HomeJharkhandGiridihसमाज और सुरक्षा का सेतु बना रक्षाबंधन पर्व, महिला परिषद ने पुलिसकर्मियों...

समाज और सुरक्षा का सेतु बना रक्षाबंधन पर्व, महिला परिषद ने पुलिसकर्मियों को बांधी राखी

The News Post4u.

गिरिडीह: रक्षाबंधन के पावन अवसर पर इस बार एक विशेष सामाजिक संदेश के साथ पर्व को मनाया गया। अंतरराष्ट्रीय हिंदू परिषद, राष्ट्रीय महिला परिषद और ओजस्विनी संस्था के संयुक्त तत्वावधान में गिरिडीह के मुफ्फसिल थाना और पचंबा थाना परिसर में पुलिस अधिकारियों और जवानों को राखी बांधकर उनके समर्पण और सेवा को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय महिला परिषद की अध्यक्ष पूनम सिन्हा ने कहा, “यह राखी केवल एक धागा नहीं, बल्कि समाज की ओर से प्रेम, सम्मान और विश्वास की डोर है। हम सभी ने पुलिसकर्मियों को राखी बांधकर उनके कर्तव्यनिष्ठा और सेवा के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। बदले में उन्होंने भी हमें सुरक्षा देने और हमेशा साथ निभाने का वचन दिया।”

उन्होंने कहा कि त्योहारों और पारिवारिक जीवन से दूर रहकर भी जो लोग समाज की सुरक्षा में लगे रहते हैं, उनका सम्मान करना हमारा नैतिक दायित्व है।

कार्यक्रम के दौरान पचंबा थाना प्रभारी राजीव कुमार और मुफ्फसिल थाना प्रभारी श्याम किशोर महतो को भी राखी बांधकर अभिनंदन किया गया। दोनों अधिकारियों ने महिला परिषद की इस पहल की सराहना की और समाज के प्रति अपने कर्तव्यों को और अधिक ईमानदारी से निभाने का संकल्प दोहराया।

यह अभिनव पहल न सिर्फ रक्षाबंधन के पर्व को सामाजिक सरोकार से जोड़ती है, बल्कि पुलिस और आमजन के बीच विश्वास और आत्मीयता की डोर को और मजबूत करती है।

RELATED ARTICLES
- Advertisment -spot_imgspot_imgspot_imgspot_img

Most Popular