Category: Giridih

  • INDIA गठबंधन बहुमत से काफी आगे 51 सीटो पर आगे

    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024: शुरुआती नतीजों में ‘इंडिया’ गठबंधन को बढ़त, भाजपा को झटका

    झारखंड में 81 सीटों पर हुए विधानसभा चुनाव के नतीजे आ रहे हैं। शुरुआती रुझानों में कांटे की टक्कर देखने को मिली, लेकिन धीरे-धीरे हेमंत सोरेन के नेतृत्व वाला ‘इंडिया’ गठबंधन बढ़त बनाता दिख रहा है। 10.15 बजे तक INDIA गठबंधन बहुमत से काफी आगे 46 सीटो पर आगे है । भाजपा के लिए यह रुझान निराशाजनक साबित हो रहे हैं।

    चुनाव में मुख्य मुकाबला झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM), कांग्रेस और राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के ‘इंडिया’ गठबंधन और भाजपा, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (AJSU), जनता दल यूनाइटेड (JDU), तथा लोजपा-रामविलास (LJP) के गठबंधन के बीच है। ईवीएम और बैलेट बॉक्स के नतीजे तय करेंगे कि अगले पांच वर्षों तक झारखंड में हेमंत सोरेन की सरकार रहेगी या एनडीए का शासन लौटेगा।

    हेमंत सोरेन ने चुनाव प्रचार में आदिवासी अस्मिता और ‘मंईयां सम्मान योजना’ को प्रमुख मुद्दा बनाया। वहीं, जेल जाने से जुड़े विवाद को उन्होंने सहानुभूति में बदलने की कोशिश की। दूसरी तरफ, भाजपा ने बांग्लादेशी घुसपैठ का मुद्दा जोरशोर से उठाया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अन्य बड़े नेताओं ने इसे “रोटी, बेटी और माटी बचाने” का सवाल बताते हुए भाजपा को सत्ता में लाने की अपील की।

  • कल्पना मुरमु सोरेन गिरिडीह पहुंची मतगणना के लिए कार्यकर्ताओं मे भरा जोश

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH :झारखंड मुक्ति मोर्चा की नेता और गांडेय से उम्मीदवार कल्पना मुरमु सोरेन शुक्रवार को गिरिडीह पहुंची । यहाँ हवाई अड्डे पर JMM के कार्यकर्ताओं ने उनका गरम जोशी से स्वागत किया। कल्पना ने मीडिया को कुछ बताने से मना करते हुये हँसकर कहा कि कल तक इंतज़ार कीजिए, नतीजे आने के बाद ही मीडिया से बात करूंगी। बता दे कि कल्पना सोरेन अपने निर्वाचन क्षेत्र के मतगणना के लिए यहाँ पहुंची है ताकि कार्यकर्ताओं मे जोश भर सकें और वे पूरी मुस्तैदी मतगणना स्थल पर जमे रहे। कल्पना का मुक़ाबला गांडेय मे भाजपा उम्मीदवार मुनिया देवी से है। पर एक्ज़िट पोल मे कल्पना को गांडेय से जीतने कि भविष्यवाणी की गयी है । एक्ज़िट पोल कि सच्चाई तो कल ही पता चलेगा जब एक्चुअल नतीजे आएंगे ।

  • मतगणना की तैयारियां पूरी । त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है

    परवेज़ आलम
    झारखंड में विधानसभा चुनाव के मद्देनजर मतगणना को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई है. सुरक्षा व्यवस्था के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. राजनीतिक नेता से लेकर कार्यकर्ता और आम लोग बेहद ही उत्सुकता से नतीजों का इंतजार कर रहे हैं. 23 नवंबर को आने वाले नतीजे यह तय करेंगे कि राज्य में अगली सरकार बीजेपी के नेतृत्व वाला NDA बनाएगा या INDIA गठबंधन एक बार फिर सत्ता पर काबिज होगा.

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के रवि कुमार ने शुक्रवार को निर्वाचन सदन, धुर्वा में पत्रकारों को बताया कि  विधानसभा चुनाव की मतगणना के लिए सभी 24 केंद्रों पर तैयारी पूरी कर ली गयी है। मतगणना केंद्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है। मतगणना शनिवार की सुबह आठ बजे शुरू होगी। सबसे पहले पोस्टल बैलेट की गिनती शुरू होगी। सुबह आठ बजे तक आनेवाले सभी पोस्टल बैलेटों को मतगणना में शामिल किया जाएगा। 8.30 बजे सुबह से ही इवीएम के वोटों की भी गिनती शुरू कर दी जाएगी। सुबह 9.30 बजे से रुझान आने शुरू हो जाएंगे।

    उन्होंने कहा कि मतगणना केंद्र के भीतर डीइओ और आरओ के अलावा किसी को भी मोबाइल ले जाने की अनुमति नहीं है। मतगणना हॉल में किसी भी पुलिसकर्मी का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। पत्रकार मीडिया सेंटर तक मोबाइल ले जा सकेंगे। मतगणना हॉल के भीतर की तस्वीर सिर्फ एक बार कैमरे से अधिकारियों की देखरेख में लेने की अनुमति रहेगी। उन्होंने कहा कि जिस विधानसभा क्षेत्र की मतगणना का राउंड जितना कम होगा, उसका परिणाम उतनी ही जल्दी आएगा। उन्होंने बताया कि सबसे कम 13 राउंड की मतगणना तोरपा विधानसभा क्षेत्र की होगी। लिट्टीपाड़ा में भी सिर्फ 14 राउंड की मतगणना होगी। सर्वाधिक 27 राउंड की मतगणना चतरा विधानसभा क्षेत्र की होगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि राज्य के वोटर से लेकर प्रत्याशी और राजनीतिक दल तक कानून का सम्मान करते हैं, इसलिए विजय जुलूस आदि को लेकर झड़प की संभावना न के बराबर है। लेकिन, स्थानीय प्रशासन कानून व्यवस्था को बनाये रखने की अपनी तैयारी रखता है।

    गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बतया कि गिरिडीह में स्ट्रांग रूम पर त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गयी है. काउंटिंग की पूरी प्रक्रिया मीडिया और उम्मीदवारों या उनके एजेंटों की पूरी निगरानी में पारदर्शी तरीके से होगी. पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए ‘स्ट्रांग रूम’ को पर्याप्त सुरक्षा और वीडियो निगरानी से सुदृढ़ किया गया है. काउंटिंग सेंटर के अंदर मोबाइल, तंबाकू, कटर, अस्त्र-शस्त्र, पान गुटखा, खाने का पैकेट, ज्वलनशील वस्तु, चाकू और पानी की बोतल ले जाने की मनाही है.।
    गिरिडीह डीसी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि ज़िले के सभी छह विधानसभा सीटों के मतगणना की तैयारी पूरी कर ली गयी है, गिरिडीह, गांडेय, धनवार जमुआ, डुमरी मे मतगणना 21 राउंड में पूरी होगी जबकि बगोदर कि मतगणना 24 राउंड में पूरा होगा ।

  • गिरिडीह जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया।

    Giridih
    विधानसभा चुनाव 2024 के तहत मतदान समाप्त होने के बाद,  जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा और पुलिस अधीक्षक डॉ. बिमल कुमार ने मतगणना स्थल और स्ट्रॉन्ग रूम का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने प्रत्येक विधानसभा के स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण किया, ईवीएम मशीनों की सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने यह भी जांचा कि संबंधित विधानसभा के लिए बनाए गए काउंटर पर सामग्री सही तरीके से रिसीव की गई है। मौके पर मौजूद दंडाधिकारियों और अधिकारियों को सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने कर्तव्यों का पालन करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने यह भी कहा कि मतगणना के दिन पूरी टीम पूरी सक्रियता से काम करेगी।

  • महिला मतदाताओं ने भी इंडिया गठबंधन पर भरोसा जताया है-एक्सिस माय इंडिया

    परवेज़ आलम

    झारखंड की 81 विधानसभा सीटों पर जनता ने अपना फैसला ईवीएम में कैद कर दिया है। अब 23 नवंबर को नतीजे आएंगे। लेकिन इससे पहले एग्जिट पोल का दौर शुरू हो चुका है। ‘और अन्य एजेंसियां बता रही हैं कि झारखंड में किसकी सरकार बन सकती है।
    एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के मुताबिक, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन महिला वोटरों को लुभाने में सफल रहे हैं। ‘इंडिया’ गठबंधन को 45% वोट मिलने का अनुमान है, जिसमें से 47% महिलाएं और 43% पुरुष हैं। वहीं एनडीए के पक्ष में 37% वोट जाने का अनुमान है, जिसमें महिला वोटर केवल 35% हैं। क्या महिला वोटरों ने इस बार झारखंड की सियासत में निर्णायक भूमिका निभाई है?
    झारखंड के युवा मतदाताओं ने भी ‘इंडिया’ गठबंधन पर भरोसा जताया है। 18-25 साल के 46% और 26-35 साल के 48% वोटर इंडिया गठबंधन को समर्थन देते नजर आ रहे हैं। वहीं, इस वर्ग में एनडीए को क्रमश: 33% और 34% वोट मिलने की संभावना है।
    एक्सिस माय इंडिया की भविष्यवाणी के अनुसार, ‘इंडिया’ गठबंधन 53 सीटें जीतकर बहुमत के आंकड़े (41 सीटें) को पार कर सकता है। वहीं एनडीए को 25 सीटों पर सिमटने का अंदेशा है। JLKM और अन्य के खाते में क्रमश: 2 और 1 सीट जा सकती हैं। अगर ये आंकड़े सही साबित होते हैं, तो झारखंड की कुर्सी पर हेमंत सोरेन की वापसी तय मानी जा रही है।
    एक्सिस माय इंडिया के मुताबिक  उत्तरी छोटा नागपुर की 25 सीटों में NDA को 11, INDIA को 12 वहीं JLKM को 2 सीटें मिलने का अनुमान है।
    संथाल परगना की 18 सीटों पर NDA को 3 तो INDIA को 15 सीटें मिलने का अनुमान जताया गया है।
    दक्षिणी छोटा नागपुर की 15 सीटों में NDA को 3 तो INDIA को 12 सीटें मिलने का अनुमान है।
    कोल्हान की 14 सीटों में NDA को 5 तो INDIA को 9 सीटें मिलने का अनुमान है।
    पलामू प्रमंडल की 9 सीटों में एनडीए-3, इंडिया-5, अन्य को 1 सीट।
     7 एग्जिट पोल्स का हाल
    मैटराइज: एनडीए को 42-47 सीटें, इंडिया को 25-30
    पी मार्क: इंडिया 37-47 और एनडीए 31-40 के बीच।
    टाइम्स नाउ जेवीसी: कांटे की टक्कर; एनडीए 40-44, इंडिया 30-40
    पीपल्स पल्स: एनडीए 50 पार; इंडिया 16-23।
    एआई एग्जिट पोल: एनडीए 36-41, इंडिया 39-44।
    एक्सिस माय इंडिया: इंडिया गठबंधन को 53, एनडीए को 25

    * CHANAKYA STRATEGIES के एग्जिट पोल के अनुसार, भाजपा गठबंधन को 45 से 50 सीटें, जेएमएम गठबंधन को 35 से 38 सीटें और अन्य के खाते में 3 से 5 सीटें जाती दिख रही हैं।

    झारखंड का फाइनल फैसला
    81 सीटों पर ईवीएम में बंद फैसले का इंतजार सबको है। एग्जिट पोल्स का झुकाव कभी इंडिया तो कभी एनडीए की ओर दिखता है। लेकिन असली तस्वीर 23 नवंबर को खुलेगी। तो तब तक इंतजार कीजिए, सोचिए, और देखिए। ये चुनाव सिर्फ झारखंड का नहीं, भारत की राजनीति का आईना भी है।

  • गिरिडीह में लोकतंत्र का उत्सव: शांतिपूर्ण मतदान के बीच उमड़ा जनसैलाब

    परवेज आलम

    GIRIDIH: झारखंड के गिरिडीह में लोकतंत्र का जश्न देखने को मिला, जहां मामूली झड़पों के बावजूद चुनाव शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। लालगढ़ की ऐतिहासिक धरती पर लोकतंत्र का गुलाल इस बार भी खूब बिखरा। सुबह छह बजे से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें लग गईं, जिनमें ग्रामीण क्षेत्रों की जबरदस्त भागीदारी ने खास ध्यान खींचा।

    ग्रामीणों ने रचा लोकतंत्र का इतिहास
    गांवों में लोगों के उत्साह ने यह साबित कर दिया कि लोकतंत्र का असली जज्बा आज भी वहां की गलियों में धड़कता है। महिलाओं, युवाओं, और बुजुर्गों ने मतदान प्रक्रिया को जीवंत बना दिया। हर केंद्र पर व्यवस्थित कतारें, वोट डालने के बाद मुस्कुराते चेहरे और व्यवस्था में निहित अनुशासन ने लोकतंत्र की ताकत को उजागर किया।

    चिंता देवी का प्रेरणादायक योगदान
    गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ नंबर 351 परने मतदान कर लोकतंत्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का अद्वितीय उदाहरण पेश किया। उनका यह योगदान युवा पीढ़ी के लिए प्रेरणा बन गया।

    गिरिडीह में 60.57 मतदान
    गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र में मतदाताओं का उत्साह शाम तक बंपर मतदान का संकेत दे रहा था। हर बूथ पर भीड़ और लंबी कतारें लोकतंत्र की सफलता की कहानी कह रही थीं।

    एक मतदान अधिकारी पर कार्रवाई
    गांडेय विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 338 पर एक विवाद ने प्रशासन का ध्यान खींचा। पीठासीन अधिकारी प्रमोद कुमार को मतदान केंद्र पर गोपनीयता भंग करने के आरोप में हटा दिया गया। बीजेपी ने इस मामले में सीसीटीवी फुटेज जारी किया, जिसमें पोलिंग एजेंट द्वारा वोटरों को प्रभावित करने की कोशिश दिखाई गई। जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा ने बताया कि प्रमोद कुमार को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ कांड दर्ज किया गया है। उनकी जगह ओंकार नाथ राम को तैनात किया गया।

    इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद, गिरिडीह में लोकतंत्र का उत्सव शांतिपूर्ण और सफल रहा, जहां जनता ने अपने अधिकार का प्रयोग कर मजबूत लोकतंत्र की नींव को और सुदृढ़ किया।

  • झारखंड चुनाव: झामुमो ने भाजपा नेता बाबूलाल मरांडी पर आचार संहिता उल्लंघन का आरोप लगाया

    GIRIDIH:झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी पर आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन का गंभीर आरोप लगाया है। इस संबंध में झामुमो ने गिरिडीह के जिला निर्वाची पदाधिकारी सह उपायुक्त को एक शिकायत भेजी है।

    शिकायत में फोटो के साथ सबूत
    झामुमो के महासचिव और प्रवक्ता सुप्रियो भट्टाचार्य ने चिट्ठी के साथ बाबूलाल मरांडी की दो तस्वीरें भी भेजी हैं, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। भट्टाचार्य ने दावा किया कि ये तस्वीरें धनवार विधानसभा क्षेत्र में मतदान के समय की हैं, जहां भाजपा उम्मीदवार बाबूलाल मरांडी ने आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया।

    चुनाव आयोग को भी भेजी शिकायत
    झामुमो ने अपनी शिकायत की प्रति मुख्य निर्वाचन आयुक्त और झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को भी भेजी है। उन्होंने मांग की है कि इन तस्वीरों की जांच कर उचित कार्रवाई की जाए।

    भाजपा की प्रतिक्रिया का इंतजार

    भाजपा की ओर से अभी तक इस मामले पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है। लेकिन झामुमो के आरोपों ने दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है।

    अब सवाल उठता है कि चुनाव आयोग इन आरोपों पर क्या कार्रवाई करेगा और क्या यह मामला झारखंड चुनाव के भविष्य को प्रभावित कर सकता है।

     

  • झारखंड चुनाव में गड़बड़ी का आरोप: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने उठाए सवाल

    परवेज़ आलम
    GIRIDIH:झारखंड विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है। इस दौरान गांडेय विधानसभा सीट पर मतदान प्रक्रिया को लेकर गंभीर आरोप सामने आए हैं। केंद्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री और कोडरमा से भाजपा सांसद अन्नपूर्णा देवी ने सोशल मीडिया के माध्यम से गड़बड़ी का मुद्दा उठाया है।

    अन्नपूर्णा देवी ने एक वीडियो शेयर करते हुए आरोप लगाया कि गांडेय विधानसभा के डोकीडीह प्रखंड के बूथ नंबर 282 पर अल्पसंख्यक समुदाय की महिलाओं को समूह में मतदान करने की अनुमति दी जा रही है। उन्होंने इसे गुप्त मतदान के नियमों का उल्लंघन बताया और कहा कि यह सब प्रशासन की मिलीभगत से हो रहा है।

    उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, “चुनाव आयोग को तुरंत इस गंभीर मुद्दे पर संज्ञान लेना चाहिए। डोकीडीह में तो यह हो रहा है, लेकिन ऐसी ही अनियमितताएं अन्य स्थानों पर भी देखने को मिल रही हैं।”

    वीडियो ने खड़ा किया विवाद
    केंद्रीय मंत्री द्वारा शेयर किए गए वीडियो में कथित तौर पर अल्पसंख्यक महिलाओं को एक साथ मतदान करते हुए दिखाया गया है। वीडियो के वायरल होने के बाद यह मामला और गरमा गया है।

    क्या कहता है प्रशासन?
    प्रशासन की ओर से अभी तक इन आरोपों पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है। हालांकि, यह मुद्दा चुनाव आयोग के लिए एक चुनौती बन सकता है, क्योंकि गुप्त मतदान लोकतंत्र की बुनियादी शर्तों में से एक है।

    अन्नपूर्णा देवी के आरोपों ने चुनावी माहौल को गर्मा दिया है, और सभी की नजरें अब इस पर टिकी हैं कि चुनाव आयोग क्या कदम उठाएगा।

  • बगोदर में पर्ची विवाद: बीजेपी ने माले पर लगाया धांधली का आरोप

    परवेज़ आलम 
    GIRIDIH:बगोदर विधानसभा क्षेत्र में बीजेपी नेता ने माले (मार्क्सवादी लेनिनवादी पार्टी) पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि उनके एजेंट बूथों पर उम्मीदवार का विवरण छपी पर्चियां बांट रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि यह घटना बूथ संख्या 325 पर पकड़ी गई है। इसे चुनाव प्रक्रिया के खिलाफ गंभीर उल्लंघन बताते हुए रविंद्र राय ने चुनाव आयोग से तत्काल कार्रवाई की मांग की है।

    रविंद्र राय ने बीजेपी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वे ऐसे मामलों का विरोध करें और जिन एजेंटों के पास यह पर्चियां पाई जाएं, उन्हें चुनाव अधिकारी से बात कर बूथ से बाहर करवाएं।

    इस मामले को बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने भी गंभीर बताया और अपने सोशल मीडिया हैंडल पर इसे साझा किया। उन्होंने चुनाव आयोग से निष्पक्षता सुनिश्चित करने की अपील की है।

    चुनावी माहौल गरमाया

    बगोदर में इस घटना ने राजनीतिक माहौल को गरमा दिया है। बीजेपी इसे धांधली का प्रयास बता रही है, वहीं अब सबकी नजरें इस बात पर हैं कि चुनाव आयोग इस मामले में क्या कदम उठाएगा।

  • झारखंड चुनाव: लोकतंत्र के महापर्व में जनता की भागीदारी, कहीं उत्साह तो कहीं तनाव

    परवेज़ आलम
    झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 के दूसरे और अंतिम चरण में 38 सीटों पर मतदान जारी है। 528 प्रत्याशियों की किस्मत ईवीएम में कैद होने जा रही है। कुछ बूथों पर शाम चार बजे तक मतदान होगा, तो अन्य जगहों पर शाम पांच बजे तक। सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद है, और लोकतंत्र का यह पर्व पूरे जोश के साथ मनाया जा रहा है।

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सुबह ट्वीट कर झारखंड की जनता से मतदान की अपील की। उन्होंने लिखा, “झारखंड में आज लोकतंत्र के महापर्व का दूसरा और अंतिम चरण है। सभी मतदाता बढ़-चढ़कर भाग लें और वोटिंग का नया रिकॉर्ड बनाएं। आपका एक-एक वोट राज्य की ताकत है।”

    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने भी ट्वीट कर झारखंड के लोगों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा, “झारखंड को टूटने से बचाने के लिए भारी संख्या में मतदान करें। पहले चरण में जनता ने उत्साह दिखाया, और अब इस चरण में भी अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह राज्य निर्माण में आपकी भूमिका को और मजबूत करेगा।”

    कल्पना सोरेन की अपील और उम्मीद
    झामुमो विधायक और गांडेय से उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने कहा कि खुद मतदान केंद्र पहुंच कर  जनता से वोट करने की अपील की है ।  वे अपने अधिकार का प्रयोग करें। उन्होंने विश्वास जताया कि उनकी मेहनत और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सरकार के कार्य जनता को उनके पक्ष में मतदान के लिए प्रेरित करेंगे।

    वोटिंग के बीच नक्सली हमला और बवाल
    चुनाव के बीच नक्सलियों ने लातेहार में उत्पात मचाया। कोल ट्रांसपोर्टिंग में लगी पांच हाईवा गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया और धमकी भरे पर्चे छोड़ दिए। वहीं, धनबाद के बाघमारा विधानसभा क्षेत्र में भाजपा और निर्दलीय प्रत्याशी के समर्थकों के बीच झड़प हो गई। निर्दलीय प्रत्याशी रोहित यादव के समर्थकों द्वारा पर्ची बांटने का भाजपा समर्थकों ने विरोध किया और स्थिति तनावपूर्ण हो गई।पुलिस ने मौके पर पहुंचकर हालात संभाल लिए और अतिरिक्त बल तैनात कर दिया। इसी बीच, बेहराकुदर में भी पर्ची विवाद के चलते तनाव की स्थिति बनी।इस लोकतांत्रिक पर्व में जनता का जोश हर कोने में नजर आ रहा है। कहीं मतदान के जरिए बदलाव की उम्मीद है, तो कहीं शांति और विकास की चाह। हर एक वोट झारखंड के भविष्य को दिशा देने वाला साबित होगा।