बाबूलाल मरांडी ने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश

RANCHI: झारखंड विधानसभा चुनाव 2024 में भाजपा को बड़ी हार का सामना करना पड़ा है। इस हार से आहतने अपने पद से इस्तीफे की पेशकश की है। मरांडी ने चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपना इस्तीफा केंद्रीय नेतृत्व को भेजने की बात कही है।

चुनाव परिणामों के मुताबिक, भाजपा राज्य की 81 विधानसभा सीटों में से सिर्फ 21 सीटों पर सिमट गई, जो पिछले चुनाव में हासिल 25 सीटों से भी कम हैं। एनडीए गठबंधन कुल मिलाकर केवल 24 सीटें जीत पाया।

इस घटनाक्रम पर बाबूलाल मरांडी ने सोमवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट साझा किया। इसमें उन्होंने बांग्लादेशी घुसपैठ को आदिवासी समाज की सभ्यता, संस्कृति और अधिकारों पर हमला बताया। उन्होंने लिखा कि चुनाव के नतीजे चाहे जैसे भी हों, लेकिन भाजपा अपने लोगों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखेगी।

मरांडी ने आगे कहा कि वह अब अपना पूरा समय और ऊर्जा लोगों को जागरूक करने और उन्हें सशक्त बनाने में लगाएंगे। उन्होंने जोर देकर कहा कि वह यह सुनिश्चित करेंगे कि कोई भी उनकी जल, जंगल और जमीन पर बुरी नजर न डाल सके।

Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *