियम 2012 और मोटर वाहन दुर्घटना वाद पर एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह वर्कशॉप विशेष रूप से उन मामलों में न्यायिक प्रक्रिया को तेज़ और प्रभावी बनाने हेतु सभी संबंधित विभागों के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षित करने के उद्देश्य से रखी गई थी। इसका आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकार, गिरिडीह द्वारा किया गया ।

     दीप प्रज्वलन के साथ हुआ उद्घाटन.

    कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसमें कई प्रमुख अतिथियों ने भाग लिया। इनमें मार्तंड प्रताप मिश्रा (प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश), धनंजय कुमार (प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय),  मनोज कुमार झा (अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश), उपायुक्त रामनिवास यादव, व  पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार शामिल थे।

     पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाना उद्देश्य: न्यायमूर्ति मिश्रा.

    अपने संबोधन में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मिश्रा ने कहा कि पॉक्सो और मोटर वाहन दुर्घटना से जुड़े मामलों में सुप्रीम कोर्ट द्वारा जारी दिशानिर्देशों का पालन अनिवार्य है। इससे पीड़ितों को त्वरित न्याय देने में मदद मिलेगी। उन्होंने सभी स्टेकहोल्डर्स से आग्रह किया कि वे इन दिशा-निर्देशों को गंभीरता से अपनाएं।

     उपायुक्त ने की सहभागिता की सराहना.

    उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि यह वर्कशॉप पुलिसकर्मियों, डॉक्टरों, और अधिवक्ताओं के लिए अत्यंत उपयोगी है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि कार्यशाला में साझा किए गए सुझावों और निर्देशों का पालन कर व्यवस्था को और बेहतर बनाएं।

    पुलिस अधीक्षक ने किया कर्तव्यों पर बल.

    एसपी डॉ. बिमल कुमार ने कहा कि पॉक्सो और सड़क दुर्घटना जैसे मामलों में पुलिस की संवेदनशीलता और जिम्मेदारी बेहद अहम होती है। उन्होंने अधिकारियों को उनके कर्तव्यों की विस्तार से जानकारी दी।

    तकनीकी सत्र: कानून की बारीकियों पर चर्चा.

    • न्यायाधीश राजेश कुमार बग्गा और हरिओम कुमार ने मोटर वाहन दुर्घटना वादों से जुड़े कानूनी प्रावधानों पर प्रकाश डाला।
    • डीएसपी मो. कौसर अली ने “हिट एंड रन” मामलों में मुआवजा प्रक्रिया और जांच के नियमों पर विस्तार से जानकारी दी।
    • विशाल कुमार (अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश) और रीमा कुमारी (न्यायिक दंडाधिकारी) ने पॉक्सो मामलों में संवेदनशीलता और पीड़ितों से व्यवहार की व्याख्या की।

    वर्कशॉप में रही भारी सहभागिता.

    कार्यक्रम में गिरिडीह न्यायालय के न्यायिक पदाधिकारी, जिला प्रशासन के कार्यपालक अधिकारी, पुलिस विभाग के प्रतिनिधि, लोक अभियोजक, अधिवक्ता संघ के सदस्य, लीगल एड डिफेंस टीम, मध्यस्थ और न्यायालय कर्मी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम का संचालन न्यायिक दंडाधिकारी सुश्री स्मृति त्रिपाठी ने किया।

    इस तरह की कार्यशालाएं न केवल न्यायिक व्यवस्था को सशक्त बनाती हैं, बल्कि न्याय प्रक्रिया को पीड़ितों के लिए सहज, संवेदनशील और त्वरित बनाती हैं। जिला विधिक सेवा प्राधिकार का यह प्रयास न्याय व्यवस्था में सुधार की दिशा में एक अहम पहल है।

  • बरनवाल महिला समिति ने पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया सावन महोत्सव

    नृत्य, संगीत और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से सजी शाम.

    संवाददाता The News Post4u.

    गिरिडीह : बरनवाल महिला समिति गिरिडीह की ओर से बरनवाल सेवा सदन में आयोजित सावन महोत्सव शनिवार को परंपरा, उत्सव और नारी शक्ति के रंग में रंगा नजर आया। इस आयोजन में समाज की सैकड़ों महिलाएं बड़ी संख्या में शामिल हुईं और कार्यक्रम को जीवंत बना दिया।

    दीप प्रज्वलन से हुई शुरुआत.

    कार्यक्रम का आरंभ समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल और कार्यकारिणी सदस्यों द्वारा महाराजा अहिबरण जी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण के साथ हुआ। इस सांस्कृतिक आयोजन की शुरुआत समिति की सदस्य रेनू बरनवाल द्वारा प्रस्तुत सुंदर गणेश वंदना नृत्य से हुई, जिसने वातावरण को भक्तिमय बना दिया।

    रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां बनीं आकर्षण का केंद्र.

    इसके बाद समाज की महिलाएं — सरिता बरनवाल, अनीता बरनवाल, निशा बरनवाल और अन्य — ने एक से बढ़कर एक आकर्षक नृत्य प्रस्तुतियां दीं। विशेष आकर्षण रहा राधा-कृष्ण की जीवंत झांकी, जिसने उपस्थित सभी महिलाओं को भावविभोर कर दिया।

    प्रतियोगिताएं और पुरस्कार.

    कार्यक्रम को और रोचक बनाने के लिए लकी ड्रा और क्विज प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। इन आयोजनों में विजयी महिलाओं को  पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिससे प्रतिभागियों का उत्साह और भी बढ़ गया।

    आपसी जुड़ाव और संस्कृति के संकल्प का उत्सव.

    सभा को संबोधित करते हुए समिति की अध्यक्षा ललिता बरनवाल ने कहा,

    “सावन महोत्सव केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं, बल्कि यह हमारे सामाजिक और सांस्कृतिक जुड़ाव का प्रतीक है। हम सबको चाहिए कि सावन को झूले और गीतों तक सीमित न रखें, बल्कि इसे नारी शक्ति के उत्सव के रूप में मनाएं।”

    आयोजन में महिलाओं की अहम भागीदारी.

    महोत्सव को सफल बनाने में सरिता बरनवाल, सीमा बरनवाल, ज्योति बरनवाल, सुनीता बरनवाल, सोनी बरनवाल, कविता बरनवाल, रिंकी बरनवाल, नीलू बरनवाल, रंजीता बरनवाल, रेखा बरनवाल, रश्मि बरनवाल, किरण बरनवाल, शकुंतला बरनवाल और अन्य कई महिलाओं ने सक्रिय और सराहनीय योगदान दिया।

    इस आयोजन ने जहां सावन के पारंपरिक रंग को फिर से जीवंत किया, वहीं महिलाओं को एक साथ लाकर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक गौरव का संदेश भी दिया।